Search This Blog

Showing posts with label दिवाली. Show all posts
Showing posts with label दिवाली. Show all posts

Tuesday, 25 October 2011

दिवाली-कैसे करे

दिवाली-कैसे करे तिजोरी पूजा!

अगर आप राशि अनुसार तिजारी की पूजा करते हैं तो पूरे साल आपकी तिजोरी पैसों से भरी रहेगी। तिजोरी, घर में पैसे रखने की जगह या व्यापार स्थल के गल्ले की पजा अगर राशि अनुसार की जाए तो कभी पैसों की तंगी नहीं झेलना पड़ेगी। जानिए किस राशि के लोग कैसी पूजा करें-

मेष- इस राशि के लोग लाल फूल में कंकु, चावल, और इत्र लेकर तिजोरी में रखें।
वृष- वृष राशि के लोग अपनी तिजोरी में पलाश के फूल के साथ इत्र चावल और चंदन डाले साथ ही गंगाजल के कुछ छिंटे भी तिजोरी में डालें।

मिथुन- मिथुन राशि वाले तिजोरी पूजा के लिए तिजोरी में पूजा का पान और सुपारी रख कर उस पर चंदन, चावल और फूल चढ़ाएं इसके बाद केवड़े का इत्र उस पान और सूपारी पर लगाएं। 

कर्क- कर्क राशि के लोग केसर को गंगाजल में घोल कर तिजोरी के अंदर छिटें डालें और चंदन का इत्र लगाएं साथ ही एक चांदी के सिक्के की पूजा कर के उसके अंदर रखें।

सिंह- सिंह राशि के लोग पीले कपड़े में लाल कनेर के फूल रखें और उनकी पूजा कर के तिजोरी में रखें। इस राशि के लोग तिजोरी के हैण्डल पर पूजा का नाड़ा बांध दें।

कन्या- कन्या राशि के लोग पूजा की सुपारी पर चंदन, चावल और इत्र लगाएं साथ ही गुलाब के फूल चढ़ाएं।

तुला- इस राशि के लोग तिजोरी में अबीर और गुलाल से पूजा करें। सफेद कपड़े में कस्तुरी रखें। 

वृश्चिक- लाल कपड़े में चांदी का सिक्का रखें उस पर कंकु, चावल और हल्दी लगाएं और साथ एकाक्षी नारियल साथ में रखें।
धनु- इस राशि के लोग तिजोरी में पीले कपड़े में केसर, हल्दी और थोड़ा सा सोना रख दें।

मकर- मकर राशि के लोग तिजोरी में गुलाब का रख दें। इस राशि के लोग नारियल पर चंदन का इत्र लगा कर तिजोरी में रख दें। 

कुंभ- कुंभ राशि के लोग तिजोरी में पीले कपड़े के साथ हल्दी की गांठ रखें और गुग्गल का धुप दें।

मीन- इस राशि वालों का राशि स्वामी गुरु है इसलिए पीले कपड़े में थोड़ा सा सोना, केसर और गुलाब का इत्र लगाएं और तिजोरी में रखें।
कब करें तिजोरी की खास पूजा-सभी राशि वाले तिजोरी की खास पूजा शाम को 5:49 से 8:57 बजे के बीच में करें

Saturday, 22 October 2011

दिवाली पर राशि अनुसार दीपक

ज्योतिष के अनुसार इस दिवाली पर राशि अनुसार दीपक जरूर लगाएं।



मेष- मेष राशि पूर्व में उदय होने वाली राशि है। इस राशि के लोग पूर्व दिशा में दीपक को लाल वस्त्र पर रख कर जलाएं।

वृष- यह राशि शुक्र की राशि है। इस राशि के जातक शुक्र देव के लिए दक्षिण दिशा में सफेद वस्त्र पर दीपक लगाएं।

मिथुन- बुध ग्रह की इस राशि का उदय पश्चिम दिशा में होता है इसलिए आप पश्चिम दिशा में हरे वस्त्र पर दीपक लगाएं।

कर्क- कर्क राशि वाले अपनी राशि के  अनुसार उत्तर दिशा में सफेद वस्त्र पर दीपक लगाएं।

सिंह- अग्नि तत्व की यह राशि अपने स्वामी के अनुसार पूर्व दिशा में उदित होती है इसलिए आप पूर्व दिशा में लाल वस्त्र पर दीपक लगाएं।

कन्या- यह राशि दक्षिण दिशा में उदय होती है इसलिए आप दक्षिण में हरे वस्त्र पर दीपक प्रज्वलित करें।

तुला- शुक्र की इस राशि का उदय पश्चिम दिशा में होता है इसलिए आपको तुला राशि के लिए सफेद वस्त्र पर दीपक प्रज्वलित करना चाहिए।

वृश्चिक- मंगल देव की कृपा प्राप्त करने के लिए आप उत्तर दिशा में लाल वस्त्र पर दीपक जलाएं करें।

धनु- बृहस्पति देव की इस राशि का स्थान पूर्व दिशा में है। धनु राशि के जातक पूर्व दिशा में पीले वस्त्र पर दीपक लगाएं तो निश्चित ही मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।

मकर- मकर राशि के जातक दक्षिण दिशा में काले कपड़े पर दीपक प्रज्वलित करें।

कुंभ- कुंभ राशि का स्थान पश्चिम में होता है। इस राशि वालें व्यक्तियों को पश्चिम दिशा में राशि के स्वामी को दीप दर्शन करवाना चाहिए।

मीन- जल तत्व होने के कारण इस राशि का स्थान उत्तर दिशा में होता है इसलिए आप उत्तर दिशा में बृहस्पति देव केलिए दीपक लगाएं।

Tuesday, 19 July 2011

लक्ष्मी प्राप्ति हेतु तांत्रिक लक्ष्मी प्रयोग

लक्ष्मी प्राप्ति हेतु तांत्रिक लक्ष्मी प्रयोग
“इस दुनिया में दो बड़े दामोदर और दाम दामोदर बैठा रहे दाम  बनाये काम “
संसार में कोई भी काम बिना धन के संपन्न नही होता इसलिए भाव के परिवेश में लक्ष्मी की प्राप्ति बहुत जरुरी है .इसके तो वैसे अनेको तरीके है किन्तु हम यहाँ  लक्ष्मी प्राप्ति हेतु दिवाली पर पाठको को भेट स्वरुप एक अचूक प्रयोग दे रहे है वैसे यह प्रयोग कभी भी किया जासकता है पर  किसी और समय से ज्यादा यहे प्रयोग दिवाली की रात को प्रभावी होता है. हमे पूर्ण विशवास है की साधक,इस प्रयोग  का पूरा लाभ उठाएंगे.
मंत्र :-
” श्री शुक्ले महाशुक्ले कमल  दल निवासे
श्री महा लक्ष्मीये नमो नम: |लक्ष्मी मई सत की सवाई
आवो चेतो करो भलाई|ना करो तो सात समन्दरो  की दुहाईs
रिर्द्धि  सिद्धी खावोगी तो नो नाथ चोरासी सीधो  की दुहाई “
प्रयोग :-
दिवाली की रात को लक्ष्मी जी की मेटल की मूर्ति या उनके चित्र को रखकर उनका पंचोपचार या षोडषोपचार पूजन करे  जिसमे तिलक  गोरोचनका ,केसर का होना चाहिए और बचे हुए तिलक को अपने माथे पर और  अपने घर की चार चोखठों पर लगाये या घर के चार स्थान पर लगाये तत्पशयात  कमल गट्टे की माला से १०८ मंत्र का जाप करे|दक्षिण में  चदा हुआ सिक्का चाडी का होना चाहिए |शुरू से अंत तक की पूजा में अपने आगे एक पानी का लोटा रखा होना चाहिए |जप पूरा करने के बाद दिवाली के अगले दिन वहे सिक्का अपने खजाने,तिजोरी,या पैसो के स्थान में रखे तथा जल सारे घर में छिदक ड़े और थोडा-थोडा पीले,और माला लक्ष्मी जी के गले में पहनादे |इस क्रिया से यहे मंत्र और माला जाप सिद्ध होजायेगा |
उसके पशचाट  रोजाना अपने रोजगार या अपनी गड्डी पर बैटके ११ बार मंत्र पढ़े जी वन भर आपको धन का आभाव नही होगा .
इस विषय या किसी भी विषय की जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क करसकते है.
लक्ष्मी प्राप्ति के लिए दिवाली पर किये जाने वाला एक अनोखा प्रयोग :-
त्रायोदशी ,धन तेरस के दिन लघु श्रीफल,दो पिली कोडी एक गोमती चक्र ,दोकड़ी रक्त गुत्र्जा एक मोती,छोटा सा चांदी का पत्रा,तीन सुपारी दो जायफल,ये सभी चिज्जे लक्ष्मी जी का पंचोचार पूजन करके एक लाल कपडा लेकर उसमे ये सभी चिज्ज़े माँ के आगे रखकर ११ माला मंत्र जाप करे तथा अमावस (दिवाली) की रात को भी कर सकते करे .
दिवाली की रात जाप करने के बाद निन्न्म  मंत्रो से पांच माला मंत्रो द्वारा खीर की आहुतियां दे तथा श्री सूक्त की १६ रिचाओ से १६ आहुतियां खीर की इस कार्य को करने के पशचाट शुद्ध जल से माँ को आचमन करवाकर सभी सामग्री वही रखी रहेनेदे|

दिवाली के अगले दिन माँ के आगे लाल कपडे में रखी हुई सभी वस्तुओ को माँ का प्रसाद मानकर उठाये और उसकी एक पोटली बनाकर उसे लाल कलावे से लपतले ,ध्यान रखे की कलावे में गांठ न लगे .उस पोटली को खजाने में रखे ये कुबेर का खजाना बनगया ,यहे पोटली जिस घर में रखी होगी उस घर में धन धान्ये की अति व्रधि रहेगी |प्रत्येक वर्ष दिवाली या नवरात्रों पर इसी कर्म से पूजन करना होगा,यहे प्रयोग नवरात्रों की अष्टमी या नवमी को भी किया जासकता है |
जप मंत्र :-
ॐ श्रीं ह्लीं श्री कमले कमलालये प्रसिद्ध प्रसिद्ध श्रीं ही श्रीं औम्मः लाक्स्मेये नमः  |
नोट: इन तांत्रिक प्रयोगों द्वारा प्राप्त किया गया धन का प्रयोग अनेक्तिकता में न करे ,
अन्यथा सिद्दी नष्ट हो जाएगी |

Saturday, 16 July 2011

दिवाली पूजा मुहूर्त २०११



२६ अक्टूबर  २०११, दिन - बुधवार 
नक्षत्र - चित्रा दिन  में होगा परन्तु प्रदोष काल के बाद स्वाति नक्षत्र कालीन प्रीती योग तथा तुला राशि में  चन्द्रमा स्थित होगा.
प्रदोष काल - १७. ४२ से २०. १८ तक
विशेष प्रदोष काल - १८.४६ से रात्रि २०.४१ तक
निशीथ काल - २०.१८ से २२.५४ तक
अमृत चौघडिया - २०.५८ से २२.३६ तक
महा निशीथ काल - २२ .५४ से २५.३० तक
इस अवधि में कर्क लग्न २२ .५५ से लेकर २५.१८ तक रहेगा जो की विशेष प्रशस्त रहेगा.