Search This Blog

Showing posts with label धनतेरस. Show all posts
Showing posts with label धनतेरस. Show all posts

Saturday, 22 October 2011

उपाय

धनतेरस: इस उपाय से होगी हर मनोकामना पूरी
हर इंसान के जीवन में कोई न कोई मनोकामना ऐसी होती है जो वह पूरी होते देखना चाहता है। लेकिन कुछ ही लोग इतने भाग्यवान होते हैं जिनकी हर मनोकामना पूरी हो जाती है। यदि आपके मन में भी कोई मनोकामना है जो बहुत समय से पूरी नहीं हो पा रही है तो धनतेरस के दिन नीचे लिखा उपाय करने से वह अवश्य पूरी होगी।

उपाय

धनतेरस(24 अक्टूबर, सोमवार) के दिन सुबह जल्दी उठकर नित्य कर्मों से निवृत्त होकर एक खोपरे का सूखा गोला लें। चाकू से उसका मुंह इतना काट लें कि इसमें एक अंगुली जा सके फिर इस छेद के माध्यम से उसमें पीसी चीनी व पांच सूखे मेवे पीसकर डाल दें। जब यह भर जाए तो किसी घने पेड़ के नीचे इसे इस प्रकार गाढ़ दें कि गोले का ऊपरी भाग थोड़ा सा दिखाई देता रहे। यह उपाय करके चुपचाप घर लौट आएं और इसके बारे में किसी को नहीं बताएं।

Friday, 26 August 2011

धनतेरस

इस धनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार इन उपायों को अपनाकर आप रूठी लक्ष्मी को मना सकते हैं।
मेष- यदि आप धन तेरस के दिन शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर तेल का दीपक में दो काली गुंजा डाल दें, तो साल भर आर्थिक अनुकुलता बनी रहेगी। आपका उधार दिया हुआ धन भी प्राप्त हो जाएगा।

वृषभ- यदि आपके संचित धन का लगातार खर्च हो रहा है तो धनतेरस के दिन पीपल के पांच पत्ते लेकर उन्हे पीले चंदन में रंगकर बहते हुए जल में छोड़ देना चाहिए।

मिथुन- बरगद से पांच फल लाकर उसे लाल चंदन में रंगकर नए लाल वस्त्र में कुछ सिक्कों के साथ बांधकर अपने घर अथवा दूकान में किसी कील से लटका देना चाहिए।

कर्क- यदि आपको अचानक धन लाभ की आशा हो तो धनतेरस के दिन शाम के समय पीपल वृक्ष के समीप तेल का पंचमुखी दीपक जलाएं।

सिंह- यदि व्यवसाय में बार-बार हानि हो रही हो या घर में बरकत ना रहती हो तो धनतेरस के दिन से गाय को रोज चारा डालने का नियम लें।

कन्या- यदि जीवन में आर्थिक स्थिरता नहीं हो, तो धनतेरस के दिन दो कमलगट्टे लेकर उन्हें माता लक्ष्मी के मंदिर में अर्पित करना चाहिए।

तुला- यदि आप आर्थिक परेशानी से जुझ रहे हैं तो धनतेरस के दिन शाम को लक्ष्मी जी के मंदिर में नारियल चढ़ाना चाहिए।
वृश्चिक- यदि आप निरंतर कर्ज में उलझ रहें हो तो धन तेरस के दिन श्मशान के कुएं का जल लाकर किसी पीपल वृक्ष पर चढ़ाना चाहिए।


धनु- धनतेरस के दिन गुलर के ग्यारह पत्तों को मोली से बांधकर यदि किसी वट वृक्ष पर बांध दिया जाए, तो आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

मकर- यदि आप आर्थिक समस्या से परेशान है, किं तु रूकावटे आ रही हों, तो आक की रूई का दीपक शाम के समय किसी तिहारे पर रखने से आपको धन लाभ होगा।

कुंभ- जीवन स्थायी सुख-समृद्धि हेतु प्रत्येक धन तेरस की रात में पूजन करने वाले स्थान पर ही रात्रि में जागरण करना चाहिए।

मीन- यदि व्यवसाय में शिथिलता हो तो केले के दो पौधे रोपकर उनकी देखभाल करें तथा उनके फलों को नहीं खाएं।