Search This Blog

Showing posts with label हरियाली अमावस्या. Show all posts
Showing posts with label हरियाली अमावस्या. Show all posts

Saturday, 30 July 2011

हरियाली अमावस्या और आपकी राशि




मेष- मेष राशि वालों को इस समय विवादित सौदों में पूंजी निवेश से बचना चाहिए।
उपाय- शनि अमावस्या के दिन सरसों के तेल का दान गरीबों को दें।

वृषभ- वृषभ राशि वालों को पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
उपाय- शनि अमावस्या के दिन श्रद्धानुसार ज्वार गरीब व गौशाला में दान दें।

मिथुन- मिथुन राशि वालों को कारोबार में लाभ और विवादों से पीछा छूटेगा।
उपाय- शनि अमावस्या के दिन उड़द के आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को डालें।

कर्क राशि- सरकार से लाभ मिलेगा और विघ्न और परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
उपाय- शनि अमावस्या के दिन भगवान शिव के शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें। गरीब और अपाहिजों को भोजन कराना शुभ रहेगा।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों को किए गए कार्यों में मनोनुकूल फल प्राप्त नहीं होंगे। साझेदारी के कार्यों में सावधानी बरतें।
उपाय- शनि अमावस्या के दिन मां भगवती के श्रीचरणों में गुलाब के 108 फूल अर्पित करें। श्री शनिदेव के श्रीचरणों में तेल चढ़ाएं।


कन्या राशि- कन्या राशि वालों के मनोनुकूल कार्य परिवर्तन एवं कोर्ट-कचहरी के मसलें हल होंगे।
उपाय- शनि अमावस्या के दिन वट वृक्ष के पेड़ में जल अर्पित करें। तवा, अंगीठी व काले कपड़े का दान करना शुभ रहेगा।

तुला राशि- तुला राशि वालों की आय के साधनों में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का निवारण होगा।
उपाय- शनि अमावस्या के दिन गरीब कन्याओं को दूध और दही का दान दें। साथ ही शनि मंदिर जरूर जाएं।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों का पिछली समस्याओं से पीछा छूटेगा और मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय- शनि अमावस्या के दिन नैतिकता का दामन पकड़े। साथ ही पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं। साबूत मसूर सफाई कर्मचारी को दान में दें।

धनु राशि- धनु राशि वालों को कम प्रयत्न और लाभ अधिक होगा। आय के साधन बढ़ेंगे। परंतु दुर्घटनाओं से सावधान।
उपाय- शनि अमावस्या के दिन श्रद्धानुसार अंधे व्यक्ति को भोजन कराना लाभकारी रहेगा। चने की दाल कुष्ठ रोगियों को दें।

मकर राशि- मकर राशि वालों को व्यर्थ के भ्रम, भ्रांति और भय से बाहर आना होगा। अहम और ईर्ष्या नुकसान देगी। परंतु गुजारे लायक धन की प्राप्ति अवश्य होगी।
उपाय- शनि अमावस्या के दिन श्रद्धानुसार बाजारा पक्षियों को डालें। श्री शनिदेव के श्रीचरणों में पीले पुष्प अवश्य चढ़ाएं।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के रुके हुए कार्य बनेंगे। राजनीतिक वर्चस्व बढ़ेगा। सामाजिक सुयश की प्राप्ति भी होगी।
उपाय- शनि अमावस्या के दिन 800 ग्राम दूध अपने ऊपर से 8 बार उतार कर 800 ग्राम उड़द के साथ बहते पानी में प्रवाह कर दें।

मीन राशि- मीन राशि वालों के व्यवसाय में सफलता, सामाजिक दायरों में वृद्घि का प्रबल योग।
उपाय- शनि अमावस्या के दिन मिट्टी के पात्र में श्रद्धानुसार शहद भरकर मंदिर में रखकर आ जाएं या वीराने में दबा दें।