ज्योतिषी की कलम से
मासिक भविष्य कथन
(अगस्त)
आज ब्रह्माण्ड में ग्रहों की जो स्तिथी है उसका प्रत्येक मनुष्य पर जो प्रभाव पड़ता है उसको गोचर फल कहा जाता है | इस मास सभी राशियों पर गोचर फल कैसा रहेगा यह हम आपको मासिक भविष्य कथन में विस्तार से बताएँगे | इस मास जो ग्रह शुभ फल देने वाले हैं उनके शुभ प्रभाव को बढाने के लिए और जो ग्रह अशुभ फल देने वाले हैं उनके अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए कुछ उपाय बताएँगे जिनको करने से आप जीवन के शुभ फलों को प्राप्त कर सकेंगे एैसा हमारा प्रयास रहेगा क्योंकि हमारा वर्ष 2011 का संकल्प यही है कि ज्योतिष के माध्यम से इस धरती के समस्त जीवों को लाभ पहुँचाना है |
सर्व प्रथम हम उन जातकों को लेंगे जिनके नाम का पहला अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) से शुरू होता है यानि
1. मेष राशि (Aries) – समुंदर पार यानि विदेश से संबंधित कार्यों में इस मास अच्छा लाभ रहेगा | ससुराल से अच्छे सम्बन्ध रखने से लाभ मिलेगा | संतान का भाग्य साथ देगा | इस मास यात्रा से भी लाभ होने जा रहा है | ज्योतिष और पराविद्द्याओं में रूचि भी रहेगी और लाभ भी रहेगा | यह मास अच्छा है सिर्फ मांस मंदिरा का सेवन और चाल चलन खराब ना करें अन्यथा ह्रदय व खून से संबंधित रोग का भय और पत्नी का स्वास्थ खराब भी हो सकता है |
उपाय – 10 नेत्रहीनों को चार चार बूंदी के लड्डू खिलाएँ | शुद्ध सोना धारण करें | गाय की सेवा करें | माथे पर पीला तिलक लगाएँ | 11 मुखी रुद्राक्ष धारण करें | नौ ग्रह इत्र लगाएँ | कल्याण होगा
2.वृष राशि (Taurus) – (ई, ऊ, ए, ओ, बा, वा, बी, वी, बू, वै, बे, बो)
बनते कामों मे रूकावट, शत्रुओं से परेशानी, वस्त्रों पर धन का खर्च, भाई बँधुओं से लाभ, माता और पत्नी का आपस में झगड़ा, विदेश यात्रा या विदेश से संबंधित कामों से लाभ | इस प्रकार यह मिला जुला मास ज्योतिष के माध्यम से बेहतर बनाया जा सकता है | बिना लिखा पड़ी के कोई कार्य ना करें | लड़ाई झगड़े से दूर रहें |
उपाय – नाश्ते में प्रातः शहद का सेवन करें | रात को हरी मूँग भिगोकर रखें और प्रातः कबूतरों को खिलाएँ | गेहूँ को भुनकर उसमे गुड़ लगाकर दोपहर को बच्चों को खिलाएँ | 12 मुखी रुद्राक्ष धारण करें | प्रातः फिटकरी से दांत साफ करें | दुर्गा पूजा करें | कल्याण होगा
3.मिथुन राशि (Gemini) – (क, कि, कु, घ, ड, छ, के, को, ह)
भाग दोड और मेहनत से रुके हुए काम बनेंगे | वाहन, मकान मशीनरी व मिट्टी के कामों से लाभ रहेगा | शत्रु दबे रहेंगे व ऊपरी बाधाओं से भी बचाव रहेगा सिर्फ जूआ सट्टा व दुनिआवी साधू फकीरों से दूर रहें | आपके मुख से निकली बातें सत्य होंगी |
उपाय – नारियल मंदिर में चढाएँ | नौ वर्ष से छोटे बच्चे की सेवा करें | सफ़ेद वस्तु कोई भी गिफ्ट में ना लें | लाल रंग का रुमाल प्रयोग करें | 2 किलो हरी मूँग साबुत मंदिर में दान करें | 11 मुखी रुद्राक्ष धारण करें | कल्याण होगा
4.कर्क राशि (Cancer) – (हि, हु, हे, हो, डा, डी, ड, डे, डो)
सुख के साधन इस मास बढ़ेंगे | झगड़े मुकदमें का फैसला पक्ष में होगा | मांस मंदिरा अंडे का सेवन इस मास ना करें | दस्तकारी के कामों व मेहनत से तरक्की होगी | दूसरों की सलाह लेकर कार्य करें | भाइयों से झगड़ा ना करें अन्यथा बटवारे की नौबत आ सकती है |
उपाय – सूर्य देव को मीठा डालकर जल चढाएँ | मंदिर में बादाम चढाएँ | घर आए मेहमानों की सेवा करें | पक्षियों को अनाज खिलाएँ | बन्दर को गुड़ चने खिलाएँ | रुद्राक्ष कवच धारण करें | कल्याण होगा
5.सिंह राशि (Leo) – (म, मि, मे, मु, मो, टा, टि, टू, टे)
यह मास कोर्ट, पुलिस, अस्पताल, चोरी, आग आदि की घटनाओं से तंग कर सकता है | किसी से दगा प्रेव झगड़ा ना करें | अपनी व पत्नी की आँखों का ध्यान रखें | अंडा मांस मंदिरा का सेवन ना करें | कोई भी शस्त्र अपने पास ना रखें | अपने शहर से दूर काम करने पर लाभ की प्राप्ति निश्चित रूप से होगी |
उपाय – देसी घी की जोत जलाएँ | काले सफ़ेद कुत्ते की सेवा करें | धर्म स्थान में जाकर सिर झुकाएँ | गौशाला में चारा दें | बंदरों को केले खिलाएँ | स्वयं व पत्नी को गौरी शंकर रुद्राक्ष धारण कराएं | कल्याण होगा
6.कन्या राशि (Virgo) – (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पौ)
यह मास सुख और आराम के साधनों में वृद्धि करेगा | शत्रु इस मास में कोई हानी नहीं कर पाएँगे | संतान सुख मिलेगा, धन दौलत में वृद्धि होगी | धार्मिक विचार आपका भाग्य उदय करेंगे | भूमी से लाभ होगा विशेषकर अंडे का सेवन ना करें अन्यथा आपकी और आपकी पत्नी के पेट में कष्ट हो सकता है |
उपाय – घर में नित्य प्रति देसी घी की जोत जलाएँ | तांबे का चोरस टुकड़ा सफ़ेद धागे में गले में धारण करें | प्रातः मीठी रोटी या शहद का सेवन करें | छोटे बताशे मंदिर में चढाएँ | सूर्य देव को मीठा जल चढाएँ | नाश्ते में खोये से बने पेडे का सेवन करें | 14 मुखी रुद्राक्ष धारण करें | कल्याण होगा
( मासिक विचार )
अगस्त मास में श्रावण मास का प्रारंभ हो रहा है | महा शिव पुराण के अनुसार श्रावण मास में रुद्राक्ष धारण का महत्त्व कई हज़ार गुना बढ़ जाता है इसलिए आप सभी से विशेष आग्रह है कि इस मास में अपनी सामर्थ्य अनुसार रुद्राक्ष अवश्य धारण करें | शिवलिंग पर बेल पत्र चढाएँ | रुद्राक्ष माला से ऊँ नमः शिवाय अथवा मृतंजय मन्त्र का पाठ करें | अवश्य कल्याण होगा
7.तुला राशि (Libra) – (रा, री, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते)
सरकारी अधिकारी से झगड़ा ना करें | मेहनत करने से धन दौलत बढ़ेगी | मकान और वाहन का सुख मिलेगा | विवाह में चहल पहल रहेगी शानो शौकत बढ़ेगी | धागा ताबीज़ तुलसी की माला अपने पास ना रखें | इस मास में मिले जुले असर रहेंगे | उपायों से अच्छा समय देखने को मिलेगा |
उपाय – बकरी को चने खिलाएँ | काली मच्छलियों को आटे की गोलियाँ खिलाएँ | सिर को सफ़ेद कपड़े या टोपी से ढक कर रखें | दरिया का पानी व गंगा जल शीशी में भरके घर में रखें | पत्नी को घर की खजांची ना बनाएँ | 13 मुखी रुद्राक्ष धारण करें | कल्याण होगा
8.वृश्चिक राशि (Scorpio) – (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
इस मास परिवार में शुभ कार्य होंगे | ज़मीन जायजाद का लाभ होगा | बुजुर्गों का धन दौलत बढ़ेगा | राजा जैसी शान बनेगी | वस्त्र और स्वर्ण आभूषण की खरीददारी होगी केवल शारीरिक कष्ट का भय होगा |
उपाय – चांदी की मटकी में शहद भरके घर में रखें | धार्मिक स्थान की यात्रा करें | काली गाय की सेवा करें | मंदिर में दो किलो हरी मूँग साबुत दान करें | रुद्राक्ष कंठा धारण करें | कल्याण होगा
9.धनु राशि (Sagittarius) – (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढे, भे)
सरकारी अधिकारी या सरकारी विभाग से लाभ इस मास में होता दिखाई दे रहा है | थोड़ी अधिक मेहनत करने से लाभ को और बढ़ाया जा सकता है | परिवार में शुभ कार्यों पर धन खर्च होगा | बहन भाई या परिवार से धन का और उच्च पद का लाभ होगा | धन बढ़ेगा और तरक्की होगी | शत्रु आपका कुछ न बिगाड पाएँगे सिर्फ किसी साधू फकीर से ताबीज़ भभूती जल आदि ना लें और हरे रंग का कांच का सामान इस मास में ना खरीदें |
उपाय – घर का इलेक्ट्रोनिक्स खराब ना होने दें | शुद्ध चांदी किसी भी रूप में धारण करें | बड़े भाई बहन की सेवा करें | मिट्टी के बर्तन में मशरूम भरके मंदिर में चढाएँ | 15 मुखी रुद्राक्ष धारण करें | कल्याण होगा
10.मकर राशि (Capricorn) – (मो, ज, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी)
इस मास में दांतों व नसों में पीड़ा हो सकती है | खून से संबंधित व चमड़ी से संबंधित कोई रोग हो सकता है | स्वभाव अपना नरम रखें | ईमानदारी से काम करने से और मीठा बोलने से काम में बरकत होगी | मान सम्मान व कारोबार बढ़ेगा | घर की रसोई में मांस मछली ना पकाएं अन्यथा परिवार में झगड़े का अंदेशा रहेगा | घर में पूजा का स्थान ना बदलें | चाकू छुरी कोई भी शस्त्र पास ना रखें |
उपाय – मिट्टी की मटकी में चीनी भरके ज़मीन में दबाएँ | कुत्तों को मीठी डबल रोटी खिलाएँ | विधवा स्त्री को बर्फी खिलाएँ | चांदी की चेन गले में धारण करें | 10 मुखी रुद्राक्ष धारण करें | कल्याण होगा
11.कुंभ राशि (Aquarius) – (गु, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)
कोई राजनितिक पद या समाज में मान सम्मान के योग बन रहे हैं | सरकार से लाभ होता नज़र आ रहा है | ज्योतिष परविद्ध्या धार्मिक होने से लाभ मिलेगा | बच्चों के कारण लाभ होगा | दूर देश से लाभ की खबर आ सकती है | परोपकार करने से भी तरक्की होगी |
उपाय – माथे पर पीला तिलक लगाएँ | बहन बेटी को मिश्री खिलाएँ | गाय की पालना करें | नाश्ते में दूध का हलवा खाएँ | काम पर जाते समय मीठा खाकर पानी पीकर जाएँ | 9 मुखी रुद्राक्ष धारण करें | कल्याण होगा
12.मीन राशि (Pisces) – (दी, दु, य, झ, त्र, ढे, ढो, चा, चि)
सभी इच्छाएँ इस मास पूरी होंगी | ईमानदार रहने से मान सम्मान भी बढ़ेगा और नौकरी व्यापार में भी लाभ रहेगा | सरकारी विभाग से भी लाभ नज़र आ रहा है | आपकी कलम में इस मास तलवार से भी अधिक ताकत रहेगी | भाषण, लेखन एवं लिखाई से संबंधित काम करने वाले लाभान्वित रहेंगे |
उपाय – खुशी के समय मिठाई के साथ नमकीन चीज़ें बाँटें | बंदरों की सेवा करें | पत्नी को नंगे पैर ज़मीन पे ना चलने दें | दुर्गा पूजन करें | तीन कुत्तों को रोटी खिलाएँ | 9 मुखी रुद्राक्ष धारण करें |
No comments:
Post a Comment