Search This Blog

Wednesday, 5 November 2014

ग्रहों और राशियों

ग्रहों और राशियों का असर सेहत पर-

सूर्य-ज्योतिष के मुताबिक सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह सूर्य है। सूर्य का सीधा असर इंसान की आंखों, हड्डियों और आत्मविश्वास पर होता है। अगर सूर्य की दशा और दिशा आपके पक्ष में नहीं है तो हो सकता है कि आप आंखों और हड्डियों से जुड़ी किसी समस्या से परेशान रहें।

चंद्रमा- चंद्रमा को शांति का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिषियों के मुताबिक दिमाग और खून से जुड़ी बीमारियों का संबंध चंद्रमा की दशा से है। चंद्रमा कर्क राशि का स्वामी है।

मंगल-मंगल ग्रह इंसान की ताकत और हिम्मत पर सीधा असर करता है। ज्योतिषियों के मुताबिक मंगल की दशा बिगड़ने पर इंसान की ताकत और प्रभाव में कमी आ सकती है। मंगल ग्रह वृश्चिक और मेष राशि का स्वामी है।

बुध-अगर आपकी बोलचाल की क्षमता पर असर पड़े तो मतलब बुध की दशा ठीक नहीं है। ज्योतिषियों की मानें तो त्वचा से जुड़ी बीमारियां भी बुध की दशा पर निर्भर करती हैं। बुध कन्या और मिथुन राशि का स्वामी है।

बृहस्पति-लीवर और कान से जुड़ी समस्या का सीधा संबंध बृहस्पति ग्रह से होता है। अगर बृहस्पति की दशा और दिशा आपके माकूल नहीं है तो लीवर और सुनने की क्षमता पर असर पड़ सकता है। बृहस्पति, धनु और मीन राशि का स्वामी है।

शुक्र-इंसान के काम करने की क्षमता पर सीधा असर डाल सकता है। शुक्र की दशा ठीक न होने पर यौन रोगों से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। शुक्र तुला और वृषभ राशि का स्वामी है।

शनि-ज्योतिषियों के मुताबिक शनि की ग्रह दशा इंसान के जीवन पर खासा असर डालती है लेकिन सेहत के हिसाब से शनि नाड़ी तंत्र को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। नसों से जुड़ी़ बीमारी शनि ग्रह की दशा ठीक नहीं होने पर हो सकती हैं। शनि मकर और कुंभ राशि का स्वामी है।

3 comments:

  1. Amazing blog with excellent information about astrology and spiritual guidance. I really liked the discussion about horoscope matching, positive energy healing, and psychic analysis. Psychic Shivaraj’s services seem very beneficial for people searching for solutions to love, marriage, and career issues. The blog creates awareness about the power of astrology and spiritual remedies in improving life. Looking forward to reading more informative articles on psychic healing and Vedic astrology. Psychic Shivaraj BEST ASTROLOGER IN MELBOURNE

    ReplyDelete