Search This Blog

Tuesday 12 June 2012

शिव पूजन

शिव पूजन में कई प्रकार की सामग्रियों का उपयोग किया जाता है। भोलेनाथ को मनाने के लिए शिव अभिषेक सबसे अच्छा उपाय है। अलग-अलग कामनाओं के लिए अलग-अलग वस्तुओं से शिवजी का अभिषेक किया जाता है।

-भगवान शिव को दूध की धारा से अभिषेक करने से मूर्ख भी बुद्धिमान हो जाता है, घर की कलह शांत होती है।

-जल की धारा: जल की धारा से अभिषेक करने से विभिन्न कामनाओं की पूर्ति होती है।

-घृत घी की धारा से अभिषेक करने से वंश का विस्तार, रोगों का नाश तथा नपुंसकता दूर होती है।

-इत्र की धारा से भोग की वृद्धि होती है।

-शहद से टी बी रोग का नाश होता है।

-ईख से आनंद की प्राप्ति होती है।

-गंगाजल से भोग एवं मोक्ष की प्राप्ति होती है।

No comments:

Post a Comment