Search This Blog

Friday 23 September 2011

दीपावली

Get Maximum Wealth and Money From Dipawali Night

Posted: December 22, 2010 by Light in the Darkness of Life ( May I Help You) in Tantra
Tags:
दीपावली के दिन निम्न प्रकार से स्नान करें, ऐसा करने से निश्चित ही महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी-

- दीपावली के दिन ब्रह्म मुहूर्त में बरगदए गूलर, पीपल, आम की छाल को पानी में उबाल लें। इस पानी से स्नान करें। ऐसा करने पर हमेशा महालक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

- गाय के गोबर को नहाने के पानी से स्पर्श कराकर गोमय स्नान से धन एवं लक्ष्मी की वृद्धि होती है।
- दूध स्नान करने से शक्ति एवं बल की प्राप्ति होती है।

- दीपावली पर रत्न स्नान करने से आभूषणों की प्राप्ति होती है।- दीपावली पर तिल स्नान करने से लक्ष्मी सदैव कृपा बरसाती रहती है।- धातृफल से नहाने से महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

- घृत यानि घी का स्नान करने से आयु, आरोग्य, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

- शतावरी या शतमूल की जड़ को पानी में डालकर नहाने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।- नहाने के पानी में पलाश, बिल्व पत्र, कमल डालें, फिर इस पानी से स्नान करने से हमेशा के लिए आपको अपार धन मिलने के योग बनेंगे।

इन सभी प्रयोगों में शामिल सामग्री में औषधीय गुण भी होते हैं। जिससे हमारे शरीर के कई रोग समाप्त हो जाते हैं। त्वचा में चमक आती है और सुंदरता बढ़ती है।

No comments:

Post a Comment