Search This Blog

Showing posts with label टोने-टोटके. Show all posts
Showing posts with label टोने-टोटके. Show all posts

Tuesday, 12 June 2012

टोने-टोटके

टोने-टोटके का प्रभाव दूर करना है तो ये करें

तंत्र शास्त्र का उपयोग पुराने समय से किया जा रहा है। तंत्र शास्त्र के अतंर्गत ऐसी कई क्रियाएं की जाती हैं जिससे किसी अच्छे-भले इंसान को भ्रमित किया जा सकता है और उसे अपने वश में किया जा सकता है। इन क्रियाओं को वशीकरण, उच्चाटन, मोहन व आकर्षण कहते हैं। इन क्रियाओं का निदान भी तंत्र क्रिया से ही संभव है। यदि आप भी किसी ऐसी समस्या से पीड़ित हैं तो यह टोटका करें-  

तीन पके हुए नींबू लेकर उनमें से एक को नीला, दूसरे को काला व तीसरे को लाल रंग की स्याही से रंग लें। इन तीनों नींबुओं में से एक-एक साबूत मोटी लौंग गाड़ दें। इसके बाद तीन लड्डू मोतीचूर के तथा तीन लाल-पीले फूल लेकर सबको एक रूमाल में बांध दें। इस रूमाल को सात-बार प्रभावित व्यक्ति पर उतारा करके बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इस पोटली को प्रवाहित करते समय आस-पास कोई खड़ा न हो। इस क्रिया का असर कुछ ही समय में दिखाई देने लगेगा।