Search This Blog

Monday 12 November 2012

लक्ष्मी की प्रसन्नता

लक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए दीपावली के दिन यदि नीचे लिखे कुछ साधारण उपाय किए जाएं तो इसका विशेष फल मिलता है-

- घर पर हमेशा बैठी हुई लक्ष्मी की और व्यापारिक स्थल पर खड़ी हुई लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें।

- इस दिन श्रीयंत्र को स्थापित कर गन्ने के रस और अनार के रस से अभिषेक करके लक्ष्मी मंत्रों का जप करें।

- लक्ष्मीजी को गन्ना, अनार, सीताफल अवश्य चढ़ाएं।

- इस दिन पूजा स्थल में एकाक्षी नारियल की स्थापना करें। यह साक्षात लक्ष्मी का ही स्वरूप माना गया है। जिस घर में एकाक्षी नारियल की पूजा होती हो, वहां लक्ष्मी का स्थाई वास होता है।

- दीपावली के दिन प्रात:काल सात अनार और नौ सीताफल दान करें।

- दीपावली के दिन गन्ने के पेड़ की जड़ को लाकर लाल कपड़े में बांधकर लाल चंदन लगाकर धन स्थान पर रखें। इससे धन में वृद्धि होगी।

- दीपावली की रात्रि को पीपल के पत्ते पर दीपक जलाकर नदी में प्रवाहित करें। इससे आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

- दीपावली की रात्रि में हात्थाजोड़ी को सिंदूर में भरकर तिजोरी में रखने से धन वृद्धि होती है।






















No comments:

Post a Comment