Search This Blog

Tuesday 12 June 2012

राशि के अनुसार करें अभिषेक

राशि के अनुसार करें अभिषेक
हिंदू धर्म में रुद्राभिषेक का बहुत महत्त्व माना जाता है। सावन मास में  रुद्राभिषेक करने से सभी रोग और दोष समाप्त हो जाते हैं। विशेष फल प्राप्ति के लिए अपनी राशि का ध्यान रखना शीघ्र फल देता है। जानें आप राशि अनुसार कैसे कर सकते हैं शिव अभिषेक :
मेष :  इस राशि के व्यक्ति जल में गुड़ मिला कर शिव का अभिषेक करें या कुमकुम के जल से अभिषेक करें।
वृष : इस राशि के लोगों के लिए दही से शिव का अभिषेक शुभ फल देता है।
मिथुन : इस राशि का व्यक्ति गन्ने के रस से शिव अभिषेक करें तो जल्दी ही कर्ज से मुक्ति मिलती है।
कर्क : इस राशि के लोग घी या धूप से अभिषेक करें।
सिंह :  इस राशि के व्यक्ति लाल चंदन के जल से शिवजी का अभिषेक करें।
कन्या :  इस राशि के व्यक्ति यदि  अनेक तरह की औषधियों से अभिषेक करते हैं तो उनके सभी रोग खत्म हो जाते हैं।
तुला :  इस राशि के जातकों को  घी और इत्र या सुगंधित तेल से शिव अभिषेक करना चाहिए।
वृश्चिक : शहद से शिवजी का अभिषेक वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शीध्र फल देने वाला माना जाता है।
धनु :  इस राशि के जातकों के दूध में हल्दी मिलाकर शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।
मकर : इस राशि के जातक तिल्ली के तेल से शिवजी का अभिषेक करें तो उन्हें हर काम में सफलता मिलती है।
कुंभ :  इस राशि के व्यक्तियों को नारियल के पानी या सरसों के तेल से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।
मीन : इस राशि के जातक दूध में केसर मिला कर शिवजी का अभिषेक करें।

No comments:

Post a Comment