Search This Blog

Thursday 29 September 2011

बनेंगे पांच-पांच चमत्कारी अबूझ मुहूर्त









आने वाले समय में 10 नवंबर 2011 तक पांच अबुझ मुहूर्त आ रहे हैं। इन दिनों में विशेष पूजन-अर्चन का भी कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है। इस दौरान भगवान की भक्ति और दान-पुण्य का अत्यधिक महत्व बताया गया है। ऐसा करने पर हमारे कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

यह पांच चमत्कारी अबुझ मुहूर्त हैं- 6 अक्टूबर को विजयादशमी, 24 अक्टूबर को धनतेरस, 26 अक्टूबर को दीपावली, 6 नवंबर को देवउठनी एकादशी और 10 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा। यह पांच बनेंगे विशेष फायदा देने वाले अबुझ मुहूर्त। इन दिनों किसी भी शुभ कार्य को कभी भी प्रारंभ किया जा सकता है और भगवान को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजन करने का भी विधान है।

No comments:

Post a Comment