Search This Blog

Friday 8 July 2011

कुल वृक्ष कल्प वृक्ष

जिस नक्षत्र में आपका जन्म हुआ है, उससे संबंधित वृक्ष आपका कुल वृक्ष है। वह कल्प वृक्ष बनकर आपको सुख प्रदान करेगा। किसी व्यक्ति को घर में पौधे लगाने का शौक है तो वास्तुशास्त्र इस संबंध में दिप् दर्शक कराता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की पश्चिम दिशा की ओर पीपल का वृक्ष होना शुभ है। बिल्व, नारियल, आँवला, तुलसी और चमेली सभी दिशाओं में शुभ हैं, कुछ अन्य वृक्षों के लिए शुभ दिशाओं की सूची निम्नानुसार हैं-
1. जामुन- दक्षिण-पूर्व उत्तर।
2. केला- तुलसी के साथ सभी दिशाओं में।
3. बरगद- पूरब (पश्चिम विशेष अशुभ)।
4. नीम- वायव्य-आग्नेय (विशेष अशुभ)।
5. अनार- आग्नेय-नैऋत्य।

No comments:

Post a Comment