Search This Blog

Thursday, 2 June 2011

इन चीजों का इस्तेमाल और आप हो जाएंगे मालामाल



 
 



फेंगशुई के अनुसार धन और सुख-शांति बढ़ाने के लिए उपाय बताए गए हैं। इन्हें अपनाने से घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है, इससे स्वास्थ्य को लाभ प्राप्त होता है साथ ही धन संबंधी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं।
 

समृद्धि का देवता है लाफिंग बुद्धा- अगर आपको आर्थिक सफलता पाना है तो लॉफिंग बुद्ध निश्चित ही आपकी मदद करेगा। अपने लिविंग रूम में मुख्य द्वार से तिरछी तरफ एक हंसता हुआ लाफिंग बुद्धा बैठा दें। फिर देखिए समृद्धि आपके घर में अवश्य आएगी। ध्यान रखें: लाफिंग बुद्धा मुख्य द्वार के एकदम सामने न रखें। बुद्धा समृद्धि के देवता हैं। इनकी मुस्कान में ही समृद्धि है।
 
समृद्धि लेकर आते हैं तीन सिक्के- फेंगशुई के अनुसार घर के दरवाजे में लाल रिबन से बंधे सिक्के लटकाने से घर में धन और समृद्धि आती है। ध्यान रखें: सिर्फ तीन सिक्के ही लगाएं और वह भी दरवाजे के अंदर की ओर। बाहर सिक्के लगाने से लक्ष्मी द्वार पर ही ठहर जाती है। सिक्के हमेशा मुख्य दरवाजे पर ही लगाना चाहिए।
 

भाग्यशाली तीन टांगों वाला मेंढक- तीन टांगों वाला मेढक बहुत भाग्यशाली माना जाता है। मुंह में सिक्के लिए हुए तीन टांगों वाले मेढक की उपस्थिति बहुत महत्वपूर्ण होती है। इसे अपने घर के भीतर मुख्य दरवाजे के आसपास रखना चाहिए। मेंढक को कीचन या शौचघर के भीतर ना रखें। ऐसा करना दुर्भाग्य को आमंत्रित करता है।
 

खुशहाली का प्रतीक कछुआ- फेंगशुई में कछुए को शुभ माना जाता है। इसे घर में रखने से कामयाबी के साथ धन-दौलत और खुशहाली भी आती है। कछुए को ऑफिस या मकान की उत्तर दिशा में रखें। याद रहे कछुए को जब भी रखें तो उसका चेहरा अंदर की ओर होना चाहिए तभी दिशा शुभ होगी। इसे कभी जोड़े में न रखें।
 

गोल्डन फिश- फेंगशुई के अनुसार मछलियां रखना सौभाग्य, धन, मान-सम्मान में वृद्धि करने का एक कारगर उपाय है। गोल्डफिश अपने शयनकक्ष, रसोईघर अथवा शौचघर में कभी न रखें। मछली घर को अपने ड्रॉइंगरूम में रखें।
 

विंड चाइम्स- फेंगशुई की विंड चाइम्स इन दिनों सर्वाधिक चलन में है। दरअसल विंड चाइम या पवन घंटी से जो मधुर ध्वनि निकलती है वह पूरे घर में फेंगशुई के अनुसार ची की सकारात्मक उर्जा का प्रवाह करती है।

No comments:

Post a Comment