Search This Blog

Saturday 30 July 2011

ग्रहों को उतारें अपने आंगन में

ग्रहों को उतारें अपने आंगन में
ग्रह कभी आपके आँगन की शोभा बन सकते हैं? यह बात आपको भले ही अजीब लगे, लेकिन आप ऐसा कर सकते हैं। भारतीय पुराणों में भी इनका उल्लेख मिलता है। ज्योतिषी भी इस बात की पुष्टि करते हैं। हरेक राशि और ग्रह के विकल्प के रूप में कुछ खास वनस्पतियों के बारे में हम जानकारी दे रहे हैं। ऐसे कई पौधे हैं, जो ग्रह के विकल्प होते हैं। इनको आँगन में रोपने से ग्रह आपके अनुकूल हो जाएँगे। जो आपके कार्य में आने वाली बाधा को दूर करके आपके जीवन खुशहाल और उल्लासमयी बना देंगे। आइए देखते है कौन-से ग्रह के लिए कौन-सा पौधा लगाएँ।

ग्रह और उनसे संबंधित पेड़ पौधे
- यदि आप सूर्य को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो मदार का पेड़ घर में जरूर लगाएँ।
- शमी का पेड़ आपको शनि के दुष्प्रभाव से बचा सकता है।
- राहु की शांति के लिए दूर्बा को रोपित करें।
- केतु के लिए कुशा को घर में रोपें।
- चंद्र के लिए पलास को।
- मंगल के लिए खैर को।
- बुध के लिए अपामार्ग को।
- गुरु के लिए पीपल को।
- शुक्र के लिए गूलर का पेड़ लगाना हितकारी होता है।

No comments:

Post a Comment