Search This Blog

Showing posts with label उपाय. Show all posts
Showing posts with label उपाय. Show all posts

Wednesday, 5 November 2014

अचूक उपाय

ग्रह शांति के लिये कुछ अचूक उपाय-
अचूक उपाय-
रोज सुबह जब आप उठें तो सबसे पहले दोनों हाथों की हथेलियों को कुछ क्षण देखकर चेहरे पर तीन चार बार फेरें। धर्म ग्रंथों के अनुसार हथेली के अग्र भाग में मां लक्ष्मी, मध्य भाग में मां सरस्वती व मूल भाग (मणि बंध) में भगवान विष्णु का स्थान होता है। इसलिए रोज सुबह उठते ही अपनी हथेली देखने से किस्मत चमक जाती है।
प्रतिदिन सुबह पीपल के पेड़ पर एक लोटा जल चढ़ाएं। मान्यता है कि पीपल में भगवान विष्णु का वास होता है। रोज ये उपाय करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं।

शास्त्रों के अनुसार गाय, पक्षी, कुत्ता, चींटियां और मछली से हमारे जीवन की सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं। यदि कोई व्यक्ति नियमित रूप से गाय को रोटी खिलाएं तो उसके ज्योतिषीय ग्रह दोष नष्ट हो जाते हैं। गाय को पूज्य और पवित्र माना जाता है, इसी वजह से इसकी सेवा करने वाले व्यक्ति को सभी सुख प्राप्त हो जाते हैं। इसी प्रकार पक्षियों को दाना डालने पर आर्थिक मामलों में लाभ प्राप्त होता है। व्यवसाय करने वाले लोगों को विशेष रूप से प्रतिदिन पक्षियों को दाना अवश्य डालना चाहिए।

घर में स्थापित देवी-देवताओं को रोज फूलों से श्रृंगारित करना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि फूल ताजे ही हो। सच्चे मन से देवी-देवताओं को फूल आदि अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं साधक का भाग्य चमका देते हैं।


यदि कोई व्यक्ति दुश्मनों से परेशान हैं और उनका भय हमेशा ही सताता रहता है तो कुत्ते को रोटी खिलाना चाहिए। नियमित रूप से जो कुत्ते को रोटी खिलाते हैं उन्हें दुश्मनों का भय नहीं सताता है। कर्ज से परेशान से लोग चींटियों को शक्कर और आटे डालें। ऐसा करने पर कर्ज की समाप्ति जल्दी हो जाती है।


जिन लोगों की पुरानी संपत्ति उनके हाथ से निकल गई है या कई मूल्यवान वस्तु खो गई है तो ऐसे लोग यदि प्रतिदिन मछली को आटे की गोलियां खिलाते हैं तो उन्हें लाभ प्राप्त होता है। मछलियों को आटे की गोलियां देने पर पुरानी संपत्ति पुन: प्राप्त होने के योग बनते हैं।
घर को साफ-स्वच्छ रखें। प्रतिदिन सुबह झाड़ू-पोछा करें। शाम के समय घर में झाड़ू-पोछा न करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और साधक को आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है।
रोज जब भी घर से निकले तो उसके पहले अपने माता-पिता और घर के बड़े बुजुर्गों का चरण स्पर्श करें और आशीर्वाद लें। ऐसा करने से आपकी कुंडली में स्थित सभी विपरीत ग्रह आपके अनुकूल हो जाएंगे और शुभ फल प्रदान करेंगे।
रोज जब भी घर से निकले तो उसके पहले अपने माता-पिता और घर के बड़े बुजुर्गों का चरण स्पर्श करें और आशीर्वाद लें। ऐसा करने से आपकी कुंडली में स्थित सभी विपरीत ग्रह आपके अनुकूल हो जाएंगे और शुभ फल प्रदान करेंगे।
इन उपायों को जो भी व्यक्ति करता है उनके सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

Wednesday, 16 April 2014

उपाय

ऋषि पाराशर के उपाय --------1
पद्मा शर्मा
वृहत्त पाराशर होराशास्त्र में ऋषि पाराशर ने बहुत सारे उपाय बताए हैं जिनमें उन्होंने यह वर्णन किया है कि किस कारण से वह कष्ट आया है और उसकी निवृत्ति का क्या उपाय हैक् यह उपाय ज्यादातर मंत्र और दान पूजा-पाठ इत्यादि से संबंधित है। उन सब का संक्षिप्त विवरण इस लेख में दिया जा रहा है।
विभिन्न शाप :
संतान नष्ट होने या संतान ना होने को विभिन्न तरह के शाप के परिणाम ऋषि पाराशरजी ने बताया है। ऋषि पाराशर जी ने उल्लेेख किया है कि भगवान शंकर ने स्वयं पार्वती जी को यह उपाय बताए हैं।
1. सर्प का शाप :
बहुत सारे योगों से सर्प शाप का पता चलता है। उनमें राहु पर अधिक बल दिया गया है। कुल आठ योग बताए गए हैं। सर्प शाप से संतान नष्ट होने पर या संतान का अभाव होने पर स्वर्ण की एक नाग प्रतिमा बनाकर विधिपूर्वक पूजा की जाए जिसमें अनुष्ठान, दशंाश हवन, मार्जन, तर्पण, ब्राrाण भोजन कराके गोदान, भूमि दान, तिल दान, स्वर्ण दान इत्यादि किए जाएं तो नागराज प्रसन्न होकर कुल की वृद्धि करते हैं।
2. पितृ शाप :
गतजन्म में पिता के प्रति किए गए अपराध से जो शाप मिलता है तो संतान का अभाव होता है। इस दोष का पता सूर्य से संबंधित योगों से चलता है और सूर्य के पीç़डत होने या कुपित होने पर ये योग आधारित हैं। निश्चित है कि मंगल और राहु भी गणना में आएंगे। इसी को पितृ दोष या पितर शाप भी कहा गया है। कुल मिलाकर ग्यारह योग हैं।
उपाय : गया श्राद्ध करना चाहिए तथा जितने अधिक ब्राrाणों को भोजन करा सकें, कराएं। यदि कन्या हो तो गाय का दान और कन्या दान करना चाहिए। ऎसे करने से कुल की वृद्धि होगी।
3. मातृ शाप :
पंचमेश और चंद्रमा के संबंधों पर आधारित यह योग संतान का नष्ट होना या संतान का अभाव बताते हैं। इन योगों में निश्चित रूप से मंगल, शनि और राहु का योगदान मिलेगा। यह दोष कुल 13 मिलाकर हंै। इस जन्म में भी यदि कोई माता की अवहेलना करेगा या पीç़डत करेगा तो अगले जन्म में यह दोष देखने को मिलेगा।
4. भ्रातृ शाप :
यदि गतजन्म में भाई के प्रति कोई अपराध किया गया हो तो उसके शाप के कारण इस जन्म में संतान नष्ट होना या संतान का अभाव मिलता है। पंचम भाव, मंगल और राहु से यह दोष देखे जाते हैं। यह दोष कुल मिलाकर तेरह हैं।
उपाय : हरिवंश पुराण का श्रवण करें, चान्द्रायण व्रत करें, कावेरी नदी या अन्य पवित्र नदियों के किनारे शालिग्राम के सामने पीपल वृक्ष उगाएं तथा पूजन करें, पत्नी के हाथ से दस गायों का दान करें और फलदार वृक्षों सहित भूमि का दान करें तो निश्चित रूप से कुल वृद्धि होती है।
5. मामा का शाप :
गतजन्म में यदि मामा के प्रति कोई अपराध किया गया हो तो उसके शाप से संतान का अभाव इस जन्म में देखने को मिलता है। यदि ऎसा होता है कि पंचम भाव में बुध, गुरू, मंगल और राहु मिलते हैं और लग्न में शनि मिलते हैं। इस योग में शनि-बुध का विशेष योगदान होता है।
उपाय : भगवान विष्णु की मूर्ति की स्थापना, तालाब, बाव़डी, कुअंा और बांध को बनवाने से कुल की वृद्धि होती है।
6. ब्रrा शाप : गतजन्म में कोई धन या बल के मद में ब्राrाणों का अपमान करता है तो उसके शाप से इस जन्म में संतान का अभाव होता है या संतान नष्ट होती है। यह कुल मिलाकर सात योग हैं। नवम भाव, गुरू, राहु और पाप ग्रहों को लेकर यह योग देखने को मिलते हैं। योग का निर्णय तो विद्वान ज्योतिष्ाी ही करेंगे परंतु उपाय निम्न बताए गए हैं।
उपाय : चान्द्रायण व्रत, प्रायश्चित करके गोदान, दक्षिणा, स्वर्ण और पंचरत्न तथा अधिकतम ब्राrाणों को भोजन कराएं तो शाप से निवृत्ति होकर कुल की वृद्धि होती है।
7. पत्नी का शाप :
गतजन्म में पत्नी के द्वारा यदि शाप मिलता है तो इस जन्म में संतान का अभाव होता है। यह ग्यारह योग बताए गए हैं जो सप्तम भाव और उस पर पापग्रहों के प्रभाव से देखे जाते हैं।
उपाय : कन्या दान श्रेष्ठ उपाय बताया गया है। यदि कन्या नहीं हो तो स्वर्ण की लक्ष्मी-नारायण की मूर्ति तथा दस ऎसी गाय जो बछ़डे वाली माँ हों तथा शैया, आभूषण, वस्त्र इत्यादि ब्राrाण जो़डे को देने से पुत्र होता है और कुल वृद्धि होती है।
8. प्रेत शाप : यह नौ योग बताए गए हैं जिनमें ये वर्णन है कि अगर श्राद्ध का अधिकारी अपने मृत पितरों का श्राद्ध नहीं करता तो वह अगले जन्म में अपुत्र हो जाता है। इस दोष्ा की निवृत्ति के लिए निम्न उपाय हैं।
उपाय : गया में पिण्डदान, रूद्राभिषेक, ब्रrाा की स्वर्णमय मूर्ति, गाय, चांदी का पात्र तथा नीलमणि दान करना चाहिए।
9. ग्रह दोष्ा : यदि ग्रह दोष्ा से संतान हानि हो तो बुध और शुक्र के दोष में भगवान शंकर का पूजन, गुरू और चंद्र के दोष्ा में संतान गोपाल का पाठ, यंत्र और औषधि का सेवन, राहु के दोष से कन्या दान, सूर्य के दोष से भगवान विष्णु की आराधना, मंगल और शनि के दोष से षडङग्शतरूद्रीय जप कराने से संतान प्राçप्त होती है और कुल की वृद्धि होती है।

उपाय

ऋषि पाराशर के उपाय --------2
पद्मा शर्मा
अन्य दोषौं के उपाय :
अमावस्या का जन्म : ऋषि पाराशर जी का मानना है कि अमावस्या के जन्म से घर में दरिद्रता आती है अत: अमावस्या के दिन संतान का जन्म होने पर शांति अवश्य करानी चाहिए। इस उपाय के अंतर्गत विधिपूर्वक कलश स्थापना करके उसमें पंच पल्लव, ज़ड, छाल और पंचामृत डालकर अभिमंत्रित करके अग्निकोण में स्थापना कर दें फिर सूर्य की सोने की, चंद्रमा की चांदी की मूर्ति बनवाकर स्थापना करें और षोडशोपचार या पंचोपचार से पूजन करें फिर इन ग्रहों की समिधा से हवन करें, माता-पिता का भी अभिषेक करें और सोने, चांदी या गाय की दक्षिणा दें और इसके बाद ब्राrाण भोजन कराएं। इससे गर्त के ग्रह चंद्रमा एवं सूर्य की शांति होती है और जातक का कल्याण होता है।
कृष्ण चतुर्थी व्रत के उपाय : चतुर्थी को छ: भागों में बांटा है। प्रथम भाग में जन्म होने पर शुभ होता है, द्वितीय भाग में जन्म हो तो पिता का नाश, तृतीय भाग में जन्म हो तो माता की मृत्यु, चतुर्थ भाग में जन्म हो तो मामा का नाश, पंचम भाग में जन्म हो तो कुल का नाश, छठे भाग में जन्म हो तो धन का नाश या जन्म लेने वाले स्वयं का नाश होता है।
उपाय : इस दोष्ा का निवारण भगवान शिवजी की पूजा से होता है। यथाशक्ति शिव की स्वर्ण प्रतिमा बनाकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इस जप का विधान थो़डा सा तकनीकी और कठिन होता है। हवन में सभी ग्रहों की आहुतियां उनके निमित्त समिधा से दी जाती हैं, बाद में स्थापित कलश के जल से माता-पिता का अभिषेक कराया जाता है।
भद्रा इत्यादि में जन्म का दोष :
भद्रा, क्षय तिथि, व्यतिपात, परिघ, वज्र आदि योगों में जन्म तथा यमघंट इत्यादि में जो जातक जन्म लेता है, उसे अशुभ माना गया है।
उपाय : यह दुर्योग जिस दिन हुआ हो, वह दुर्योग जिस दिन आए उसी दिन इसकी शांति करानी आवश्यक है। इस दुर्योग के दिन विष्णु, शंकर इत्यादि की पूजा व अभिषेक शिवजी मंदिर में धूप, घी, दीपदान तथा पीपल वृक्ष की पूजा करके विष्णु भगवान के मंत्र का 108 बार हवन कराना चाहिए। पीपल को आयुर्दायक माना गया है। इसके पश्चात् ब्राrाण भोज कराएं तो व्यक्ति दोष मुक्त हो जाता है।
माता-पिता के नक्षत्र में जन्म :
यदि माता-पिता या सगे भाई-बहिन के नक्षत्र में किसी का भी जन्म हो तो उनमें से किसी को भी मरणतुल्य कष्ट अवश्य होगा।
उपाय : किसी शुभ लग्न में अग्निकोण से ईशान कोण की तरफ जन्म नक्षत्र की सुंदर प्रतिमा बनाकर कलश पर स्थापित करें फिर लाल वस्त्र से ढककर उपरोक्त नक्षत्रों के मंत्र से पूजा-अर्चना करें फिर उसी मंत्र से 108 बार घी और समिधा से आहुति दें तथा कलश के जल से पिता, पुत्र और सहोदर का अभिषेक करें। ब्राrाण भोजन कराएं और दक्षिणा दें इससे उस नक्षत्र की शांति होती है।
संक्रांति जन्म दोष
:
ग्रहों की संक्रांतियों के नाम घोरा, ध्वांक्षी, महोदरी, मन्दा, मन्दाकिनी, मिश्रा और राक्षसी इत्यादि हैं। सूर्य की संक्रांति में जन्म लेने वाला दरिद्र हो जाता है इसलिए शांति करानी आवश्यक है।
उपाय : संक्रांति में जन्म का अगर दोष्ा हो तो नवग्रह का यज्ञ करना चाहिए। विधि-विधान के साथ अधिदेव और प्रत्यधिदेव देवता के साथ जिस ग्रह की संक्रांति हो उसकी प्रतिमा को स्थापित कर लें फिर ग्रहों की पूजा करके व हवन करके महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। तिल से हवन कर लेने के बाद माता-पिता का अभिषेक करें और यथाशक्ति ब्राrाणों को भोजन कराके, दान-दक्षिणा दें इससे संक्रांति जन्म दोष दूर होता है।
ग्रहण काल में जन्म का दोष :
जिसका जन्म ग्रहणकाल में होता है उसे व्याधि, कष्ट, दरिद्रता और मृत्यु का भय होता है। ग्रहण नक्षत्र के स्वामी तथा सूर्यग्रहण में सूर्य की तथा चंद्रग्रहण में चंद्रमा की मूर्ति बनाएं। सूर्य की प्रतिमा सोने की, चंद्रमा की प्रतिमा चांदी तथा राहु की प्रतिमा सीसे की बनाएं। इन ग्रहों के प्रिय विषयों का दान करना चाहिए फिर ग्रह के लिए निमित्त समिधा से हवन करें परंतु नक्षत्र स्वामी के लिए पीपल की समिधा का इस्तेमाल करें। कलश के जल से जातक का अभिषेक करें और ब्राrाण को भोजन कराएं व दान-दक्षिणा दें। इससे ग्रहणकाल में जन्म दोष दूर होता है।
प्रसव विकार दोष्ा :
यदि निर्धारित समय से कुछ महीने पहले या कुछ महीने बाद प्रसव हो तो इस विकार से ग्राम या राष्ट्र का अनिष्ट होता है। अंगहीन या बिना मस्तिष्क का या अधिक मस्तिष्क वाला जातक जन्म ले या अन्य जानवरों की आकृति वाला जातक जन्म ले तो यह विकार गाँव के लिए आपत्ति लाने वाला होता है। कुल में भी पी़डा आती है। पाराशर ऎसे प्रसव के लिए अत्यंत कठोर है और ना केवल ऎसी स्त्री बल्कि ऎसे जानवर को भी त्याग देने के लिए कहते हैं। इसके अतिरिक्त 15वें या 16वें वर्ष का गर्भ प्रसव भी अशुभ माना गया है और विनाश कारक होता है। इस विकार की भी शांति का प्रस्ताव किया गया है।
उपाय : ब्रrाा, विष्णु और रूद्र का पूजन, ग्रह यज्ञ, हवन, अभिषेक और ब्राrाण भोजन कराना चाहिए। इस प्रकार से शांति कराने से अनिष्ट से रक्षा होती है।
त्रीतर जन्म विकार :
तीन पुत्र के बाद कन्या का जन्म हो या तीन कन्या के बाद पुत्र का जन्म हो तो पितृ कुल या मातृ कुल में अनिष्ट होता है।
उपाय : जन्म का अशौच बीतने के बाद किसी शुभ दिन किसी धान की ढेरी पर चार कलश की स्थापना करके ब्रrाा, विष्णु, शंकर और इंद्र की पूजा करनी चाहिए। रूद्र सूक्त और शांति सूक्त का पाठ करना चाहिए फिर हवन करना चाहिए। इससे अनिष्ट शांत होता है।
गण्डान्त विकार :
पूर्णातिथि (5,10,15) के अंत की ƒ़ाडी, नंदा तिथि (1,6,11) के आदि में दो ƒ़ाडी कुल मिलाकर चार तिथि को गण्डान्त कहा गया है। इसी प्रकार रेवती और अश्विनी की संधि पर, आश्लेषा और मघा की संधि पर और ज्येष्ठा और मूल की संधि पर चार ƒ़ाडी मिलाकर नक्षत्र गण्डान्त कहलाता है। इसी तरह से लग्न गण्डान्त होता है। मीन की आखिरी आधी घटी और मेष की प्रारंभिक आधी घटी, कर्क की आखिरी आधी घटी और सिंह की प्रारंभिक आधी घटी, वृश्चिक की आखिरी आधी घटी तथा धनु की प्रारंभिक आधी घटी लग्न गण्डान्त कहलाती है। इन गण्डान्तों में ज्येष्ठा के अंत में पांच घटी और मूल के आरंभ में आठ घटी महाअशुभ माना गया है।
उपाय : गण्डान्त शांति के बाद ही पिता बालक का मुंह देखें। तिथि गण्डान्त में बैल का दान, नक्षत्र गण्डान्त में बछ़डे वाली गाय का दान और लग्न गण्डान्त में सोने का दान करना चाहिए। गण्डान्त के पूर्व भाग में जन्म हो तो पिता के साथ बच्चो का अभिषेक करना चाहिए और यदि दूसरे भाग में जन्म हो तो माता के साथ बालक का अभिषेक करना चाहिए। इन उपायों के अंतर्गत तिथि स्वामी, नक्षत्र स्वामी या लग्न स्वामी का स्वरूप बनाकर, कलश पर पूजा करें और फिर हवन करें व अभिषेक इत्यादि करें।
लगभग सभी गण्डान्तों में गोदान को एक बहुत सशक्त उपाय माना गया है। ज्येष्ठा गण्ड शांति में इन्द्र सूक्त और महामृत्युंजय का पाठ किया जाता है। मूल, ज्येष्ठा, आश्लेषा और मघा को अति कठिन मानते हुए तीन गायों का दान बताया गया है। रेवती और अश्विनी में दो गायों का दान और अन्य गण्ड नक्षत्रों के दोष या किसी अन्य दुष्ट दोष में एक गाय का दान बताया गया है।
ज्येष्ठा नक्षत्र की कन्या अपने पति के ब़डे भाई का विनाश करती है और विशाखा के चौथे चरण में उत्पन्न कन्या अपने देवर का नाश करती है। अत: इनके विवाह के समय तो अवश्य ही गोदान कराना चाहिए। आश्लेेषा के अंतिम तीन चरणों में जन्म लेने वाली कन्या या पुत्र अपनी सास के लिए अनिष्टकारक होते हैं तथा मूल के प्रथम तीन चरणों में जन्म लेने वाले जातक अपने ससुर को नष्ट करने वाले होते हैं अत: इनकी शांति अवश्य करानी चाहिए। अगर पति से ब़डा भाई ना हो तो यह दोष्ा नहीं लगता है।
पाराशर अतिरिक्त लगभग सभी होरा ग्रंथ शास्त्रकारों ने ग्रहों की शाति को विशेष महत्व दिया है। फलदीपिका के रचनाकार मंत्रेश्वर जी ने एक स्थान पर लिखा है कि - "दशापहाराष्टक वर्गगोचरे, ग्रहेषु नृणां विषमस्थितेष्वपि। जपेच्चा तत्प्रीतिकरै: सुकर्मभि:, करोति शान्तिं व्रतदानवन्दनै:।।" जब कोई ग्रह अशुभ गोचर करे या अनिष्ट ग्रह की महादशा या अन्तर्दशा हो तो उस ग्रह को प्रसन्न करने के लिए व्रत, दान, वन्दना, जप, शांति आदि द्वारा उसके अशुभ फल का निवारण करना चाहिए।
ऋषि पाराशर द्वारा बताई गई जप संख्या : ऋषि पाराशर जी ने सूर्य की जप संख्या सात हजार, चंद्रमा की ग्यारह हजार, मंगल की दस हजार, बुध की नौ हजार, गुरू की उन्नीस हजार, शुक्र की सोलह हजार, शनि की तेईस हजार, राहु की अठारह हजार और केतु की सत्रह हजार बताई है। पाराशर जी को वृक्ष आयुर्वेद का प्रथम लेखक भी माना जाता है और उन्होंने वृक्षों की औषधि महत्ता बताते हुए बहुत सारी वनस्पतियों पर लिखा है परंतु उनको ज्योति

Friday, 3 May 2013

तिलक

ज्योतिषशास्त्र में बताया गया है कि हर दिन के अलग अलग ग्रह स्वामी होते हैं। इसका असर हमारे ऊपर होता अगर वार के अनुसार तिलक लगाया जाए तो उस दिन से संबंधित ग्रह को अनुकूल बनाया जा सकता है।

सोमवार के स्वामी ग्रह चन्द्रमा हैं। चन्द्रमा मन का कारक ग्रह होता है इसे अनुकूल बनाए रखने के लिए श्रीखंड चंदन अथवा दही का तिलक करें। इससे मस्तिष्क शीतल और शांत रहता है।

मंगलवार का दिन मंगल ग्रह के प्रभाव में होता है। इस ग्रह का प्रतिनिधि रंग लाल है। उर्जा और कार्यक्षमता में वृ्द्धि के लिए मंगलवार के दिन रक्त चंदन अथवा सिंदूर का तिलक लगाना शुभ फलदायी रहता है।

बुधवार का दिन बुध ग्रह के प्रभाव में होता है। इसके स्वामी गणेश जी हैं। गणेश जी को सिंदूर का तिलक प्रिय है। इसलिए बुधवार के दिन सिंदूर लगाना चाहिए। इससे बौद्धिक एवं मानसिक क्षमता में वृद्धि होती है।

गुरूवार के स्वामी धन के कारक ग्रह बृहस्पति हैं। गुरू को पीला रंग प्रिय है। प्रत्येक गुरूवार केसर, हल्दी, अथवा गोरोचन का तिलक लगाने से गुरू के शुभ प्रभाव में वृद्धि होती है। मन में सात्विक भाव बढ़ता है और आर्थिक समस्याओं में कमी आती है।

शुक्रवार के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। शुक्रवार के दिन सिंदूर अथवा रक्त चंदन का नियमित तिलक दांपत्य जीवन के तनाव को दूर करने में सहायक होता। भौतिक सुख-सुविधों में वृद्धि के लिए भी यह लाभप्रद रहता है।

शनिवार के स्वामी ग्रह शनि महाराज हैं। इन्हें अनुकूल बनाए रखने के लिए शनिवार के दिन विभूत अथवा रक्त चंदन का लेप करना चाहिए।

रविवार के स्वामी ग्रहों के राज सूर्य हैं। रविवार के दिन श्रीखंड चंदन अथवा रक्त चंदन लगाया जा सकता है।


खुशहाली

घर में इस तरह लायें खुशहाली

अगर आप अपने घर में खुशहाली लाना चाहते हैं व शांति बनाये रखना चाहते हैं तो यह उपाय करें-शुक्ल पक्ष के बृहस्पति को यह क्रिया शुरू करें तथा 11 बृहस्पतिवार तक लगातार करें. घर या व्यापार स्थल के मुख्य द्वार के एक कोने को गंगा जल से धो लें. इसके बाद स्वास्तिक बनाएं. उस पर चने की दाल तथा थोड़ा-सा गुड़ रख दे. इसके बाद स्वास्तिक को बार-बार देखें. अगर वह खराब हो जाए तो सामान को इकट्ठा करके जल प्रवाह करें.11 बृहस्पतिवार के बाद गणेश जी को सिंदूर लगाकर उनके सामने पांच लड्डू रखें तथा घर में खुशहाली व शांति का माहौल बनने लगेगा.

पैसा बचायें

घर में पैसा बचायें इस तरह भी

आप पैसा बचाने के पक्ष में हैं और अधिक से अधिक धन कमाने के बाद भी कुछ बचा नहीं पा रहे हैं और घर में बरकत नही हो रही हो,पैसे कब आते हैं, कब चले जाते हैं कोई हिसाब-किताब नहीं तो इस उपाय को आजमायें-मंगलवार के दिन लाल चंदन,लाल गुलाब के फूल तथा रोली लें. इन सब चीजों को लाल कपड़े में बांधकर एक सप्ताह के लिए मंदिर में रख दें. घर पर धूपबत्ती किया करें. एक सप्ताह के बाद उनको घर की तथा दुकान की तिजोरियों में रख दें आप देखेंगे कि आपकी इच्छा साकार होने लगी है.

Friday, 20 July 2012

उपाय

दुर्घटना से बचने के उपाय
- महामृत्युंजय मंत्र का जप प्रत्येक अनिष्ट दूर करने वाला है।
- शनिवार को छाया दान करना हितकारी है।
- विष्णु सहस्त्रनाम का प्रतिदिन जप लाभदायक है।
- सोना दान, गौ दान करने से भी अनिष्ट की शांति होती है।
- पुखराज धारण करना भी ग्रह योगानुसार दुर्घटना से बचाता है।
- जो ग्रह 6/8/11 भाव से संबंधित अनिष्ट कारक हो, उनका पत्थर पहनने से अनिष्ट टल जाता है।
- भूखे पशुु को चारा खिलाना और पक्षियों, मछलियों को भोजन कराने से भी ग्रहों की शांति होती है।
इन उपायों को करने से दुर्घटना के योग टल सकते हैं।

Friday, 22 June 2012

कुछ उपाय

ज्योतिष शास्त्र के  कुछ उपाय आप की इस समस्या को हल कर सकतें हैं।
palm house copyयदि आप  अपना घर बनवा रहे हैं तो अपनी कुंडली जरूर देखें। यदि आपकी कुंडली के दसवें घर में केतु हो तो निर्माण से पहले केतु को दान करें। इससे निवास के निर्माण में कोई समस्या नही आएगी और आप वहाँ पर सुखी भी रहेंगे।
भवन निर्माण से पहले अर्चना-पूजन करने के बाद अपने कारीगरों को मिष्ठान अवश्य खिलाएँ। इस उपाय से भी आप अपने घर में सदैव सुखी रहेंगे।
यदि आपकी जन्मकुंडली के ग्यारहवें घर में शनि हो तो आप निर्माण से पहले मुख्य द्वार की चौखट के नीचे चदंन की लकड़ी  अवश्य दबा दें।
यदि शनि  जन्मकुंडली के छठे भाव में हो तो निर्माण से  पहले भूमि पर हवन तथा वास्तु पूजन अवश्य करवाएँ।
यदि जन्मकुंडली में शनि की अशुभ स्थिति हो तो भवन निर्माण से  पहले गोदान अव्शय करें।
यदि शनि जन्मकुंडली के चतुर्थ भाव में हो, तो पैत्रक भूमि अथवा मकान पर निर्माण नहीं करवाना चाहिए।
भवन की नीव भरते समय शहद का एक पात्र, नाग-नागिन का जोड़ा, चांदी की पादुकाएं तथा अभिमंत्रित श्रीयंत्र अवश्य रखना चाहिए। इससे आप अपने निवास में  सदैव सम्रधि की ओर अग्रसर रहेगें।
आप जब भी भवन निर्माण करवाएँ, उसे अधूरा न छोड़ें। जितना आप का बजट हो, उतने में ही निर्माण हो जाएगा।

Saturday, 16 June 2012

उपाय

राहू शांति का उपाय :---पीसे गेहूं की गोली , राहू चाव से खाय | जल में डूबी मीन को , बट -बट रोज खिलाय | | हरी ॐ तत्सत |

कुत्ता जाती के जंतु को , माना हे दरवेश | इसकी प्रार्थना करती हे , प्रभु के घर प्रवेश || निज भोजन का अंश यदि , इसको डाला जाय | रोग - शोक भय काट दे , संकट दूर भगाय || हरी ॐ तत्सत |

बुधवार को सब्ज चारा , गाय माता को भेंट | तन मन के सब कष्ट हरे , संकट देवे मेट || हरी ॐ तत्सत |

उपाय

पक्षिओं को भोजन डालें , दुर्बल पर उपकार | दींन दुखी की सेवा से , खुश होते करतार || हरी ॐ तत्सत |

रोग मुक्ति का उपाय --ताम्बे के लोटे में गंगा जल भरकर रोगी के उप्पर से ५४ बार घुमाकर, गंगा जल को चोराहे पर डाल दें| यह क्रिया २१ दिन रोज करनी हे | रोगी ठीक होने लगेगा | हरी ॐ तत्सत |

यदि कोई भी हिरदय रोगी हो (heart problem) हो तो ---एक मुखी या १६ मुखी रुद्राक्स लाल धागे में रविवार को धारण करें | रोज आदित्य हिरदय स्त्रोतम का पाठ करें | सूर्य भगवन को नित्य जल चढ़ाएं | ॐ सूर्याय नमह : मन्त्र का मानसिक जाप करते रहें | हरी ॐ तत्सत |

उपाय : यदि कोई काम ना बनता हो तो यह उपाय करें --- शनिवार के दिन बरगद के पेड़ का साफ़ पत्ता लेकर उस पर अपना काम लिखें व् अपनी लम्बाई का ५ गुना कलावा पत्ते पर बाँध कर पानी में प्रवाहित कर दें | ऐसा तब तक करते रहें जब तक काम ना हो जाए , हरी ॐ तत्सत ||

उपाय

लाल किताब और वैदिक ज्योतिष के सरल उपाय


लाल किताब की लोकप्रियता का मुख्य कारण इसके आसान, सस्ते और सटीक उपाय हैं !आपके लाभ के लिए कुछ सिद्ध उपाय निम्न प्रकार से हैं –

2. यदि आप अपना मकान, दुकान या कोई अन्य प्रापर्टी बेचना चाहते हैं और वो बिक न रही हो तो यह उपाय करें :
... बाजार से 86 (छियासी) साबुत बादाम (छिलके सहित) ले आईए ! सुबह नहा-धो कर, बिना कुछ खाये, दो बादाम लेकर मन्दिर जाईए ! दोनो बादाम मन्दिर में शिव-लिंग या शिव जी के आगे रख दीजिए ! हाथ जोड कर भगवान से प्रापर्टी को बेचने की प्रार्थना कीजिए और उन दो बादामों में से एक बादाम वापिस ले आईए ! उस बादाम को लाकर घर में कहीं अलग रख दीजिए ! ऐसा आपको 43 दिन तक लगातार करना है ! रोज़ दो बादाम लेजाकर एक वापिस लाना है ! 43 दिन के बाद जो बादाम आपने घर में इकट्ठा किए हैं उन्हें जल-प्रवाह (बहते जल, नदी आदि में) कर दें ! आपका मनोरथ अवश्य पूरा होगा ! यदि 43 दिन से पहले ही आपका सौदा हो जाय तो भी उपाय को अधूरा नही छोडना चाहिए ! पूरा उपाय करके 43 बादाम जल-प्रवाह करने चाहिए ! अन्यथा कार्य में रूकावट आ सकती है !
3. यदि आप ब्लड प्रेशर या डिप्रेशन से परेशान हैं तो :
इतवार की रात को सोते समय अपने सिरहाने की तरफ 325 ग्राम दूध रख कर सोंए ! सोमवार को सुबह उठ कर सबसे पहले इस दूध को किसी कीकर या पीपल के पेड को अर्पित कर दें ! यह उपाय 5 इतवार तक लगातार करें ! लाभ होगा !
4. माईग्रेन या आधा सीसी का दर्द का उपाय :सुबह सूरज उगने के समय एक गुड का डला लेकर किसी चौराहे पर जाकर दक्षिण की ओर मुंह करके खडे हो जांय ! गुड को अपने दांतों से दो हिस्सों में काट दीजिए ! गुड के दोनो हिस्सों को वहीं चौराहे पर फेंक दें और वापिस आ जांय ! यह उपाय किसी भी मंगलवार से शुरू करें तथा 5 मंगलवार लगातार करें ! लेकिन….लेकिन ध्यान रहे यह उपाय करते समय आप किसी से भी बात न करें और न ही कोई आपको पुकारे न ही आप से कोई बात करे ! अवश्य लाभ होगा !
5. फंसा हुआ धन वापिस लेने के लिए :यदि आपकी रकम कहीं फंस गई है और पैसे वापिस नहीं मिल रहे तो आप रोज़ सुबह नहाने के पश्चात सूरज को जल अर्पण करें ! उस जल में 11 बीज लाल मिर्च के डाल दें तथा सूर्य भगवान से पैसे वापिसी की प्रार्थना करें ! इसके साथ ही “ओम आदित्याय नमः “ का जाप करें !नोट :1. लाल किताब के सभी उपाय दिन में ही करने चाहिए ! अर्थात सूरज उगने के बाद व सूरज डूबने से पहले !2. सच्चाई व शुद्ध भोजन पर विशेष ध्यान देना चाहिए !3. किसी भी उपाय के बीच मांस, मदिरा, झूठे वचन, परस्त्री गमन की विशेष मनाही है !4. सभी उपाय पूरे विश्वास व श्रद्धा से करें, लाभ अवश्य होगा I

Friday, 15 June 2012

उपाय अपनाएं

यदि आप नया मकान खरीद रहे हैं तो ये उपाय अपनाएं


हमेशा से ही विघ्नहर्ता गणपति भगवान सभी की कामनाओं को पूर्ण करते आए हैं। अगर आप नया मकान खरीदने जा रहे है और आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो आप निम्न उपाय आजमाएं। भगवान गणेश आपकी सारी समस्याओं को दूर करके आपको नया मकान दिलाने में जरूर सहायता करेंगे।

* गणपतिजी का बीज मंत्र 'गं' है। इस अक्षर के मंत्र का जप करने से सभी कामनाओं की पूर्ति होती है। षडाक्षर मंत्र का जप आर्थिक प्रगति व समृद्धि प्रदायक है।

* 'ॐ गं गणपतये नमः' का
* ॐ श्री विघ्नेश्वार्य नम:
* ऊं श्री गणेशाय नम:
'निर्हन्याय नमः। अविनाय नमः।
जैसे मंत्रों से युक्त विघ्नहर्ता भगवान गणपति की प्रतिमा उस घर में स्थापित करनी चाहिए, जिस घर में हमेशा आर्थिक परेशानी, कलह, विघ्न, अशांति, क्लेश, तनाव, मानसिक संताप आदि दुर्गुण होते हैं।

ॐ श्री विघ्नेश्वार्य नम:

* अगर खरीदा हुआ नया घर आपके लिए ज्यादा फलदाई नहीं हैं - जैसे नए घर में प्रवेश करने पर पति-पत्नी में मन-मुटाव, बच्चों में अशांति का दोष पाया जाता है, तो ऐसे घर में प्रवेश द्वार पर श्रीगणेश की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए। ऐसा करने से शीघ्र चमत्कार होगा और आपका नया घर भी आपके लिए ढ़ेरों खुशियां लेकर आएगा।

* साथ ही धनदायक गणपति की प्रतिमा के साथ श्रीपतये नमः, रत्नसिंहासनाय नमः, ममिकुंडलमंडिताय नमः, महालक्ष्मी प्रियतमाय नमः, सिद्घ लक्ष्मी मनोरप्राय नमः लक्षाधीश प्रियाय नमः, कोटिधीश्वराय नमः जैसे मंत्रों का सम्पुट होता है। ऐसे मत्रों का जप करके आप दौलतमंद तो होंगे ही, साथ-साथ आपकी सारी परेशानियां भी दूर हो जाएंगी। 
--------------------------------

अनिष्ट ग्रहों से बचाव के उपाय

अनिष्ट ग्रहों से बचाव के उपाय

सूर्य : सूर्य अनिष्ट हो तो हृदय रोग उदर संबंधी नेत्र संबंधी ऋण मानहानी अपयश होता है। ऐसे में जातक सूर्य उपासना, रविवार का व्रत, हरिवंश पुराण का पाठ करें।

चंद्र : चंद्र अगर कमजोर हो तो शारीरिक आर्थिक मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। मिर्गी माता को कष्ट होता है। ऐसे में कुलदेवी की उपासना चावल पानी का दान करें।
मंगल : भाई का विरोध, अचल सम्पत्ति, पुलिस कार्रवाई अदालती अड़चने हिंसा, चोरी आदि मंगल के कमजोर होने पर होते हैं। ऐसे में सुंदरकांड का पाठ, हनुमान चालीसा, हनुमान जी की आराधना फलदायक होती है।

बुध : पथरी, बवासीर, ज्वर, गुर्दा, स्नायुरोग, दंत, विकार बुध की दुर्बलता से होता है। ऐसे में दुर्गा सप्तशती का पाठ करें व पंता रत्न धारण करें।

गुरू : विवाह में बाधा, अपनों से वियोग घर में तनाव, घर से विरक्ती होती है। ऐसे में श्रीमद भागवत का पाठ, हरी पूजन व गुरुवार का व्रत करें।
शुक्र : वायु प्रकोप, संतान उत्पन्न करने में अक्षमता, दुर्बल शरीर, अतिसार, अजीर्ण आदि शुक्र के कारण होता है। ऐसे में मां लक्ष्मी की उपासना, खीर का दान करें।

शनि : दाम्पत्य जीवन का कलह पूर्ण होना गुप्त रोग, दुर्घटना, अयोग्य संतान आदि शनि के कारण होता है। भैरव जी की आराधना शनि उपासना, मांस मदिरा से परहेज करें।

राहु : आकस्मिक घटना भूत–प्रेत बाधा ज्वर विदेश यात्रा टीबी, बवासीर आदि रोग होते हैं। राहु का प्रभाव राजनीति क्षेत्र में माना जाता है। ऐसे में कन्या दान, भैरव आराधना करें।

केतु : घुटने में दर्द मधुमेह ऐश्वर्य नाश ऋण का बढ़ना पुत्रों पर संकट आदि होता है। कुत्ते को रोटी, कम्बल का दान आदि किया जाता है।

Tuesday, 12 June 2012

उपाय

उपाय

जब कन्या का विवाह हो चुका हो और वह विदा हो रही हो तब एक लोटे में गंगा जल लेकर उसमें थोड़ी हल्दी डालकर व एक सिक्का डालकर लड़की के ऊपर से उबारकर उसके आगे फेंक दें। इस छोटे से उपाय से लड़की का वैवाहिक जीवन सफल होगा और वह ससुराल में भी खुश रहेगी।

उपाय

कर्ज निवारण के उपाय:

- शनिवार को ऋणमुक्तेश्वर महादेव का पूजन करें।

- मंगल की भातपूजा, दान, होम और जप करें।

- मंगल एवं बुधवार को कर्ज का लेन-देन न करें।

- लाल, सफेद वस्त्रों का अधिकतम प्रयोग करें।

- श्रीगणेश को प्रतिदिन दूर्वा और मोदक का भोग लगाएं।

- श्रीगणेश का अथर्वशीर्ष का पाठ प्रति बुधवार करें।

- शिवलिंग पर प्रतिदिन कच्चा दूध चढ़ाएं।

उपाय

क्या आपका पैसा कहीं रुका हुआ है। काफी प्रयास करने के बाद भी पैसा नहीं मिल रहा। तो घबराईए बिल्कुल मत। यहां हम आपको बता रहे हैं एक आसान उपाय जिसे करने से आपका रुका हुआ पैसा जल्दी ही मिल जाएगा। ये उपाय इस प्रकार है-

उपाय

शुक्ल पक्ष के किसी सोमवार से यह उपाय शुरु कर लगातार 21 दिनों तक करें। सुबह जल्दी उठें। स्नान आदि कामों से निपटकर एक लौटे में साफ पानी लेकर उसमें 5 गुलाब के फूल डालकर सूर्य को अध्र्य दें और भगवान सूर्य से समस्या निराकरण के लिए प्रार्थना करें। शीघ्र ही आपकी मनोकामना पूरी होगी।

एक दिन लौहे के बर्तन

एक दिन लौहे के बर्तन में खाना खाएं, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का उपाय



ज्योतिष के अनुसार शनि एक ऐसा ग्रह है जो सबसे अधिक क्रूर माना गया है। शनि यदि अशुभ प्रभाव देने वाला हो तो अन्य शुभ ग्रहों के प्रभाव को भी कम कर देता है या समाप्त कर देता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि विपरित फल देने वाला है तो उसके लिए किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करना काफी मुश्किल रहता है।

शनि देव किसी भी व्यक्ति के अच्छे-बुरे कर्मों के फल प्रदान करते हैं। साढ़ेसाती और ढैय्या के समय में जिस व्यक्ति के जैसे कर्म होते हैं उसे वैसा ही परिणाम प्राप्त होता है। यदि किसी व्यक्ति को शनि के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो ज्योतिष में कई उपाय बताए गए हैं। इन्हीं उपायों में से एक उपाय है कि शनिवार के दिन लौहे बर्तन में खाना खाएं।

शनिवार शनि का दिन माना गया है। इस दिन शनि के निमित्त विशेष पूजा अर्चना करने पर उनका कृपा जल्दी ही प्राप्त हो जाती है। इसके साथ ही शनि की प्रिय धातु है लौहा। अत: लौहे के बर्तनों का उपयोग करने पर भी शनि की कृपा प्राप्त होती है। शनिवार के दिन एक समय लौहे के बर्तन में भोजन किया जा सकता है। बर्तन एकदम साफ और स्वच्छ होने चाहिए।

उपाय

गरीबी दूर करता है ये प्राचीन उपाय, रोज करें...

गरीबी दूर करता है ये प्राचीन उपाय, रोज करें...

सुख और दुख यह जीवन की दो अवस्थाएं बताई गई हैं। सभी लोगों के जीवन में सुख और दुख आते-जाते रहते हैं। कोई नहीं चाहता कि उनके जीवन में कभी दुख आए या गरीबी से कभी भी उनका सामना हो। गरीबी को कैसे दूर रखा जाए इस संबंध में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि-

दरिद नाशन दान, शील दुर्गतिहिं नाशियत।
बुद्धि नाश अज्ञान, भय नाशत है भावना।।


दान से दरिद्रता या गरीबी का नाश होता है। शील या व्यवहार दुखों को दूर करता है। बुद्धि अज्ञानता को नष्ट कर देती है। हमारे विचार सभी प्रकार के भय से मुक्ति दिलाते हैं।

Wednesday, 18 April 2012

उपाय

उपाय

यदि आपकी कन्या राशि हो, दरिद्रता दुख और समस्या आपका पीछा नहीं छोड़ रही हो तो गुरु पुष्य, रवि पुष्य या सर्वार्थ सिद्धि योग के शुभ मुहरत में कुश का बांधा को लाकर गंगाजल से
ऊँ श्रीं ऐं सौ:मंत्र का जाप करते हुए पवित्र करें।
उसके बाद श्रद्धानुसार धूप, दीप, नैवेद्य, पुष्प और अक्षत से पंचोपचार पूजन कर हरे कपड़े में लपेटकर अपने पूजा स्थान या तिजोरी में रखें आर्थिक परेशानियों का निवारण होगा।

Wednesday, 15 February 2012

उपाय

मनोकामना पूर्ति के अचूक गुप्त उपाय

हर मनुष्य की कुछ मनोकामनाएं होती है। कुछ लोग इन मनोकामनाओं को बता देते हैं तो कुछ नहीं बताते। चाहते सभी हैं कि किसी भी तरह उनकी मनोकामना पूरी हो जाए। लेकिन ऐसा हो नहीं पाता। यदि आप चाहते हैं कि आपकी सोची हर मुराद पूरी हो जाए तो नीचे लिखे प्रयोग करें। इन टोटकों को करने से आपकी हर मनोकामना पूरी हो जाएगी।

उपाय

- तुलसी के पौधे को प्रतिदिन जल चढ़ाएं तथा गाय के घी का दीपक लगाएं।

- रविवार को पुष्य नक्षत्र में श्वेत आक की जड़ लाकर उससे श्रीगणेश की प्रतिमा बनाएं फिर उन्हें खीर का भोग लगाएं। लाल कनेर के फूल तथा चंदन आदि के उनकी पूजा करें। तत्पश्चात गणेशजी के बीज मंत्र (ऊँ गं) के अंत में नम: शब्द जोड़कर 108 बार जप करें।

- सुबह गौरी-शंकर रुद्राक्ष शिवजी के मंदिर में चढ़ाएं।

- सुबह बेल पत्र (बिल्ब) पर सफेद चंदन की बिंदी लगाकर मनोरथ बोलकर शिवलिंग पर अर्पित करें।

- बड़ के पत्ते पर मनोकामना लिखकर बहते जल में प्रवाहित करने से भी मनोरथ पूर्ति होती है। मनोकामना किसी भी भाषा में लिख सकते हैं।

- नए सूती लाल कपड़े में जटावाला नारियल बांधकर बहते जल में प्रवाहित करने से भी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

इन प्रयोगों को करने से आपकी सभी मनोकामनाएं शीघ्र ही पूरी हो जाएंगी।