Search This Blog

Showing posts with label गृह शांति. Show all posts
Showing posts with label गृह शांति. Show all posts

Wednesday, 21 September 2011

बिना पूजा पाठ करें गृह शांति


Tuesday, 16 August 2011

ग्रहों के लिए कुछ उपाय

ग्रहों के लिए कुछ उपाय

सूर्य
रत्न-----------------माणिक ५-७ रत्ती ,रविवार के दिन शुक्ल पक्ष में ,दायें हाथ की अनामिका में प्रातःकाल सूर्यपूजा के बाद धारण करें.
जड़ी बूटी------------बेलपत्र की जड़,रविवार को उत्तरा-फाल्गुनी,उत्तरा-षाडा  या कृत्तिका नक्षत्र में लाल धागे में दायें बाजू में बाँधें.
दान-----------------स्वयं के वजन के बराबर गेहूं, लाल वस्त्र,लाल फल (अनार),लाल मिठाई (गुड़),सोना,गाय,तांबा, किसी ब्राह्मण को रविवार के दिन प्रातःकाल दान करें.
मंत्र-----------------
-"ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः"....................(७०००).
सूर्य गायत्री----------"ॐ आदित्याय विद्महे दिवाकराय धीमहि तन्नो सूर्यः प्रचोदयात".
स्तोत्रं----------------सूर्या
ष्टकम या आदित्यहृदय स्तोत्रं.
पुराण---------------हरिवंश पुराण का पाठ.
व्रत -----------------सूर्य षष्ठी ,रथ सप्तमी अथवा शुक्ल पक्ष के प्रथम रविवार से १२ या वर्ष भर.

किसी भी कार्य को प्रारंभ करने से पूर्व थोडा मीठा मुहँ में डाल कर पानी पी लें.
ताम्र पत्र में शुद्ध जल (गंगाजल इत्यादि),लाल पुष्प (गुडहल आदि),लाल चन्दन या कुषा डालकर सूर्य को
"ॐ घ्रिणी सूर्याय नमः" से अर्घ्य दें .
लाल चन्दन या केशर का तिलक लगायें.

सुर्यानर मंदिर कुम्भकोनम या सूर्य मंदिर कोणार्क की तीर्थयात्रा करें.

******************************
****************************************************
चन्द्रमा
रत्न-----------------मोती,चंद्रमणि
,सफ़ेद पुखराज या सफ़ेद ओपल.
जड़ी बूटी------------खिरनी की जड़ सोमवार को रोहिणी नक्षत्र में सफ़ेद धागे में दायें बाजू में बाँधें.
दान-----------------स्वयं के वजन के बराबर चावल,श्वेत वस्त्र,कर्पूर,सफ़ेद चन्दन,श्वेत पुष्प,चीनी,वृषभ,दही,मोती इत्यादि रोहिणी,श्रवण या हस्त नक्षत्र में.
बीजमंत्र--------------
ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः.............................११०००
चन्द्र गायत्री --------ॐ अत्रिपुत्राय विद्महे सागरोद्भवाय धीमहि तन्नो चन्द्रः प्रचोदयात.
स्तोत्रं----------------चन्द्र अष्टविंशतिनाम स्तोत्रं, चन्द्र मंगल स्तोत्रं, कुलदेवी या कुलदेवता की पूजा.
पानी/दूध से भरा बर्तन सिरहाने रख लें और उसे सुबह उठकर कीकर की जड़ में डाल दें.
चावल,चाँदी व प्राकृतिक जल सदैव अपने पास रखें.
व्रत------------------श्रावण ,चैत्र,बैशाख या मार्गशीर्ष महीनों के प्रथम सोमवार से १६ व्रत या ५ वर्ष तक करें.
प्रातःकाल जल  में कुछ काले तिल डालकर स्नान करें.
तिरुपति बालाजी की यात्रा करें.

******************************
****************************************************
मंगल
रत्न--------------------------
---मूंगा मृगशिरा नक्षत्र में या शुक्ल पक्ष के मंगलवार को धारण करें.
जड़ी-बूटी.....................
.........अनंतमूल की जड़ मंगलवार को मृगशिरा नक्षत्र में लाल धागे में दायें बाजू में धारण करें.
दान---------------------------
---स्वयं के वजन के बराबर लाल मक्का,मसूर दाल ,लाल फल,वस्त्र, पृथ्वी,मूंगा इत्यादि
बीजमंत्र----------------------
----ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः--------------------------------१००००
मंगल गायत्री---------------------
ॐ क्षितिपुत्र्याय विद्महे लोहितांगाय  धीमहि तन्नो भौमः प्रचोदयात.
स्तोत्रं----------------------
--------ऋन्मोचन मंगल स्तोत्रं, हनुमान की पूजा.
तंदूर में लगी मीठी रोटी दान करें.
मृगछाला दान करें.
व्रत--------------------------
--------शुक्लपक्ष के प्रथम मंगलवार से शुरू करके २१ व्रत रखें..
मुरूग स्वामी के मंदिर मदुराई में या उज्जैन में मंगलनाथ मंदिर की यात्रा.

******************************
****************************************************
बुध
 रत्न--------------------पन्ना ,मर्क़ज,ऑनिक्स, ६ रत्ती बुधवार को आश्लेषा नक्षत्र में.
जड़ी-बूटी-----------------विधारा की जड़ बुधवार को आश्लेषा नक्षत्र में दायें बाजू में.
दान----------------------हरी मूंग,हरे वस्त्र,हरे फल,हरी मिठाई,कांसा,हाथी दाँत ,पन्ना इत्यादि स्वयं के वजन के बराबर.
बीजमंत्र------------------
"ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः"   १९००० बार.
बुध गायत्री---------------
"ॐ चंद्रपुत्राय विद्महे रोहिणीप्रियाय धीमहि तन्नो बुधः प्रचोदयात."
स्तोत्रं---------------------
बुध पञ्चविंशतिनाम स्तोत्रं----------------------१०८ बार.
व्रत------------------------ बुधवार

कौड़ियों को आग में जलाएं और राख को उसी दिन नदी जल में प्रवाहित करें.
नाक छिदवायें.
बकरी दान करें.
छेद  वाला तांबे का सिक्का पानी में डालें.
बकरी या तोता पालें.
बहिन,बेटी,मौसी,बुआ या साली की सहायता करें.
**********************************************************************************
 गुरु
रत्न------------------------पु
खराज,केसरी, ९ रत्ती पुनर्वसु नक्षत्र गुरूवार.
जड़ी बूटी-------------------नारंगी,
केले की जड़,या हल्दी की गांठ,पुनर्वसु नक्षत्र में गुरूवार को दायें बाजू में.
दान------------------------चने की दाल ,पीले वस्त्र,सोना,हल्दी,पीले पुष्प अश्व इत्यादि.
बीजमंत्र--------------------
"ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः"....................१६००० बार
गुरुगायत्री------------------" ॐ अन्गिरोजाताय विद्महे वाचस्पतये धीमहि तन्नो गुरु: प्रचोदयात."
स्तोत्रं----------------------
-गुरुस्तोत्रम १०८ बार १६ दिन लगातार पाठ.
व्रत--------------------------
गुरूवार
पीपल का वृक्ष लगायें.
धार्मिक ग्रन्थ दान करें.
दक्षिणामूर्ति की पूजा के लिए तिरुचेंदुर श्री सुब्रमन्य स्वामी देवस्थानम की यात्रा.

**********************************************************************************
शुक्र
रत्न--------------------------
--हीरा,५ रत्ती, शुक्रवार भरणी नक्षत्र.
जड़ी बूटी-----------------------सरपोंखा  की जड़ सफ़ेद धागे में शुक्रवार के दिन दायें बाजू में.
दान-----------------------------चावल,चाँदी,घी,सफ़ेद वस्त्र,चन्दन,चीनी,गाय इत्यादि.
बीजमंत्र----------------------
---"ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः"
शुक्र गायत्री ---------------------
"ॐ भृगुवंशजाताय विद्महे श्वेतवाहनाय धीमहि तन्नो कविः प्रचोदयात."
स्तोत्रं----------------------
-----भृगुस्तवराज १०८ बार १६ दिन तक लगातार.
व्रत--------------------------
---शुक्रवार
गाय की सेवा करें.
चाँदी में शुक्र यन्त्र गले में धारण करें.
श्रीरंगम में श्रीरंगनाथ स्वामी मंदिर की यात्रा.
**********************************************************************************
शनि
रत्न--------------------------
----नीलम ,सवा पांच रत्ती पञ्च धातु शनिवार पुष्य नक्षत्र में मध्यमा में धारण करें.
जड़ी बूटी--------------------------
बिच्छूबूटी  की जड़ या शमी(छोंकर) की जड़ काले धागे में.
दान---------------------------
----काले चने,काले कपड़े,उर्द की दाल,जामुन,काली गाय,काले जूते,काले तिल,भेंस,लोहा,सरसों का तेल आदि.
बीजमंत्र----------------------
-----" ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः "................२३००० बार
शनि गायत्री-----------------------
" ॐ कृष्ण अंगाय विद्महे रविपुत्राय धीमहि तन्नो सौरिः प्रचोदयात."
स्तोत्रं----------------------
--------शनि स्तोत्रं राजा दशरथ कृत.                 १०८ बार २१ दिन तक.
व्रत--------------------------
------शनिवार.

आटे की गोलियां मछलियों को खिलाएं.

तिरुनाल्लुर की यात्रा.
******************************
****************************************************
राहु
रत्न--------------------------
-गोमेद आर्द्रा नक्षत्र बुधवार या शनिवार की मध्यरात्रि में मध्यमा में.
जड़ी बूटी----------------------सफ़े
द चन्दन.
दान---------------------------
अभ्रक,तिल,तेल,नीला वस्त्र,छाग,सप्तधान्य,उर्द ,काले फूल,घोड़ा,जौ,तलवार इत्यादि.
बीजमंत्र----------------------
-" ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः".........................१८००० बार
राहु गायत्री-------------------
" ॐ नीलवर्णाय विद्महे सेहिकैयाय धीमहि तन्नो राहु: प्रचोदयात."
स्तोत्रं----------------------
---राहु स्तोत्रं     १०८ बार १८ दिन तक.  या     गजेन्द्रमोक्ष स्तोत्रं इतनी ही बार.
व्रत--------------------------
-दुर्गा अष्टमी

कन्यादान.
सरस्वती पूजा.
नदी जल की तेज धारा में नारियल बहायें.
जौ को गौ मूत्र में धोकर अपने पास रखें.
मूली दान करें.
बिजली उपकरण दान में न लें.
तम्बाकू का सेवन न करें.
अपने वजन के बराबर जौ दान करें.
अपने पास ठोस चाँदी से बना वर्गाकार टुकड़ा रखें.
श्री काल हस्ती मंदिर की यात्रा.
******************************
***************************************************
केतु

रत्न ------------------------------
----वैदूर्य, लहसुनिया,मंगलवार या अमावस्या को अश्विनी नक्षत्र में .
जड़ी बूटी-----------------------------अश्वगंधा
दान----------------------------------कस्तूरी,तिल,छाग,काला वस्त्र,ध्वज,सप्तधान्य,उरद,काला कम्बल.
बीजमंत्र------------------------------" ॐ    स्रां स्रीं स्रौँ सः केतवे नमः"............१७००० बार 
केतु गायत्री-----------------------
-" ॐ धूम्राय विद्महे कपोतवाहनाय धीमहि तन्नो केतु: प्रचोदयात."
स्तोत्रं----------------------
----------केतु पञ्चविंशतिनाम स्तोत्रं     १०८ बार १७ दिन तक या गणेश स्तोत्रं, अपराजिता स्तोत्रं इतनी ही बार.
व्रत--------------------------
--------गणेश चतुर्थी.
बछिया दान.
गणेश पूजा.
रेशम के धागे में चाँदी का छल्ला गले में पहनें.
काला सफ़ेद कुत्ता पालें.
तिल, नीबू, केले, दान करें.
काले सफ़ेद तिल बहते पानी में बहायें.

रामेश्वरम की यात्रा करें.

गणेश मंदिर का निर्माण कराएँ.

Wednesday, 10 August 2011

कौन-सा ट्री लगाएँ



प्रकृति का भी एस्ट्रो में अपना महत्व हैं। चाहे खान-पान हो या फूल और फल, हर वस्तु किसी न किसी तरह से ग्रहों से जुडी है और इस तरह हर मनुष्य प्रकृति की सेवा करके ग्रहों को सुधार सकता है। आइए हम जाने कि वृक्ष किस तरह ग्रहों से जुड़े हैं :-
कुल नौ ग्रह ऐसे हैं जिन्हें अलग-अलग राशि का स्वामित्व प्राप्त है। हम ग्रहों के आधार पर जानेंगे कि किस व्यक्ति को कौन-सा पौधा लगाना चाहिए।

यदि आपकी राशि सिंह है तो मुख्य ग्रह सूर्य है। अत: आपको मुख्य रूप से बेल का वृक्ष लगाना चाहिए और इसकी कमजोरी की स्थिति में बेल का फल दान करना चाहिए।
यदि आपकी राशि कर्क है तो आपका मुख्य ग्रह चन्द्रमा है। ऐसी स्थिति में शरीफा और रसभरी या खिरनी के पेड़-पौधे लगाना चाहिए व इन्ही फलों का दान करना चाहिए।
यदि आपकी राशि मेष या वृश्चिक है तो मुख्य ग्रह मंगल होगा। अत: आपको अनार का पेड़ लगाना चाहिए और इसकी कमजोरी की स्थिति में अनार को खाना और दान करना चाहिए।

यदि आपकी राशि कन्या या मिथुन है तो आपका मुख्य ग्रह बुध होगा। ऐसी स्थिति में संतरा, नींबू और मौसंबी के पेड़ लगाने चाहिए व इसकी कमजोरी की अवस्था में इन्ही फलों का दान करना चाहिए।
यदि आपकी राशि धनु या मीन है तो गुरु आपका मुख्य प्लेनेट है। ऐसे में केले का पेड़ लगाना, उसकी पूजा करना और केले का दान करना चाहिए। इसके अलावा बरगद का पेड़ भी लगा सकते है।
यदि आपकी राशि वृषभ या तुला है तो शुक्र आपका मुख्य ग्रह है। अत: आपके लिए नारियल का पेड़ लगाना अच्छा होगा। इसके अलावा आम और पपीते के पेड़ लगाने से भी लाभ होगा।
यदि आपकी राशि मकर या कुंभ है तो शनि आपका मुख्य ग्रह है। ऐसे में पीपल और नीम का पेड़ अवश्य लगाए। काले अंगूर की बेल लगाना, चीकू के पेड़ लगाना भी लाभ दे सकता है।
विशेष : यदि मुख्य ग्रह अच्छी स्थिति में है तो पेड़ लगाकर इनके फलों का सेवन करें। मगर ग्रह पाप प्रभाव में होने पर इन फलों का दान करें, खाएँ नहीं।

Monday, 1 August 2011

गृह शांति

आपके घर में रहने वाले सदस्यों में हमेशा अनबन रहती है, कोई सदस्य हमेशा बीमार रहता है। सारा पैसा बीमारी में चला जाता है या घर में पैसों की बरकत नही होती है। आपके घर में शांति नही है तो बिना पूजा पाठ एवं तंत्र मंत्र से आप गृह शांति कर सकते है। अगर आप राशि के अनुसार कुछ छोटे छोटे प्रयोग करें तो निश्चित ही आपके घर में शांति हो जाएगी।



किस राशि वाले क्या उपाय करें?

मेष- मेष राशि वाले लोग अपनी राशि के अनुसार घर में लाल गाय का गौमूत्र छीटें और शाम को गुग्गल का धूप दें।

वृष- आपकी राशि का स्वामी शुक्र है इसलिए आपको लक्ष्मी जी के मन्दिर में गाय का घी दान देना चाहिए।

मिथुन- अगर आप बुध से संबंधीत वस्तुओं का दान दें तो आपके घर में निश्चित ही शांति रहेगी। आप किन्नरों को हरे वस्त्र के साथ हरी चुड़ीयां दान दें।

कर्क- आप पर चंद्रमा का विशेष प्रभाव है चंद्रमा के शुभ प्रभाव के लिए आप 10 वर्ष से कम उम्र की कन्याओं को भोजन कराएं और दक्षिणा दें।

सिंह- आपकी राशि का स्वामी सूर्य है और आप पर सूर्य का विशेष प्रभाव है। इसलिए आप रोज सूर्योदय के समय तांबे के पात्र से सूर्य को जल चढ़ाए।

कन्या- कन्या राशि वाले लोगों को गले हुए मूंग गाय को खिलाना चाहिए। इससे आपके धर में शांति बनी रहेगी।

तुला- आपकी राशि शुक्र की राशि है इसलिए आप नव विवाहित वधू को भोजन कराएं तो आप पर लक्ष्मी जी प्रसन्न होंगी और घर में बरकत बनी रहेगी।

वृश्चिक- आपकी राशि का स्वामी मंगल है इसलिए आप रोज रात को तांबे के बर्तन में पानी भर कर उसे अपने सिरहाने रख कर सोए और सुबह कांटेदार वृक्ष में डाल दें तो आपके घर में शांति रहेगी और सारी नकारात्मकता खत्म हो जाएगी।

धनु- धनु राशि वाले गुरु के उपाय करें यानी रोज पीली गाय को चारा दें और हर गुरुवार को किसी ब्राह्मण को भोजन कराए।

मकर- घर मे शांति बनाए रखने के लिए आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति को काला कंबल दान दें।

कुंभ- आपकी राशि पर शनि देव का विशेष प्रभाव है इसलिए आप चिंटीयों को आटा और चिनी खिलाए।

मीन- अपनी राशि के अनुसार आपको रोज मछलियों को आटे की गोलियां खिलाना चाहिए या दाना डालना चाहिए।