300 साल के बाद 30 दिन में 3 ग्रहण का
2 जून को सूर्य ग्रहण 15 जून को चंद्र ग्रहण 1 जुलाई पुन: सूर्य ग्रहण ज्येष्ठï मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को होगा चंद्र ग्रहण ये बुधवार कमाल करेगा क्योंकि ज्येष्ठïा नक्षत्र, वृश्चिक राशि पर ग्रहण का स्पर्श मूल नक्षत्र और धनु राशि पर खग्रास चंद्र ग्रहण का समापन ग्रहण प्रारंभ बुधवार रात्रि 11:53 मिनट पर खग्रास चंद्र ग्रहण प्रारंभ 12:52 मिनट पर पूर्ण खग्रास 15 जून रात्रि 1:43 मिनट पर खग्रास समाप्त 2:33 मिनट पर ग्रहण की समाप्ति 3:33 मिनट पर चंद्र ग्रहण कहां-कहां देखा जा सकेगा भारत, साऊदी अरब, आस्ट्रेलिया, दक्षिणी अमेरिका, अफ्रीका, यूरोप, मध्य पूर्वी एशिया, दक्षिण-पश्चिम प्रशांत महासागर और उत्तर पूर्व रूस में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण का सूतक विचार इस ग्रहण का सूतक 15 जून 2011 को दोपहर 2:52 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा। ग्रहण काल तथा बाद मेें करने योग्य कार्य ग्रहण से पूर्व पवित्र जल से स्नान कर मंत्र जाप, पाठ एवं ध्यान करना अति शुभ रहेगा। ग्रहण समाप्ति के बाद पुन: पवित्र जल से स्नान अवश्य करना चाहिए। स्नान के उपरांत ग्रहण समाप्ति के बाद किये गए मंत्रों दशांश, हवन और यज्ञ एवं राशि अनुसार दान अवश्य करें। 15 जून को सूर्यास्त के बाद दान देने योग्य वस्तुओं का संग्रह करके संकल्प कर लेना चाहिए। कुंभ लग्न में चंद्र ग्रहण ज्येष्ठïा नक्षत्र, वृश्चिक राशि पर ग्रहण का स्पर्श मूल नक्षत्र और धनु राशि पर खग्रास चंद्र ग्रहण का समापन ग्रहण के समय मंगल, शुक्र, राहु से केतु का समसप्तक योग राहु और बृहस्पति का षडाष्टïक योग मंगल, शुक्र, केतु और बृहस्पति का द्विद्वादश योग मंगल, शुक्र, केतु, बुध और सूर्य का द्विद्वादश योग सूर्य, बुध और शनि चर्तुदशम योग मंगल, के तु और शनि का नवमपंचम योग मैदिनी ज्योतिष ग्रह गणना अनुसार इस समय जिस तरह के ग्रह योगायोग है ये 30 जुलाई तक अनुकूलता का संकेत नहीं दे रहे हैं। इस समय जबरदस्त राजनीतिक उठा-पटक परिवर्तन की संभावना है। सत्ता और विपक्ष में टकराव बढ़ेगा। राजनीतिक नये समीकरण बनेंगे। संवेदनशील विषयों पर असंवेदनशील टिप्पणी एवं बयानबाजी से बखेड़ा खड़ा होगा। प्राकृतिक प्रकोप की घटनाएं बढ़ेगी। हवा, आंधी-तूफान, अग्नि के साथ-साथ पानी से भी नुकसान की संभावना नजर आ रही है। सडक़, रेल और हवाई की दुर्घटना पुन: नजर आ रही है। भूकंप, भूसंख्लन, बाढ़ जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी होगी। पूरा विश्व आतंकवाद से जूंझता हुआ नजर आएगा। बृहस्पति और राहु का षडाष्टïक योग धर्म को लेकर उठा-पटक का संकेत भी दे रहा है। धर्म पर किये गये अर्नगल बयानबाजी से सांप्रदायिक सौह्रïार्द की भी कमी नजर आ रही है। मैदिनी ज्योतिष मुख्य रूप से यह संकेत दे रही है संपूर्ण पक्ष और विपक्ष के राजनेताओं को एवं प्रमुख व्यक्तियों को वाणी में संयम और शालीनता का परिचय देना राष्टï्र के हित में देना अति आवश्यक होगा। होरा शास्त्र के अनुसार द्वादश राशियों पर कुंभ लग्न के चंद्र ग्रहण का क्या प्रभाव रहेगा मेष राशि मेष राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण अष्टïम भाव में रहेगा। सावधानी पारिवारिक मतभेद से बचना होगा। विवादित भूमि संबंधी सौदों से दूर रहना होगा। क्रोध और हठधर्मिता नुकसान का कारण बनेगी। यह ग्रहण गुप्त चिंताएं दे सकता है। ग्रहण से क्या होगा लाभ अकस्मात व्यापार में लाभ होगा। धन वृद्घि के अवसर बढ़ेगे। व्यापारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आय के नये साधनों की प्राप्ति का प्रबल योग। वृषभ राशि वृषभ राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण सप्तम भाव में रहेगा। सावधानी अनावश्यक शत्रुता से बचें। कार्य परिवर्तन और स्थान परिवर्तन से बचें। पित्तदोष संबंधी बीमारी से सावधान। ग्रहण से क्या होगा लाभ कॅरियर संबंधी परेशानियों का निवारण होगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। सरकार से लाभ मिलेगा। मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। यात्राएं मनोनुकूल रहेगी। मिथुन राशि मिथुन राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण छठे भाव में रहेगा। सावधानी वैवाहिक जीवन में आ सकती है परेशानियां बुरे व्यसन दु:खों के कारण बनेंगे। आंखों संबंधी तकलीफ में सावधानी बरतें। मान-सम्मान के प्रति सजग रहें। ग्रहण से क्या होगा लाभ उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। मनोनुकूल प्रमोशन और स्थान परिवर्तन का योग। मनोअभिलाषाएं पूरी होंगी। अनावश्यक बीमारियों से पीछा छुटेगा। शत्रुओं पर विजय होगी। कर्क राशि कर्क राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण पाचवें भाव में रहेगा। सावधानी बीमारियों से रहें सावधान। व्यर्थ के भ्रम-भय और मानसिक चिंताओं से सावधान रहें। स्त्रियों से अपमान का भय हो सकता है। संतान संबंधी परेशानी भी रह सकती है। ग्रहण से क्या होगा लाभ लेन-देन के मसलें निपटेंगे। कारोबारी समस्याओं का निवारण होगा। अकस्मात धन कोष में वृद्घि होगी। शेयर मार्किट में लाभ। धन और ऐश्वर्य का संपूर्ण सुख प्राप्त होगा। सिंह राशि सिंह राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण चौथे भाव में रहेगा। सावधानी प्रतिकूल आवास परिवर्तन की संभावना। जन्म भूमि से दूर जाना पड़ सकता है। सरकारी अफसरों से विरोध। जमीन जायदाद के मसलें परेशानी दे सकते हैं। मान हानि से सावधान रहें। ग्रहण से क्या होगा लाभ लाभ प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। परिश्रम के अनुकूल फल की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों की सेवा का अवसर प्राप्त होगा। संतान पक्ष से विशेष लगाव रहेगा। कन्या राशि कन्या राशि वालों के चंद्र ग्रहण तीसरे भाव में रहेगा। सावधानी लंबी यात्राओं से बचें। छोटे भाई-बहनों से बनाकर रखें। नौकरी में अपने बॉस का विरोध नहीं करें। ग्रहण से क्या होगा लाभ संपूर्ण इच्छाओं की पूर्ति होगी। व्यावसायिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। व्यवसाय में लाभ के एक से अधिक साधन उपलब्ध होंगे। अनावश्यक विघ्र और परेशानियों से पीछा छुटेगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। तुला राशि तुला राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण दूसरे भाव में रहेगा। सावधानी अनावश्यक खर्चों से बचें। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। दैनिक दिनचर्या नियमित रखें। खान-पान के प्रति सजग रहें। ग्रहण से क्या होगा लाभ पारिवारिक समस्याओं का निवारण होगा। रूके हुए काम बनने लगेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपनों के साथ बैठने का अवसर प्राप्त होगा। हल्की सी चूक नुकसान का कारण बन सकती है। वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण लग्न भाव में रहेगा। सावधानी वाहनादि सावधानी से चलाएं। बीमारी के प्रति लापरवाही न बरतें। मानसिक चिंताओं को हावी नहीं होने दें। निराशाओं से दूर रहें। क्रोध और चिड़चिड़े स्वभाव पर नजर रखें। ग्रहण से क्या होगा लाभ कारोबारी समस्याओं का निवारण होगा। आर्थिक धन कोष में वृद्घि होगी। कारोबारी नवीन योजनाएं सफल होगी। सामाजिक सुयश में बढ़ोतरी होगी। धनु राशि धनु राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण बारहवें भाव में रहेगा। सावधानी दुर्घटनाओं से सावधान रहें। यात्राओं में लापरवाही न बरतें। विवादित सौदों से बचना। संतान पक्ष को लेकर सावधान रहना। कानून से खिलवाड़ नुकसान दे सकती है। ग्रहण से क्या होगा लाभ गुजारे लायक धन की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में सुदृढ़ता आएगी। रोग और ऋण से पीछा छुटेगा। अनावश्यक खर्चों से मुक्ति मिलेगी। मकर राशि मकर राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण ग्यारहवें भाव में रहेगा। सावधानी नैतिकता का दामन नहीं छोड़े। दांपत्य जीवन में धर्म का पालन करें। पूंजी निवेश में सावधानी बरतें। संतान पक्ष से विशेष सावधान रहें। बुजुर्गों की सलाह नजर अंदाज नहीं करें। ग्रहण से क्या होगा लाभ व्यावसायिक परिस्थितियां मनोनुकूल रहेगी। परिश्रम के अनुकूल धन लाभ होगा। आर्थिक धनकोष में वृद्घि होगी। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कुंभ राशि कुंभ राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण दसवें भाव में रहेगा। सावधानी शत्रु को कमजोर नहीं समझे। दैनिक दिनचर्या व्यवस्थित रखें। नौकरी और व्यवसाय में लोगों पर अंधा-विश्वास नहीं करें। चल-अचल संपत्ति खरीदते समय बुजुर्गों की सलाह नजरअंदाज नहीं करें। ग्रहण से क्या होगा लाभ बेरोजगार को रोजगार मिलेगा। यदि आप नौकरी में है तो बॉस आपसे खुश रहेगा। मनोनुकूल स्थान परिवर्तन और प्रमोशन की संभावना। धन प्राप्ति के साधन उपलब्ध होंगे। मीन राशि मीन राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण नौवें भाव में रहेगा। सावधानी खान-पान में सावधानी बरतें। अपने विचार दूसरों पर लादते समय सावधानी बरतें। पारिवारिक जिम्मेदारियों में लापरवाही न बरतें। कुसंगति नुकसान देगी। ग्रहण से क्या होगा लाभ रुका हुआ धन प्राप्त होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कानूनी मसलें हल होंगे। आपके प्रयासों की सराहना होगी। मित्रों से मिलन और उनसे सहयोग प्राप्त होगा। चन्द्र ग्रहण पर यह उपाय बदल देंगे आपका भाग्य मेष राशि 1. चंद्र ग्रहण के दौरान कंजकों भोजन कराना अनुकूल रहेगा। भोजन में केसर जरूर ालें। 2. सफेद धोती लाल किनारे वाली मंदिर में दान दें। वृषभ राशि 1. ग्रहण समाप्ति के बाद पवित्र जल से स्नान करने के उपरांत काले और सफेद रंग के कंबल या वस्त्र मंदिर में दान दें। 2. काले और सफेद तिल और सतानाजा मंदिर में दान दें। मिथुन राशि 1. भगवान गणेश जी के श्री चरणों में मोदक का भोग लगाएं और दूर्वा अर्पित करें। 2. चारपाई का दान कुष्ठï रोगियों को करें। कर्क राशि 1. 11 मूली, सवा मीटर सफेद कपड़ा और श्रद्घानुसार आटे का दान दें। 2. आज के दिन घर में कुत्ता पालन अच्छा रहेगा। सिंह राशि 1. मिट्टïी के पात्र में शहद भरकर मंदिर में दान दें। 2. श्रद्घानुसार चांदी के आभूषण मां या बहन को दान दें। कन्या राशि 1. पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें और 108 परिक्रमा करें। 2. किन्नर को हरी वस्तुओं का दान देना अति शुभ होगा। तुला राशि 1. आज के दिन किसी भी मंदिर में दो किलो या श्रद्घानुसार धुली अरहर की दाल का दान दें। 2. सफेद रंग की धोती काले किनारे वाली सफाई कर्मचारी को दान में दे। वृश्चिक राशि 1. केसर का तिलक करें। 2. वजन के बराबर या श्रद्घानुसार केले गरीब कन्याओं में बांट दें। धनु राशि 1. काले और सफेद तिल सफाई कर्मचारी या कुष्ठï रोगियों को बांटना लाभकारी रहेगा। 2. आज के दिन कोई सोने की चीज अपने गले में धारण करना लाभकारी रहेगा। मकर राशि 1. श्रद्घानुसार दूध, चावल, मसूर की दाल व खांड मजदूर व गरीब लोगों को देना लाभ देगा। 2. काले या सफेद कपड़े लोहे की 5 कील और थोड़ा सा चूना बांधकर पानी में प्रवाह करें। कुंभ राशि 1. श्रद्घानुसार गुड़, गेहूं और तांबा पीले कपड़े में बांधकर सदाचारी ब्राह्मïण या मंदिर में दान दे दें। 2. गौशाला में सरसों की खली व भूसा दान में दें। मीन राशि 1. 7 मु_ïी चावल, 7 मु_ïी चने की दाल और 7 मु_ïी देसी चना अपने ऊपर से सात बार उसार करके बहते पानी में प्रवाह करें। 2. आज मकान के मुख्य द्वार पर तांबे का श्रीयंत्र लगा दें। |