Search This Blog

Saturday 18 June 2011

5 ग्रहों का आपस में द्विद्वादश योग (दो-बारह योग)

द्विद्वादश योग
 
5 ग्रहों का आपस में द्विद्वादश योग
(दो-बारह योग)
  • मंगल, शुक्र, केतु का सूर्य-बुध से द्विद्वादश योग
  • मंगल, शुक्र, केतु का बृहस्पति से दो बारह योग
  • साथ ही मंगल, शुक्र और केतु से राहु का समसप्तक योग
  • मंगल, केतु, शुक्र का शनि से नवम पंचम योग
मैदिनी ज्योतिष ग्रह गणना अनुसार इस समय जिस तरह के ग्रह योगायोग है ये 30 अगस्त तक अनुकूलता का संकेत नहीं दे रहे हैं।
  • इस समय जबरदस्त राजनीतिक शाब्दिक घमासान बढ़ेगा।
  • राजनीति पार्टियां आपस में टकराएगी।
  • राजनीति में नए दोस्त और मित्र खोजे जाएंगे।
  • राजनेताओं में शालीनता की कमी नजर आएगी।
  • प्राकृतिक प्रकोप की घटनाओं में बढ़ोतरी होगी। जैसे- आंधी-तूफान, बाढ़ के साथ-साथ दुर्घटनाओं का भी सामना करना पड़ेगा।
  • भूकंप, भूसंख्लन, आगजनी और बाढ़ जैसी घटनाओं से विश्व जूझता हुआ नजर आएगा।
  • नीजि स्वार्थ को लेकर की गयी अर्नगल बयानबाजी, सांप्रदायिक सौहाद्र्र में कमी लाएगा।
  • उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, पंजाब, दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्टï्र और राजस्थान के कुछ हिस्सों में सावधानी बरतनी पड़ेगी।
  • देश की उत्तर पूर्वी सीमा पर पड़ोसी देशों से विशेष सावधानी की आवश्यकता महसूस होगी।
होरा शास्त्र के अनुसार 5 ग्रहों के द्विद्वादश योग का बारह राशियों पर प्रभाव पड़ेगा
मेष राशि
  • मेष राशि वालों के यह समय अनुकूल रहेगा।
  • अनावश्यक व्यवसायिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
  • व्यवसाय में किये गये प्रयास सफल होंगे।
  • व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
  • अपनों के सहयोग से व्यवसाय में विस्तार होगा।
  • कॅरियर संबंधी परेशानियों का निवारण होगा।
  • पारिवारिक सुख बढ़ेगा।
वृषभ राशि
  • वृषभ राशि वालों के लिए इस समय मिलेगा लाभ।
  • कारोबार में रुके हुए कार्य बनने लगेंगे।
  • राजनीतिक मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
  • रोजगारी संबंधी परेशानियों का निवारण होगा।
  • चल-अचल संपत्ति में किया गया पूंजी निवेश अनुकूल रहेगा।
  • मनोवांछित कारोबार में परिवर्तन।
  • नौकरी में उन्नति व प्रमोशन की संभावना।
मिथुन राशि
  • मिथनु राशि वालों को मिलेगी सफलता।
  • व्यावसायिक मसले हल होंगे।
  • पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
  • पैतृक संपत्ति का निबटारा होगा।
  • प्रयासों के अनुकूल धन लाभ की प्राप्ति होगी।
  • भूमि-भवन और वाहन की प्राप्ति का योग भी नजर आ रहा है।
कर्क राशि
  • कर्क राशि वालों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा।
  • कारोबारी विघ्र और परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
  • लाभदायिक कारोबारी योजनाएं बनेगी।
  • कारोबार में अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
  • सामाजिक सुयश बढ़ेगा।
  • किया गया पूंजी निवेश लाभ देगा।
सिंह राशि
  • सिंह राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा सा सावधानी का है।
  • व्यवसाय में अनावश्यक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
  • अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त नहीं होगा।
  • पारिवारिक समस्याएं परेशान करेगी।
  • धन को लेकर अनावश्यक चिंताएं बनेगी।
  • स्वार्थी मित्रों से धोखा हो सकता है।
  • स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।
कन्या राशि
  • कन्या राशि वालों के लिए यह समय मिलाजुला रहेगा।
  • किये गये प्रयासों के मनोनुकूल लाभ की प्राप्ति होगी।
  • अकस्मात अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
  • सामाजिक सुयश में बढ़ोतरी होगी।
  • शत्रु संबंधी परेशानियों का निवारण होगा।
  • रुके हुए काम बनेंगे।
  • परंतु बिना सोचे-समझे पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर निर्णय लेना हानिकारक होगा।
  • विवादित सौदों से परेशानी आएगी।
 तुला राशि
  • तुला राशि वालों के लिए यह समय ठीक रहेगा।
  • मानसिक संतुलन बना रहेगा।
  • अनावश्यक मतभेदों से पीछा छुटेगा।
  • जीवन साथी का सुख प्राप्त होगा।
  • पिछली चली आ रही बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।
  • धन प्राप्ति के साधन उपलब्ध होंगे।
  • परंतु नए पूंजी निवेश में सावधानी बरतना होगा।
वृश्चिक राशि
  • वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय शुभ फल का संकेत दे रहा है।
  • निर्णय क्षमता में वृद्घि होगी।
  • सकारात्मक सोच का प्रभाव अधिक रहेगा।
  • इस समय लिये गये निर्णयों का लाभ प्राप्त होगा।
  • कार्य क्षेत्र में मनोनुकूल सफलता मिलेगी।
  • मनोबल बढ़ेगा।
  • चल-अचल संपत्ति का भी लाभ प्राप्त होगा।
  • परंतु नीजि रिश्तों के प्रति संवेदनशील रहना अति आवश्यक होगा।
  • छोटे सुख के लिए नैतिकता का दामन नहीं छोड़ें।
  • अपनों के साथ विश्वासघात से बचें।
धनु राशि
  • धनु राशि वालों के लिए यह समय मनोनुकूल रहेगा।
  • चिर अभिलाषित इच्छाओं की पूर्ति होगी।
  • व्यवसायिक रुकावटों से पीछा छुटेगा।
  • संतान का पूर्ण सुख प्राप्त होगा।
  • संतान संबंधी परेशानियों का निवारण भी होगा।
  • परंतु जल्दबाजी से बचें।
  • दांपत्य जीवन के रिश्तों की कद्र करें।
  • सरकार से टकराव नहीं लें।
मकर राशि
  • मकर राशि वालों के लिए यह समय सफलता का संकेत दे रहा है।
  • विघ्र, परेशानियों और कारोबारी कठिनाइयों से पीछा छुटेगा।
  • धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी।
  • सामाजिक सेवा का अवसर प्राप्त होगा।
  • नये व्यवसायिक संबंध बनेंगे।
  • व्यवसाय में इस समय किया गया पूंजी निवेश लाभ देगा।
कुंभ राशि
  • कुंभ राशि वालों के लिए यह समय मिलाजुला रहेगा।
  • व्यवसाय में अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
  • बनते हुए कामों में परेशानी आएगी।
  • इस समय किया गया पूंजी निवेश नुकसान देगा।
  • स्वार्थी मित्रों से धोखा मिल सकता है।
  • मान-सम्मान की भी चिंता नजर आ रही है।
  • परंतु परेशानियों के बावजूद भी गुजारेलायक धन की प्राप्ति होगी।
  • पारिवारिक सदस्यों एवं जीवन साथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
मीन राशि
  • मीन राशि वालों के लिए यह समय शुभ व मनोनुकूल रहेगा।
  • अनावश्यक उठापठक से राहत महसूस होगी।
  • धन प्राप्ति के साधन उपलब्ध होंगे।
  • पारिवारिक सदस्यों से मनोनुकूल सहयोग प्राप्त होगा।
  • सरकारी समस्याओं का निवारण होगा और सरकार से लाभ मिलेगा।
  • दांपत्य रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी।
  • सामाजिक सुयश प्राप्त होगा। साथ ही आर्थिक परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा।
  • परंतु विवादित मसलों से दूर रहना होगा।
उपाय
मेष राशि
1. पानी वाला नारियल अपने ऊपर से सात बार उसार करके बहते पानी में प्रवाह करें।
2. 8 बादाम मंदिर में चढ़ाएं।
 वृषभ राशि
1. रात को सोते समय एक मु_ïी सौंफ पीले कपड़े में बांधकर सिरहाने रखें और सुबह मंदिर में रख दें।
2. चांदी का चौरस टुकड़ा गले में धारण करना अति शुभ रहेगा।
मिथुन राशि
1. गले में सोना धारण करें।
2. सरसों की खली या सरसों का तेल गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति को दान में दे।
कर्क राशि
1. 40 दिन श्रद्घानुसार जौ हर रोज गौशाला या गरीब आदमी को दान दें।
2. नीले और काले रंग के वस्त्रों का प्रयोग अवश्य करें।
सिंह राशि
1. बृहस्पतिवार के दिन पीले कपड़े में 9 हल्दी की गांठ बांधकर मंदिर में दान दे दें।
2. केसर का तिलक करें।
कन्या
1. गले में चांदी की चेन धारण करें।
2. तांबे के पात्र में श्रद्घानुसार गेहूं और गुड़ भरकर बहते जल में प्रवाह कर दें।
तुला राशि
1. श्रद्घानुसार कच्चे कोयले 27 दिन बहते पानी में प्रवाह करें।
2. कुत्ते को हर रोज अपने हाथ से रोटी खिलाएं।
वृश्चिक राशि
1. 400 ग्राम धनिया बहते पानी में प्रवाह करें।
2. चांदी का बिना जोड़ का छल्ला कनिष्ठïा अंगुली में धारण करें।
धनु राशि
1. पीपल के वृक्ष में लगातार 40 दिन जल अर्पित करें और सात परिक्रमा करें।
2. किन्नर को हरी वस्तुओं का दान देना अति शुभ होगा।
मकर राशि
1. घर की दहलीज के नीचे चांदी का पत्रा लगाना ठीक रहेगा।
2. रात में सोते समय पांच मोली सिराहने रखें और सुबह उसे मंदिर में दान दे दें।
कुंभ राशि
1. रांगे की एक गोली 18 महीने अपने पास रखना श्रेष्ठï होगा।
2. मां सरस्वती के श्रीचरणों में नीले फूल चढ़ाना लाभदायक रहेगा।
मीन राशि
1. चांदी की छोटी सी दो बायी दो इंच की ईंट अपने घर के ईशान कोण में रखें।
2. 8 शीशे यानी रांगा के सिक्के लगातार 40 दिन बहते पानी में प्रवाह करें।
 

No comments:

Post a Comment