Search This Blog

Monday, 24 February 2014

हर इच्छा पूरी हो तो महाशिवरात्रि

 अगर आप चाहते हैं कि आपकी हर इच्छा पूरी हो तो महाशिवरात्रि के दिन अपनी राशि के अनुसार उपाय करें-


मेष- इस राशि के लोग महाशिवरात्रि के दिन जल में गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। यदि ये न कर पाएं तो जल में कुंकुम मिलाकर भी भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं। शिव पंचाक्षर मंत्र का जप करें।

वृषभ- इस राशि के लोगों के लिए दही से भगवान शिव का अभिषेक शुभ फल देता है। इससे धन संबंधी समस्या का निदान होता है। साथ ही भगवान शिव की स्तुति करें व बिल्व पत्र भी चढ़ाएं तो और जल्दी फल प्राप्त होगा।


मिथुन- इस राशि का लोग गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक महाशिवरात्रि के दिन करें तो जल्दी ही उसकी हर मनोकामना पूरी हो जाएगी। भगवान शिव को धतूरा भी चढ़ाएं।

कर्क- इस राशि के शिवभक्त अपनी राशि के अनुसार शक्कर मिला हुआ दूध भगवान शिव को चढ़ाएं। साथ ही आंकड़े के फूल भी अर्पित करें।

सिंह- सिंह राशि के लोग लाल चंदन के जल से शिव जी का अभिषेक करें तथा शिव अमृतवाणी सुनें। इससे इनकी हर मनोकामना पूरी होगी।

कन्या- इस राशि के लोगों को विजया(भांग) मिश्रित जल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इससे यदि इन्हें कोई रोग होगा तो वह समाप्त हो जाएगा।

तुला- इस राशि के लोग भगवान शिव का गाय के घी में इत्र मिलाकर अभिषेक करें। साथ ही केसर मिश्रित मिठाई का भोग भी लगाएं। इससे इनके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

वृश्चिक- शहद मिश्रित जल से भगवान शिव का अभिषेक वृश्चिक राशि के लोगों के लिए शीघ्र फल देने वाला माना जाता है। शहद न हो तो शक्कर का उपयोग भी कर सकते हैं।

धनु- इस राशि के लोगों को दूध में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। साथ ही शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ भी करना चाहिए।


मकर- आप अपनी राशि के अनुसार तिल्ली के तेल से भगवान शिव का अभिषेक करें तो आपको हर काम में सफलता मिलेगी। भगवान शिव को बिल्व पत्र भी चढ़ाएं।

कुंभ- इस राशि के व्यक्तियों को महाशिवरात्रि के दिन नारियल के पानी या सरसों के तेल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इससे इन्हें धन लाभ होगा।

मीन- इस राशि के लोग महाशिवरात्रि के दिन पानी में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। धन संबंधी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

2 comments:

  1. Useful information, thanks for share this amazing post.
    Black magic specialist

    ReplyDelete
  2. Great work on this post. I appreciate the useful information and practical advice shared here. Astro Psychic Readings is also a great option for those seeking psychic readings, relationship guidance, and spiritual support. BEST ASTROLOGER IN NEW YORK

    ReplyDelete