Search This Blog

Thursday, 2 June 2011

बजरंग बाण

पूजा बजरंग बाण

बजरंग बाण

दोहा-
निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान।
तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

चौपाई-
जय हनुमंत संत हितकारी। सुन लीजै प्रभु अरज हमारी॥१।।
जन के काज बिलंब न कीजै। आतुर दौरि महा सुख दीजै॥२।।
जैसे कूदि सिंधु महिपारा। सुरसा बदन पैठि बिस्तारा॥३।।
आगे जाय लंकिनी रोका। मारेहु लात गई सुरलोका॥४।।
जाय बिभीषन को सुख दीन्हा। सीता निरखि परमपद लीन्हा॥५।।
बाग उजारि सिंधु महँ बोरा। अति आतुर जमकातर तोरा॥६।।
अक्षय कुमार मारि संहारा। लूम लपेटि लंक को जारा॥७।।
लाह समान लंक जरि गई। जय जय धुनि सुरपुर नभ भई॥८।।
अब बिलंब केहि कारन स्वामी। कृपा करहु उर अंतरयामी॥९।।
जय जय लखन प्रान के दाता। आतुर ह्वै दुख करहु निपाता॥१०।।
जै हनुमान जयति बल-सागर। सुर-समूह-समरथ भट-नागर॥११।।
ॐ हनु हनु हनु हनुमंत हठीले। बैरिहि मारु बज्र की कीले॥१२।।
ॐ ह्नीं ह्नीं ह्नीं हनुमंत कपीसा। ॐ हुं हुं हुं हनु अरि उर सीसा॥१३।।
जय अंजनि कुमार बलवंता। शंकरसुवन बीर हनुमंता॥१४।।
बदन कराल काल-कुल-घालक। राम सहाय सदा प्रतिपालक॥१५।।
भूत, प्रेत, पिसाच निसाचर। अगिन बेताल काल मारी मर॥१६।।
इन्हें मारु, तोहि सपथ राम की। राखु नाथ मरजाद नाम की॥१७।।
सत्य होहु हरि सपथ पाइ कै। राम दूत धरु मारु धाइ कै॥१८।।
जय जय जय हनुमंत अगाधा। दुख पावत जन केहि अपराधा॥१९।।
पूजा जप तप नेम अचारा। नहिं जानत कछु दास तुम्हारा॥२०।।
बन उपबन मग गिरि गृह माहीं। तुम्हरे बल हौं डरपत नाहीं॥२१।।
जनकसुता हरि दास कहावौ। ताकी सपथ बिलंब न लावौ॥२२।।
जै जै जै धुनि होत अकासा। सुमिरत होय दुसह दुख नासा॥२३।।
चरन पकरि, कर जोरि मनावौं। यहि औसर अब केहि गोहरावौं॥२४।।
उठु, उठु, चलु, तोहि राम दुहाई। पायँ परौं, कर जोरि मनाई॥२५।।
ॐ चं चं चं चं चपल चलंता। ॐ हनु हनु हनु हनु हनुमंता॥२६।।
ॐ हं हं हाँक देत कपि चंचल। ॐ सं सं सहमि पराने खल-दल॥२७।।
अपने जन को तुरत उबारौ। सुमिरत होय आनंद हमारौ॥२८।।
यह बजरंग-बाण जेहि मारै। ताहि कहौ फिरि कवन उबारै॥२९।।
पाठ करै बजरंग-बाण की। हनुमत रक्षा करै प्रान की॥३०।।
यह बजरंग बाण जो जापैं। तासों भूत-प्रेत सब कापैं॥३१।।
धूप देय जो जपै हमेसा। ताके तन नहिं रहै कलेसा॥३२।।
दोहा
उर प्रतीति दृढ़, सरन ह्वै, पाठ करै धरि ध्यान।
बाधा सब हर, करैं सब काम सफल हनुमान॥

पीड़ा हरण का अकाट्य उपाय - बजरंग बाण
हिन्दू धर्म में भगवान शिव के रुद्रावतार श्री हनुमान संकटमोचक देवता माने जाते हैं। धर्मग्रंथों में भी बताया गया है कि इनकी साधना और उपासना से दु:ख और ग्रह पीड़ाएं भी दूर हो जाती है।
श्री हनुमान, बजरंगबली के नाम से भी प्रसिद्ध है। इनकी साधना के लिए अनेक मंत्र, स्त्रोत, चालीसा, स्तवन हैं। इनमें से ही एक है बजरंग बाण। जिसका पाठ अद्भूत प्रभावकारी माना जाता है।
बजरंग बाण के पाठ से न केवल भयंकर देह पीड़ा और कष्ट, भय, दरिद्रता, भूत-प्रेत बाधाओं से छुटकारा मिल जाता है, बल्कि व्यक्ति की हर सांसारिक कामनाओं की पूर्ति और मनोरथ सिद्ध होते हैं। व्यक्ति भयरहित और विश्वास से भर जाता है।
श्री हनुमान की साधना और भक्ति के लिए शनिवार और मंगलवार के दिन श्रेष्ठ माने जाते हैं। इसलिए अपने कष्ट निवारण और कामनापूर्ति के लिए इन २ दिनों में बजरंग बाण का जप शुरु करें।
अगर कार्य की व्यस्तता के कारण किसी व्यक्ति के पास समय का अभाव हो तब वह यह जप सप्ताह में एक दिन मंगलवार को करे। नियमित पाठ से इस के अदृश्य सकारात्मक प्रभाव पाएंगे।

No comments:

Post a Comment