Search This Blog

Showing posts with label श्रावण. Show all posts
Showing posts with label श्रावण. Show all posts

Wednesday, 20 July 2011

सोमवार को शिवलिंग

इस मास के प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग पर शिवामुट्ठी चढ़ाई जाती है। इससे सभी प्रकार के कष्‍ट दूर होते हैं तथा मनुष्य अपने बुरे कर्मों से मुक्ति पा सकता है।


प्रथम सोमवार को कच्चे चावल एक मुट्ठी।
दूसरे सोमवार को सफेद तिल्ली एक मुट्ठी।
तीसरे सोमवार को खड़े मूंग की एक मुट्ठी।
चौथे सोमवार को जौ एक मुट्ठी।
पांचवें सोमवार को सतुआ चढ़ाना चाहिए।

Tuesday, 19 July 2011

चातुर्मास में करने योग्य


चातुर्मास में ३ बिल्व पत्र डाल कर " नमः शिवाय" ५ बार जप करकेऔर "ब्रह्म ही जल रूप बन कर आया है" ऐसी भावना करके नहाना चाहिये । आंवला, जौ और तिल का पेस्ट बनाकर शरीर पर रगड़कर अथवा तो ये तीनो का पाउडर पानी में डालकर नहाना चाहिये । स्नान में कभी गर्म पानी का प्रयोग ना करें, वायु की तकलीफ वाले ना ज्यादा गर्म ना ज्यादा ठंडा पानी प्रयोग करें। सिर पर तो कभी भी गर्म पानी नहीं डालना चाहिये । ऐसा करने पर सभी तीर्थ स्नान करने का पुण्य मिलता है ।

किस महीने में क्या नहीं खाना


किस महीने में क्या नहीं खाना

सावन में साग नहीं ।

भादो में दही-छाछ नहीं ।

आश्विन में दूध नहीं ।

कार्तिक में दालें नहीं

shiv puja

Saturday, 16 July 2011

श्रावण मास : कैसे चढ़ाएं पुष्पों को

कैसे चढ़ाएं पुष्पों को
1. फूल, फल और पत्ते जैसे ही उगते वैसे ही अर्पित करने चाहिए। चढ़ाते समय इनका मुंह ऊपर की ओर होना चाहिए।
2. दूर्वा और तुलसी दल को अपनी ओर और बेलपत्र को नीचे मुख कर चढ़ाना चाहिए।
3. दाहिने हाथ की हथेली को सीधा करके मध्यमा, अनामिका और अंगूठे की सहायता से फूल और बेलपत्र चढ़ाना चाहिए।
4. भगवान शिव पर चढ़े हुए पुष्प और पत्तों को अंगूठे और तर्जनी अंगुली की सहायता से उतारना चाहिए।

श्रावण मास : भगवान भोले नाथ की आराधना

 
राशि अनुसार ऐसे करें श्रावण में भगवान भोले नाथ की आराधना
मेष राशि:- अगर आपके पारिवारिक जीवन में समस्या है, दांपत्य सुख नहीं हैं, आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो श्रावण मास में हर रोज बेलपत्र पर लाल चंदन से नम: शिवाय लिखें। इसी मंत्र का जाप करते हुए जलाभिषेक करें। तत्पश्चात यह बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित कर दें। संपूर्ण कष्टों से छुटकारा मिलेगा।

वृषभ राशि:- वृषभ राशि वाले कार्य सिद्धि व लाभ प्राप्ति के लिए नित्यकर्म से निवृत्त हो स्नानोपरांत सर्वप्रथम शिवलिंग गंगाजल और दही से अभिषेक करें। उसके बाद कच्चा दूध चढ़ाएं। तत्पश्चात जल की धारा के साथ द्वादश ज्योर्तिलिंगों के मंत्रों का उच्चारण करें। शिवलिंग पर श्वेत चंदन से तिलक करें और हारसिंगार के पुष्प अर्पित करें।

मिथुन राशि:- मिथुन राशि का स्वामी बुध और चंद्रमा के हमेशा आपस बैर रहा है। यदि आपकी जन्मकुंडली में चंद्रमा कमजोर है। आपकी मानसिक अवस्था अस्थिर रहती है। कारोबारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, कारोबार में बचत नहीं हो रही है तो श्रावण महीने में हर रोज नित्यकर्म से निवृत हो स्नानोपरांत ऊँ नम: शिवाय का जाप करते हुए गंगाजल में श्रद्धानुसार शहद मिलाकर अभिषेक करें।

कर्क राशि:- कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा जो भगवान शिव का प्रिय श्रृंगार हैं। जीवन में कोई भी समस्या हो उन समस्याओं के निवारण के लिए श्रावण के महीने में हर रोज नित्यकर्म से निवृत हो स्नानोपरांत गंगाजल, दूध व मिश्री मिलाकर ऊँ चंद्र मोलेश्वराय नम: इस मंत्र का जाप करते हुए अभिषेक करें।

सिंह राशि:- सिंह राशि वाले लोग शत्रु संबंधी समस्या का निवारण, वर्चस्व प्राप्ति, कारोबार में लाभ प्राप्ति एवं पारिवारिक सुख के लिए श्रावण के महीने में हर रोज नित्यकर्म से निवृत्त हो स्नानोपरांत श्रद्धानुसार शुद्ध देसी घी से ऊँ  अनंनताय नम: मंत्र का जाप करते हुए भगवान शिव के शिवलिंग पर अभिषेक करें।

कन्या राशि:- कन्या राशि वाले लोग व्यवसाय में हानि से बचने, नौकार में सफलता पाने व पारिवारिक सुख के लिए श्रावण के महीने में हर रोज नित्यकर्म से निवृत्त हो स्नानोपरांत ऊँ त्रिमूर्तितेय नम: मंत्र का जाप करते हुए दूध, घी और शहद से अभिषेक करें। 

तुला राशि:- तुला राशि वाले लोग दांपत्य सुख, व्यवसाय वृद्धि एवं संतान सुख के लिए श्रावण के महीने में हर रोज नित्यकर्म से निवृत्त हो स्नानोपरांत दही और गन्ने के रस से शिवलिंग पर ऊँ श्री कंठाय नम: मंत्र का जाप करते हुए अभिषेक करें।

वृश्चिक राशि:- वृश्चिक राशि वाले अपनी जीवन की संपूर्ण सफलता के लिए श्रावण के महीने में हर रोज नित्यकर्म से निवृत्त हो स्नानोपरांत तीर्थ स्थान के जल में दूध और शक्कर मिलाकर ऊँ नम: शिवाय कालं महाकाल कालं कृपालं ऊं नम: मंत्र का जाप करते हुए अभिषेक करें।

 
धनु राशि:- धनु राशि वाले मनोवांछित सफलता प्राप्त करने के लिए श्रावण के महीने में हर रोज नित्यकर्म से निवृत्त हो स्नानोपरांत गंगा जल, कच्चे दूध व केसर मिलाकर ऊँ महेश्वराय नम: इस मंत्र का जाप करते हुए अभिषेक करें।

मकर राशि:- मकर राशि वाले व्यवसाय में सफलता, पारिवारिक जीवन सुख व मनोनुकूल कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए श्रावण के महीने में हर रोज नित्यकर्म से निवृत्त हो स्नानोपरांत बादाम के तेल से ऊँ सर्वभूतहराय नम: मंत्र का जाप करते हुए अभिषेक करें।


कुंभ राशि:- कुंभ राशि वाले लोग परिवार में कष्ट हो, कारोबार में हानि हो, शारिरिक परेशानियों के निवारण हेतु श्रावण के महीने में हर रोज नित्यकर्म से निवृत्त हो स्नानोपरांत घी, शहद और शक्कर से ऊँ अव्यक्ताय नम: मंत्र का जाप करते हुए अभिषेक करें।

 मीन राशि:- मीन राशि वाले संपूर्ण विघ् और परेशानियों के निवारण के लिए श्रावण के महीने में हर रोज नित्यकर्म से निवृत्त हो स्नानोपरांत कच्चे दूध, केसर और तीर्थ जल मिलाकर ऊँ सर्वलोक प्रजापतये नम: मंत्र का जाप करते हुए अभिषेक करें।

 

श्रावण मास : किससे बने शिवलिंग की पूजा करें

 

किससे बने शिवलिंग की पूजा करने से क्या लाभ होगा
1. कानूनी समस्याओं के निवारण के लिए लहसुनिया पत्थर का शिवलिंग बनाकर पूजा करना लाभकारी होता है।
2. अनावश्यक विघ्, परेशानी, भय और भ्रम के निवारण के लिए दूर्वा को पीसकर उसको शिवलिंग का आकार देकर पूजन करें। संपूर्ण कष्टों से छुटकारा मिलेगा।
3. संतान प्राप्ति के लिए बांस के अंकुर से शिवलिंग का निर्माण करें और पूजन करें।
4. कारोबार में वृद्धि, धन प्राप्ति, बचत आदि के लिए दही को कपड़े में बांधकर पानी निकालने के बाद जब दही कठोर होता है तो उससे शिवलिंग बनाकर पूजन करें। संपूर्ण धन संबंधी परेशानियों का निवारण होगा।
5. पारिवारिक सुख, वैवाहिक समस्याओं के निवारण, चीनी का शिवलिंग बनाकर पूजन करें।
6. आरोग्य रोगों से मुक्ति पाने के लिए चंदन से बने शिवलिंग की पूजा करें।
7. जीवन की संपूर्ण सफलताओं के लिए चांदी, स्वर्ण, पारद, स्फटिक व नरदेश्वर शिवलिंग की पूजा करना अति कल्याणकारी माना गया है।

श्रावण मास : इन सोमवार को करें उपाय

 
तुला राशि
  • तुला राशि के जातक-जातिकाएं इन चार सोमवार के दिन गिलोय के रस से शिवलिंग पर अभिषेक करें।
  • श्रीखंड, शहद, दही और सुगंधित पुष्प अर्पित करें।
  • नारियल से बनी मिठाई का प्रसाद बांटना लाभकारी रहेगा।
वृश्चिक राशि
  • वृश्चिक राशि के जातक-जातिकाएं इन चार सोमवार के दिन केवड़े के सुगंधित इत्र से शिवलिंग पर अभिषेक करें।
  • गुलाब के लाल पुष्प और लाल मिठाई अर्पित करें।
  • साबुत मसूर श्रद्घानुसार सफाई कर्मचारी को दान में दें।
धनु राशि
  • धनु राशि के जातक-जातिकाएं इन चार सोमवार के दिन पंचामृत से शिवलिंग का अषिषेक करें।
  • मिश्री और पीले पुष्प अर्पित करें।
  • बेसन से बनी मिठाई गरीब लोगों में बांट दें।
मकर राशि
  • मकर राशि के जातक-जातिकाएं इन चार सोमवार के दिन सरसों के तेल से शिवलिंग पर अभिषेक करें।
  • बेलपत्र और धतूरा के पुष्प अर्पित करें।
  • गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराना लाभकारी रहेगा।
कुंभ राशि
  • कुंभ राशि के जातक-जातिकाएं इन चार सोमवार के दिन तिल के तेल से शिवलिंग पर अभिषेक करें।
  • शमी वृक्ष के 108 पत्ते शिव को अर्पित करें।
  • उड़द से बनी मिठाई गरीब व मजदूर लोगों में बांटें।
 मीन राशि
  • मीन राशि के जातक-जातिकाएं इन चार सोमवार के दिन नारियल के पानी से शिव का अभिषेक करें।
  • नागकेसर और केसर, पीले पुष्प व पीली सरसों अर्पित करें।
  • दही भात का भोग लगाएं और गरीबों में बांट दें।

श्रावण मास : इन सोमवार को करें उपाय

 
श्रावण के ये चार सोमवार बदल देंगे
आपके संपूर्ण ग्रहों की दशा
  • 18 जुलाई, 25 जुलाई, 1 अगस्त और 8 अगस्त सोमवार यह चार सोमवार मिटाएगा आपकी संपूर्ण समस्या
  • बारह के बारह राशि के लोग ज्योतिषीय आधार पर इन सोमवार को करें उपाय की मिले आपको भोलेनाथ का मनोनुकूल वरदान
मेष राशि
  • मेष राशि वाले जातक-जातिकाएं सोमवार के दिन तीर्थ स्थान के जल में गुड़ मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।
  • गुड़ से बनी मीठी रोटी तंदूर में सेंक कर भगवान शिव को भोग लगाएं और गरीबों में बांट दें।
  • लाल कनेर के फूल भगवान शिव को अर्पित करना लाभकारी रहेगा।
वृषभ राशि
  • वृषभ राशि वाले इन सोमवार में दही से शिवलिंग का अभिषेक करें।
  • सफेद चंदन, सुगंधित सफेद पुष्प और अक्षत अर्पित करें।
  • गरीब कन्याओं को दूध का दान देना बहुत अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि
  • मिथुन राशि के जातक-जातिकाएं इन चार सोमवार के दिन गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें।
  • भगवान शिव के शिवलिंग पर दूर्वा, साबुत मूंग और कुशा अर्पित करें।
  • गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को मूंग दाल का हलवा बांटें।
कर्क राशि
  • कर्क राशि के जातक-जातिकाएं इन चार सोमवार के दिन देसी घी से शिवलिंग का अभिषेक करें।
  • श्वेतार्क के फूल, कच्चा दूध और शंखपुष्पी अर्पित करें।
  • दूध और चावल से बनी खीर गरीब कन्याओं को भोग लगाने के बाद खिलाएं।
सिंह राशि
  • सिंह राशि के जातक-जातिकाएं इन चार सोमवार के दिन जल में गुड़ मिलाकर उस जल से शिवलिंग पर अभिषेक करें।
  • हारसिंगार और मदार के पुष्प और गेहूं अर्पित करें।
  • गुड़, दूध और चावल से बनी खीर का भोग लगाएं और कन्याओं में बांटें।
कन्या राशि
  • कन्या राशि के जातक-जातिकाएं इन चार सोमवार के दिन गन्ने के रस से शिवलिंग पर अभिषेक करें।
  • भगवान शिव को भांग, दूर्वा और पान के पत्ते अर्पित करें।
  • सुहागिन स्त्रियों को इस दिन हरी वस्तुओं का दान दें।

श्रावण मास : किस पुष्प से क्या लाभ मिलेगा शिव

  शिव
 
किस पुष्प से क्या लाभ मिलेगा
1. कमल पुष्प, बेलपत्र और शंख पुष्पी के पुष्पों से पूजन करने से कारोबार में वृद्धि, सुख और सौभाग्य का लाभ प्राप्त होता है।

2. आक के पुष्पों से पूजा करने से वर्चस्व में बढ़ोतरी होती है।

3. जवा पुष्पों से पूजा करने से कानूनी मसलें व शत्रुओं से पीछा छूटता है।

4. हारसिंगार के पुष्पों से पूजा करने से पारिवारिक सुख जीवन, साथी का सुख और संतान सुख की प्राप्ति होती है।

5. चंपा और केतकी के फूलों को छोड़कर सभी पुष्पों से भगवान महादेव की पूजा की जा सकती हैं।