Search This Blog

Wednesday, 24 September 2014

नवरात्रि 2014

प्राचीन परंपराओं के अनुसार नवरात्रि में माता को प्रसन्न करने के लिए कौन-कौन से काम करना चाहिए...
- नवरात्रि के प्रथम दिन पवित्र स्थान की मिट्टी से वेदी बनाकर उसमें जौ, गेहूं बोएं।
- इस वेदी पर अपने सामर्थ्य के अनुसार सोने, तांबे या मिट्टी का कलश स्थापित करें।
- कलश पर भी सोने, चांदी, तांबे या मिट्टी या पाषाण की मूर्ति या चित्र की प्रतिष्ठा करें। मूर्ति न हो तो कलश के पीछे स्वस्तिक और उसके दोनों ओर त्रिशूल बनाकर दुर्गाजी का चित्र, पुस्तक या शालग्राम को विराजित कर भगवान विष्णु का पूजन करें।
- स्वस्तिवाचन, शांतिपाठ करके संकल्प करें।
- सबसे पहले गणेशजी की पूजा कर मातृका, लोकपाल, नवग्रह एवं वरुण देव की विधिपूर्वक पूजा करें।
- मुख्य मूर्ति (ईष्टदेव- श्रीराम, श्रीकृष्ण, लक्ष्मी-नारायण या भगवती दुर्गादेवी की मूर्ति मुख्य मूर्ति) का षोडशोपचार पूजन करें।
इनका ध्यान रखें
- पूजन के समय विद्वान पुरोहित का सान्निध्य होना आवश्यक है।
- दुर्गा देवी की पूजा-आराधना में महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती का पूजन और मार्कंडेय पुराण के अनुसार श्री दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

3 comments:

  1. Thank you for this insightful blog. The information provided is easy to understand and highly beneficial. Psychic Medium in Australia is another excellent place for psychic readings and spiritual advice. BEST ASTROLOGER IN MELBORNE

    ReplyDelete