Search This Blog

Showing posts with label शुक्र. Show all posts
Showing posts with label शुक्र. Show all posts

Saturday, 4 February 2012

शुक्र

शुक्र के रत्न और जड़ - शुक्र के लिए हीरा सोने में बनवाकर दाहिने हाथ में अनामिकासे या सबसे छोटी अंगुली में शुक्रवार को रात में गंगाजल से,कच्चे दूध से धोकर धारण करे। धारण करने के बाद शुद्ध आसन पर बैठकर ॐ शुम शुक्राय नमः मन्त्र की एक माला का जप करे जिससे अंगूठी सिद्ध हो जाती है। शुक्र के लिए सरपोरवा की जड़ भी धारण की जा सकती है।

दान -- सफ़ेद रंग की चीजे दान की जाती है जैसे - चावल,दूध,दही,कपूर,घी,सफ़ेद वस्त्र आदि दान करने चाहिए।                                                                                                                                      

Monday, 1 August 2011

शुक्र देव को प्रसन्न करें

शुक्र देव को प्रसन्न करने के उपाय-
- काली चींटियों को चीनी खिलानी चाहिए।
- शुक्रवार के दिन सफेद गाय को आटा खिलाना चाहिए।
- किसी काने व्यक्ति को सफेद वस्त्र एवं सफेद मिष्ठान्न का दान करना चाहिए।-
10 वर्ष से कम आयु की कन्या को भोजन कराए और चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लें।-
 अपने घर में सफेद पत्थर लगवाना चाहिए।
- किसी कन्या के विवाह में कन्यादान का अवसर मिले तो अवश्य स्वीकारना चाहिए।-
शुक्रवार के दिन गाय के दुध से स्नान करना चाहिए।-
किसी मन्दिर में गाय का घी दान दें।
- जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं।
शुक्र के शुभ प्रभाव के लिए किए जा रहे उपाय शुक्रवार के दिन करे तो ज्यादा प्रभावशाली होते है या जिस दिन शुक्र का कोई नक्षत्र (भरणी, पूर्वा-फाल्गुनी, पूर्वाषाढ़ा) आ रहा हो उस दिन करें।