Search This Blog

Tuesday 12 July 2011

वास्तु से भी संभव है ग्रहों की शांति


 
Source: धर्म डेस्क. उज्जैन 
 
 
व्यक्ति के जीवन में कई बार विभिन्न ग्रहों के अच्छे व बुरे योग बनते हैं, जिनके कारण उसका जीवन प्रभावित होता है। ग्रहों की शांति के अनेक उपाय हमारे धर्मग्रंथों में वर्णित है। वास्तु शास्त्र के अनुसार उपाय कर इन अशांत ग्रहों को शांत किया जा सकता है। नीचे लिखे वास्तु उपाय कर आप अशांत ग्रहों को शांत कर सकते हैं-  

- यदि सूर्य के कारण आपके जीवन में समस्याएं आ रही हैं तो पलंग के नीचे तांबे के पात्र में जल या तकिए के नीचे लाल चंदन रखें।

- यदि चंद्र के कारण परेशानी है तो पलंग के नीचे चांदी के बर्तन में जल रखें या चांदी के आभूषण धारण करें।

- मंगल से संतप्त हों तो पलंग के नीचे कांसे के बर्तन में जल रखें या सोने-चांदी मिश्रित आभूषण तकिए के नीचे रखें।

- बुध से संतप्त हों तो तकिए के नीचे सोने के आभूषण रखें।

- गुरु से संतप्त हों तो पलंग के नीचे पीतल के बर्तन में जल रखें या हल्दी की गांठ पीले कपड़े में बांधकर तकिए के नीचे रखें।

- शुक्र से संतप्त हों तो चांदी की मछली बनाकर तकिए के नीचे रखें या पलंग के नीचे चांदी के पात्र में जल रखें।

- शनि से संतप्त हों तो लोहे के पात्र में पलंग के नीचे जल रखें या तकिए के नीचे लोहा या नीलम रखें।

No comments:

Post a Comment