Search This Blog

Showing posts with label तिल. Show all posts
Showing posts with label तिल. Show all posts

Thursday, 15 September 2011

तिल




ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे शरीर पर तिल होना भी भविष्य में होने वाली घटनाओं और सफलता या असफलता को दर्शाता है।
यदि आपके चेहरे पर तिल हैं तो जानिए क्या कहते हैं वे...
- यदि आपके माथे के दाहिनी ओर तिल है तो आपके पास धन हमेशा बढ़ता रहेगा।
- माथे के बायीं ओर तिल संकट भरे जीवन की ओर इशारा करता है।
- यदि ठुड्डी पर तिल है तो प्रेम संबंध में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
- दोनों भौहों पर तिल है तो आपका अधिकांश समय यात्रा में बितेगा।
- दाहिनी आंख पर तिल अच्छे प्रेम संबंध को दर्शाता है।
- बायीं आंख का तिल घोर चिंता और दुख की ओर इशारा करता है।
- दाहिने गाल का तिल मतलब धनवान होने के योग हैं।
- बाये गाल पर तिल निर्धनता का प्रतीक है।
- होंठ पर तिल वाले कामुक होते हैं।
- होंठ के नीचे तिल वाले निर्धनता की ओर इशारा करते हैं।
- कान पर तिल वाले व्यक्ति अल्पायु होते हैं।
ध्यान रहे स्त्री के बायीं ओर के तिल शुभ होते हैं जबकि पुरुष के लिए दाहिनी ओर के तिल शुभ रहते हैं।