Search This Blog

Monday 8 August 2011

पशु -पक्षियों द्वारा भविष्यवाणी

पशु -पक्षियों द्वारा भविष्यवाणी


• अगर किसी भी कार्य पर जाते समय गाय के दर्शन हो जाए ,तो वह कार्य सिद्ध होता है |

• यदि बकरिया झुण्ड में मिले तो मान-सम्मान प्राप्त होता है |

• गधे का दिन मे रेंकना अशुभ और रात मे शुभ है |

• यदि रस्ते मे साण्ड मिले तो दुर्घटना से बचाव होता है |

• कछुआ मिले तो धन की प्राप्ति होती है |

• मछली से धन की प्राप्ति होती है ,मछली पालना शुभ है |

• शेर को स्वप्न मे देखने से शक्ति की प्राप्ति होती है |

• दो पूंछ वाली छिपकली दिखे तो धन की प्राप्ति होती है |

• कबूतर-कबूतरी मिलाप करते दिखे तो प्रेम प्राप्त होता है |

• तोते के होने से खुशहाली और ज्ञान की प्राप्ति होती है|

• सुबह के समय नेवला दिखाई देना शुभ होता है |

• टिटहरी अपने अंडे देने के समय कंकड़ इखट्टे करती है , उन्हें घर पर लाने से एकता आती है |

• जब बगुला ' कटुकली ' शब्द का उच्चारण करे तो समझो वर्षा आने वाली है |

• यदि किसी की छत पर बगुला "गू -गू " बोले तो उसको धन की प्राप्ति होती है |

• धन त्रियोदशी के दिन छिपकली का दिखना शुभ माना जाता है|

• अगर प्रातः काल पूर्व या ईशान दिशा में उल्लू बैठे तो व्यवसाय में वृधि होती है | प्रातः काल उल्लू दक्षिणदिशा मे बोले तो शत्रुओ का नाश होता है |

• रात्रि की पहली घडी मे उल्लू दिखे तो धन लाभ होता है |

• कौआ "क्लेतन-क्लेतन" शब्द का उचारण करे तो शीघ्र ही अच्छी वर्षा होने लगती है|

• यदि कौआ ' क ' शब्द का उचारण करे तो धन लाभ होने की सम्भावना होती है |

• यदि कौआ प्रातः काल प्रथम पहर मे ' अय-अय ' शब्द का उचारण करे तो वह दिन सुख पूर्वक व्यतीत होगा|

• घर की दीवारों से कभी अचानक कोई पक्षी आकर टकरा जाये तो समझे की घर पर कोई मुसीबत आने वालीहै |

• यदि सामने से सर्प आता हुआ दिखाई दे हो समझो शीघ्र ही शत्रु से मुलाकात होगी |

• घर मे काकरोच का पाया जाना अशुभ है |

• घर मे चमगादड़ का आना अशुभ माना जाता है |

No comments:

Post a Comment