Search This Blog

Showing posts with label पर्स. Show all posts
Showing posts with label पर्स. Show all posts

Friday, 23 September 2011

किस रंग का किस रंग का पर्स

आपको राशि के अनुसार किस रंग का पर्स रखना चाहिए?


जीवन की चीज और बात से ज्योतिष और वास्तु सीधे-सीधे जुड़ा हुआ है। हम जो भी करते हैं, जो भी कुछ हमारे पास है, हर जगह ज्योतिष लागू होता है। ज्योतिष द्वारा बताई गई बातों को अपनाने से जीवन की सभी समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
आज की सबसे बड़ी समस्या है पैसों की कमी। ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं जुटाने के लिए काफी धन की जरूरत होती है, इसके लिए दिनरात मेहनत भी करना पड़ती है। बहुत से लोग मेहनत करते हैं और पैसा भी अच्छा कमाता है लेकिन फिर भी उनके पास बचत नहीं होती है। ऐसे में बचत बढ़ाने के लिए पर्स के संबंध में कुछ सावधानी रखने की आवश्यकता है क्योंकि सभी पर्स में ही पैसा रखते हैं। इसीलिए राशि अनुसार पर्स रखने से हमारी कमाई तो बढ़ेगी साथ ही बचत भी होने लगेगी।

मेष- इस राशि के लोग लाल या महरून रंग के पर्स रखना चाहिए।

वृषभ- वृषभ राशि के लोगों के लिए सफेद या सिल्वर रंग के पर्स विशेष लाभ देने वाले होते हैं।

मिथुन- इन लोगों को हरा या काले रंग के पर्स रखना चाहिए।

कर्क- इन्हें सफेद, सिल्वर या क्रीम कलर के पर्स अच्छा फायदा दिला सकते हैं।

सिंह- सिंह राशि वाले लाल, महरून, चाकलेटी रंग के वॉइलेट रखना चाहिए।

कन्या- कन्या राशि वालों के लिए हरा, काला या सिलेटी 
विशेष लाभ देने वाला रहता है।

तुला- इस राशि के लोगों को सफेद, चमकीला या सिल्वर रंग
को प्राथमिकता देनी चाहिए।

वृश्चिक- इनके लिए लाल, महरून या चाकलेटी रंग श्रेष्ठ रहता है।

धनु- आप पीला, क्रीम या सफेद रंग का उपयोग करें।

मकर- मकर राशि वालों को काला, नीला, भूरा 
रंग प्रयोग में लाना चाहिए।

कुम्भ- शनि इस राशि का स्वामी है अत: इन्हें शनि के 
प्रिय रंग काला, नीला, जामुनी रंग को अपनाना चाहिए।

मीन- इन्हें पीला, सफेद, या क्रीम कलर का पर्स विशेष लाभ दिलवाएगा।