Search This Blog

Showing posts with label उपाय स्वस्थ्य. Show all posts
Showing posts with label उपाय स्वस्थ्य. Show all posts

Monday, 1 August 2011

तो जल्दी ही स्वस्थ्य हो जाएंगे


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की शुभ अशुभ स्थिति के कारण ही कोई बीमारी होती है यदि आप अपनी राशि के अनुसार कोई उपचार या उपाय करें तो जल्दी ही स्वस्थ्य हो जाएंगे। इन उपायों में अपने राशि स्वामी के अनुसार दान और पूजा कर सकते हैं।
मेष राशि- आपकी राशि का स्वामी मंगल है इसलिए आप अपने राशि स्वामी मंगल के उपाय करें तों बड़ी बीमारीयों से बच जाऐंगे। यदि आप मसूर की दाल लाल कपड़े में रख कर दान दें तो आपको लाभ होगा।
वृषभ राशि- सफेद गाय को घास खिलाएं और शुक्र्र देव से संबंधित दान करें।

मिथुन राशि- 10 वर्ष से कम उम्र की कन्या को भोजन कराएं और भेंट दें तो आपकी बीमारीयां खत्म हो जाएगी।

कर्क राशि- अपनी राशि के अनुसार आप चिंटीयों को आटा डालें तो बीमारीयों से बच जाएंगे।

सिंह राशि- रोज सुबह सूर्योदय के साथ सूर्य को तांबे के बर्तन से जल चढ़ाए। सावधानी रखें की जल चढ़ाते समय चढ़ा हुआ जल किसी बर्तन में इकट्ठा कर के उस जल से किसी पौधें को सींच दें।

कन्या राशि- राशि स्वामी बुध के अनुसार आप किन्नरों को हरी चूड़ियाँ दान दें।

तुला राशि- आपको अपनी राशि के अनुसार गाय का घी, दही और रूई किसी मंदिर में दान दें।

वृश्चिक राशि- बीमारीयों से नीजात पाने के लिए आप गाय को गुड़ खिलाएं।

धनु राशि- पीली गाय की सेवा करने से आपके सारे रोग दूर हो जाएंगे।

मकर राशि- आपकी राशि शनि की राशि होने के कारण आप काले कुत्ते को रोटी दें।

कुम्भ राशि- किसी गरीब को काला कंबल दान दे तो आप नीरोगी रहेंगे।

मीन राशि- पीपल के पेड़ में जल सींचने से आपको कोई रोग परेशान नही करेगा।