Search This Blog

Showing posts with label टोटका. Show all posts
Showing posts with label टोटका. Show all posts

Tuesday, 12 June 2012

दूर होगा मोटापा

आजमाएं यह टोटका



आजमाएं यह टोटका, दूर होगा मोटापा
बढ़ते मोटापे के कारण कुछ लोग खाना छोड़ देते हैं|
तो आइये जाने क्या है वह आसान उपाय-
कि जो व्यक्ति अपने मोटापे को लेकर परेशान है तो रविवार के दिन वह अपने हाथ के चार अंगुल नाप का काला धागा लेकर अनामिका अंगुली में लपेट लें और एक शुद्ध रांगे की अंगूठी लेकर उसके ऊपर पहन लें। अंगूठी इस प्रकार पहनें की धागा किसी को दिखाई न दें। इस उपाय से मोटापा धीरे-धीरे अपने आप कम हो जाएगा और आप पहले की तरह स्लिम हो जाएंगे।

टोटका

टोटका

कुम्हार अपने चाक को जिस डंडे से घुमाता है, उसे किसी तरह किसी को बिना बताए प्राप्त कर लें। इसके बाद घर के किसी कोने को रंग-रोगन कर साफ कर लें। इस स्थान पर उस डंडे को लंहगा-चुनरी व सुहाग का अन्य सामग्री से सजाकर दुल्हन का स्वरूप देकर एक कोने में खड़ करके गुड़ और चावलों से इसकी पूजा करें।

इस टोटके से लड़के का विवाह शीघ्र ही हो जाता है। यदि चालीस दिनों में इच्छा पूरी न हो तो फिर यही प्रक्रिया दोहराएं(डंडा प्राप्त करने से लेकर पूजा तक)। यह प्रक्रिया सात बार कर सकते हैं।

Monday, 6 February 2012

कैसे बेचें अपनी प्रोपर्टी जो न बिक रही हो

लाल किताब का सिद्ध टोटका - कैसे बेचें अपनी प्रोपर्टी जो न बिक रही हो ?।।
लाल किताब की मुख्य विशेषता हम पहले भी बता चुके है की इसके आसान, सस्ते और सटीक उपाय न केवल आपको रहत ही दिलायेंगे वरन घर में सुख और शांति भी रहेगी। लाल किताब अपने उपाय ग्रहों की बजाय लक्षणों के लिए प्रसिद्ध है। लाल किताब का एक और दुर्लभ उपाय प्रोपर्टी बेचने का है जो न बिक रही हो। यदि आप अपना मकान, दुकान या कोई अन्य प्रापर्टी बेचना चाहते हैं और वो बिक न रही हो तो निम्न उपाय करें-

मात्र  ४३ दिन (43 Days) में प्रोपर्टी बेचें लाल किताब के टोटके से
  • बाजार से 86 (छियासी) साबुत बादाम (छिलके सहित) ले आयें।
  • सुबह नहा-धो कर, बिना कुछ खाये, दो बादाम लेकर शिव मन्दिर जाएँ।
  • दोनो बादाम मन्दिर में शिव-लिंग या शिव जी के आगे रख दें।
  • अब हाथ जोड कर भगवान से प्रापर्टी को बेचने की प्रार्थना करे
  • और उन दो बादामों में से एक बादाम वापिस घर ले आयें।
  • उस बादाम को लाकर घर में कहीं अलग रख दें।
  • ऐसा आपको 43 दिन तक लगातार करना है।
  • रोज़ दो बादाम लेजाकर उनमें से एक को वापिस लाना है।
  • 43 दिन के बाद जो बादाम आपने घर में इकट्ठा किए हैं उन्हें जल में प्रवाह (बहते जल, नदी आदि में) कर दें।
  • आपका मनोरथ अवश्य पूरा होगा।
  • यदि 43 दिन से पहले ही आपका सौदा हो जाय तो भी उपाय को अधूरा नही छोडना चाहिए।
  • पूरा उपाय करके 43 बादाम जल-प्रवाह करने चाहिए अन्यथा कार्य में रूकावट आ सकती है।
नोट : 
1. लाल किताब के सभी उपाय दिन में ही करने चाहिए। अर्थात सूरज उगने के बाद व सूरज डूबने से पहले। 
2. लाल किताब के उपायों में सच्चाई व शुद्ध भोजन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। 
3. किसी भी लाल किताब के उपाय के बीच मांस, मदिरा, झूठे वचन, परस्त्री गमन की विशेष मना है।

Monday, 30 January 2012

टोटका

व्यक्तिगत बाधा निवारण के

क्या उपाय/टोटका करें व्यक्तिगत बाधा निवारण के लिए ????
• व्यक्तिगत बाधा के लिए एक मुट्ठी पिसा हुआ नमक लेकर शाम को अपने सिर के ऊपर से तीन बार उतार लें और उसे दरवाजे के बाहर फेंकें। ऐसा तीन दिन लगातार करें। यदि आराम न मिले तो नमक को सिर के ऊपर वार कर शौचालय में डालकर फ्लश चला दें। निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।


• हमारी या हमारे परिवार के किसी भी सदस्य की ग्रह स्थिति थोड़ी सी भी अनुकूल होगी तो हमें निश्चय ही इन उपायों से भरपूर लाभ मिलेगा। 


• अपने पूर्वजों की नियमित पूजा करें। प्रति माह अमावस्या को प्रातःकाल ५ गायों को फल खिलाएं।


• गृह बाधा की शांति के लिए पश्चिमाभिमुख होकर क्क नमः शिवाय मंत्र का २१ बार या २१ माला श्रद्धापूर्वक जप करें। 


• यदि बीमारी का पता नहीं चल पा रहा हो और व्यक्ति स्वस्थ भी नहीं हो पा रहा हो, तो सात प्रकार के अनाज एक-एक मुट्ठी लेकर पानी में उबाल कर छान लें। छने व उबले अनाज (बाकले) में एक तोला सिंदूर की पुड़िया और ५० ग्राम तिल का तेल डाल कर कीकर (देसी बबूल) की जड़ में डालें या किसी भी रविवार को दोपहर १२ बजे भैरव स्थल पर चढ़ा दें। 


• बदन दर्द हो, तो मंगलवार को हनुमान जी के चरणों में सिक्का चढ़ाकर उसमें लगी सिंदूर का तिलक करें। 


• पानी पीते समय यदि गिलास में पानी बच जाए, तो उसे अनादर के साथ फेंकें नहीं, गिलास में ही रहने दें। फेंकने से मानसिक अशांति होगी क्योंकि पानी चंद्रमा का कारक है।

Saturday, 22 October 2011

टोटका

25 को करें यह टोटका, हर मनोकामना पूरी करेंगे हनुमान
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी(इस बार 25 अक्टूबर) को हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस बार हनुमान जयंती का पर्व मंगलवार को होने से विशेष शुभ योग बन रहा है। यदि आपकी कोई मनोकामना लंबे समय से पूरी नहीं हो रही है तो इस शुभ योग पर नीचे लिखा टोटका करें। इस टोटके से हनुमानजी सपने में आकर साधक को मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद देते हैं। यह अनुष्ठान 81 दिन है।

विधि

हनुमान जयंती के दिन सुबह उठकर नित्य कर्म से निवृत्त होकर साफ वस्त्र धारण करें। अब एक लोटा जल लेकर हनुमानजी के मंदिर में जाएं और उस जल से हनुमानजी की मूर्ति को स्नान कराएं। पहले दिन एक दाना उड़द का हनुमानजी के सिर पर रखकर ग्यारह परिक्रमा करें और मन ही मन अपनी मनोकामना हनुमानजी के सामने कहें और वह उड़द का दाना लेकर घर लौट आएं तथा उसे अलग रख दें।

दूसरे दिन से एक-एक उड़द का दाना रोज बढ़ाते रहें व यही प्रक्रिया करते रहें।

41 दिन 41 दाने रखकर बाद में 42 वें दिन से एक-एक दाना कम करते रहें। जैसे 42 दिन 40, 43 वें दिन 39 और 81 वें दिन 1 दाना। 81 दिन का यह अनुष्ठान पूर्ण होने पर उसी दिन रात में श्रीहनुमानजी स्वप्न में दर्शन देकर साधक को मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद देते हैं। इस पूरी विधि के दौरान जितने भी उड़द के दाने आपने हनुमानजी को चढ़ाएं हो उन्हें नदी में प्रवाहित कर दें।