| कुछ लोगों के जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं घाट जाती हैं जिनकी उनको उम्मीद भी नहीं होती या फिर जिनकी अपेक्षा की जाए और वही हो जाए तो उसे इत्तेफाक का नाम दिया जाता है ! उदाहरण के लिए एक घटना का उल्लेख किया जा रहा है ! एक व्यक्ति की गाड़ी छूट गई और बाद में उसे पता चला की जिस गाड़ी में वो जाने वाला था उसका एक्सिडेंट हो गया है ! यह एक संयोग ही था ! अचानक लाटरी लग जाना, कही से कुछ मिल जाना, कुछ खो जाना, अचानक चोट, अचानक किसी व्यक्ति से कुलाकात और फिर शादी, अचानक होने वाले सभी अच्छे बुरे काम राहू के प्रभाव से आते हैं ! अगर आपका जीवन आकस्मिकता या संयोग से भरा है तो समझ लीजिये की यह सब राहू की वजह से हो रहा है परन्तु संयोग अगर अच्छे हों तो ठीक वरना जीवन में विषाद उत्पन्न हो जाता है जिससे बचने के लिए कुछ उपाय भी हैं ! १. भूरे रंग का कुत्ता पालें व उसे रोज़ अपने भोजन में से कुछ हिस्सा अवश्य दें ! २. शनिवार को भैरव के मंदिर में शराब का दीपक जलाएं या शराब चढ़ावे में दें ! ३. सफाई कर्मचारी को हर बुधवार को मसूर की दाल दान व कुछ पैसे भी दान में दें ! ४. अपने शहर के सड़क गली या रास्ते में पड़े पत्थर या गड्ढे साफ़ करवाएं आपके जीवन से भी रुकावटें दूर हो जायेंगी ! ५. किसी भी तरह का नशा न करने से राहू का अशुभ प्रभाव कम हो जाता है ! |
We cannot change the circumstances in which our soul chose to be born, but we can definitely change the circumstances in which we grow.ASTROLOGY, VASTU SASTRA, AURA, AROMA. SHIVYOG,ARTOF LIVING, ISHAYOG,OSHO AND NEWAGE MEDITATION अध्यात्म, ज्योतिष, यन्त्र-मन्त्र-तन्त्र, वेद, पुराण, इतिहास, गुढ़-रहस्य समस्त समस्या का निराकरण सम्भव नहीं है, मात्र कुछेक समस्या का ही समाधान सम्भव है। Accurate Horoscope Analysis and Remedies for All Problems
Search This Blog
Tuesday, 12 July 2011
इत्तेफाक, संयोग और राहू
Labels:
उपाय
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment