Search This Blog

Monday 1 August 2011

हरियाली अमावस्या

आज हरियाली अमावस्या पर हम संकल्प ले कि हम अपने-अपने नगर को हरियाला एवं स्वच्छ बनाये ताकि धरती पर जैविक संतुलन भी बना रहे।
आइये जानते है कुछ विशेष कामना सिद्धि हेतु कौन से वृक्ष लगाये-
१. लक्ष्मी प्राप्ति के लिए- तुलसी, आँवला, केल, बिल्वपत्र का वृक्ष लगाये।
२. आरोग्य प्राप्ति के लिए- ब्राह्मी, पलाश, अर्जुन, आँवला, सूरजमुखी, तुलसी लगाये।
३. सौभाग्य प्राप्ति हेतु- अशोक, अर्जुन, नारियल, बड़ (वट) का वृक्ष लगाये।
४.  संतान प्राप्ति हेतु- पीपल, नीम, बिल्व, नागकेशर, गुड़हल, अश्वगन्धा को लगाये।
५. मेधा वृद्धि प्राप्ति हेतु- आँकड़ा, शंखपुष्पी, पलाश, ब्राह्मी, तुलसी लगाये।
६. सुख प्राप्ति के लिए- नीम, कदम्ब, धनी छायादार वृक्ष लगाये।
७. आनन्द प्राप्ति के लिए- हरसिंगार (पारिजात) रातरानी, मोगरा, गुलाब लगाये।

No comments:

Post a Comment