भगवान शंकर अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं। वे अपने भक्तों को धन, ऐश्वर्य, वैभव व आरोग्य आदि सभी प्रदान करते हैं। यदि आप भी किसी रोग से पीडि़त हैं और बहुत उपचार करने के बाद भी कोई फायदा नहीं हो रहा है तो यह उपचार के साथ-साथ यह उपाय भी करके अवश्य देखें। भगवान शंकर की कृपा से शीघ्र ही आप निरोगी हो जाएंगे।उपाय
किसी शुक्ल पक्ष के सोमवार या किसी अन्य शुभ मुहूर्त के दिन भगवान शिव के मंदिर में जाकर शिवलिंग का दूध एवं काले तिल से युक्त जल द्वारा अभिषेक करें। अभिषेक के लिए तांबे के बर्तन को छोड़कर किसी अन्य धातु के पात्र का उपयोग करें। अभिषेक 108 बार करें। अभिषेक करते समय ऊँ जूं स: मंत्र का जप करते रहें।
इसके बाद भगवान शिव से रोग निवारण के लिए प्रार्थना करें और प्रत्येक सोमवार को रात में सवा नौ बजे के बाद गाय के सवा पाव कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करने का संकल्प लें। इस संकल्प का पालन करें तथा अभिषेक करते समय भी इसी मंत्र का जप करें। भगवान शिव की कृपा से आप शीघ्र ही रोग मुक्त हो जाएंगे।
No comments:
Post a Comment