Search This Blog

Thursday, 2 June 2011

शुभ चिन्ह


र में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे इसलिए कई प्रकार के शुभ चिन्ह बनाएं जाते हैं। शास्त्रों और वास्तु के अनुसार कई शुभ चिन्ह बताए गए हैं जो घर से सभी परेशानियों को दूर रखते हैं। इन्हीं चिन्हों में स्वस्तिक, ऊँ, ऊँ नम: शिवाय,श्री, श्रीगणेश आदि शामिल हैं।

परिवार के सभी सदस्यों के अच्छे जीवन के लिए जरूरी है कि घर के मुख्य द्वार पर कोई ना कोई शुभ चिन्ह अवश्य लगाया जाए। कुछ चिन्ह मुख्य द्वार पर या दीवार पर ऊपर की ओर लगाए जाते हैं लेकिन कुछ चिन्ह दरवाजे के नीचे भी लगाने चाहिए।

घर में समृद्धि तभी बनी रहेगी जब सदस्यों के पास पर्याप्त धन हो और धन महालक्ष्मी की कृपा से ही प्राप्त होता है। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कई उपाय बताए गए हैं इन्हीं में से एक है देवी के पैरों के निशान मुख्य द्वार के यहां जमीन पर लगाना।

मुख्य के नीचे बाहर की ओर देवी लक्ष्मी के लाल रंग चरणों के चिन्ह बनाए जाते हैं। इससे सभी देवी-देवताओं की शुभ दृष्टि हमारे घर और सदस्यों पर सदैव बनी रहती है। ज्योतिष के अनुसार अशुभ ग्रहों का बुरा प्रभाव भी कम होता है। इसके अलावा हमारे घर पर किसी की बुरी नजर नहीं लगती है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। सभी सदस्यों में पॉजीटिव एनर्जी का संचार होता है।

No comments:

Post a Comment