Search This Blog

Tuesday 12 July 2011

बृहस्पति को उच्च बनाया गुरु पूर्णिमा (इस वर्ष 15 जुलाई)

इस प्रकार बृहस्पति को उच्च बनाया जा सकता है। इन उपायों से गुरुकृपा, उच्च शिक्षा तथा सम्मान प्राप्त किया जा सकता है।
आइये जानते है बारह राशियों में, गोचरवश गुरु किस प्रकार फल करेंगे।
मेष- धार्मिक कार्यों में व्यय होगा। आध्यात्मिकता की ओर प्रवृत्ति बनी रहेगी। कुछ उलझनों के बावजूद भी उपलब्धियाँ हासिल होगी।
उपाय- पीले वस्त्र में हल्दी की गाँठ बांधकर गुरु मन्दिर में चढ़ाये।
वृषभ-  नौकरी में तथा व्यवसायिक क्षेत्रों में लाभ के साथ-साथ पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। विवाह योग्य जातक को शादी-सगाई के अवसर उपलब्ध होंगे।
उपाय- पीली गाय को गुड़ चना खिलाये। प्रति गुरुवार।
मिथुन- स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। सम्मान मिलेगा। न्यायायिक क्षेत्र की समस्याएँ दूर होगी। स्थान परिवर्तन सम्भव है। आलस्य त्यागे।
उपाय- दत्त भगवान का विधिवत पूजन करें।
कर्क- स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ मानसिक तौर पर सुरक्षित एवं स्थिर रहेंगे। रचनात्मक कार्य में निखार आएगा। पूर्ण ऊर्जावान बने रहेंगे।
उपाय- कुल गुरु, ब्राह्मणों तथा बुजुर्गों का सम्मान करें।
सिंह- आप भौतिक साधनों से विमुख होकर आध्यात्मिक क्षेत्र में रुचि रखेंगे। गुरुकृपा से छवि निखरेगी, आत्मविश्वास बना रहेगा। लाभदायक स्थिति निर्मित होगी।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
कन्या- गुरु आशीर्वाद से जीवनसाथी का चुनाव कर पायेंगे। परिणय सम्बन्ध मधुर रहेंगे। इच्छाओं की पूर्ति होगी प्रार्थना, पूजा में विश्वास बढ़ेगा।
उपाय- पीले फल का दान करें, प्रति गुरुवार।
तुला- बदलती परिस्थिति से सामंजस्य करने में परेशानी महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी। चुनौतियाँ स्वीकारनी होगी।
उपाय- केल के वृक्ष पर हल्दी युक्त जल चढ़ाये, गुरुवार को।
वृश्चिक- प्रतिष्ठित लोगों से मेल जोल बढ़ेगा। साहित्य में रुचि जाग्रत होगी। लाभ एवं प्रगति के सुअवसर प्राप्त होंगे। संतान की प्रगति से हर्ष होगा।
उपाय- विद्यार्थियों को पठन-पाठन सामग्री दान दे या धार्मिक ग्रन्थों का दान करें।
धनु- भावनात्मक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र में गतिविधियाँ बढ़ेगी। स्थायी प्रापर्टी सुरक्षित रखने का भाव रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। संतान की चिन्ता रहेगी।
उपाय- नारायण मन्दिर या गुरु मन्दिर में पीला झण्डा लगवाये।
मकर- यह दोर आपका चुनौती भरा रहेगा। धन सम्बन्धी मामले में सावधानी बरते। धार्मिक कार्यों में विघ्न उपस्थित होंगे। आत्मचिंतन के लिये अच्छा समय है।
उपाय- प्रति गुरुवार बच्चों को केसर युक्त दूध पिलाये।
कुम्भ- गुरु कृपा से वाणी में प्रखरता, आत्मिक शक्ति एवं सहजता प्राप्त होगी। नये अनुभव का लाभ लें। साथ ही विरोधाभास की स्थिति रहेगी।
उपाय- प्रति गुरुवार शालीग्राम जी का पूजन कर तुलसीदल चढ़ाएँ।
मीन-  आध्यात्मिक क्षेत्र में उन्नति होगी। धर्म, आस्था, अध्ययन, शिक्षा के प्रति रूझान बढ़ेगा। शत्रुपक्ष से सावधानी रखें। अपनों की अपेक्षा अन्य लोगों से लाभ मिलेगा।
उपाय- ब्राह्मणों या बटुकों को पीले वस्त्र दान करें।

No comments:

Post a Comment