आज ब्रह्माण्ड में ग्रहों की जो स्तिथी है उसका प्रत्येक मनुष्य पर जो प्रभाव पड़ता है उसको गोचर फल कहा जाता है | इस मास सभी राशियों पर गोचर फल कैसा रहेगा यह हम आपको मासिक भविष्य कथन में विस्तार से बताएँगे | इस मास जो ग्रह शुभ फल देने वाले हैं उनके शुभ प्रभाव को बढाने के लिए और जो ग्रह अशुभ फल देने वाले हैं उनके अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए कुछ उपाय बताएँगे जिनको करने से आप जीवन के शुभ फलों को प्राप्त कर सकेंगे एैसा हमारा प्रयास रहेगा क्योंकि हमारा वर्ष 2011 का संकल्प यही है कि ज्योतिष के माध्यम से इस धरती के समस्त जीवों को लाभ पहुँचाना है |
सर्व प्रथम हम उन जातकों को लेंगे जिनके नाम का पहला अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) से शुरू होता है यानि
1. मेष राशि (Aries) – इस मास यात्रा अधिक होगी और यात्रा से लाभ होगा, सरकारी अधिकारियों से लाभ है | सन्तान से खुशी मिलेगी | अपना और पिता का धन बढ़ेगा | जुबान से निकला शब्द पूरा होगा | सिर्फ गुस्सा ना करें, इस मास में गुस्सा करना शरीर के लिए और सम्मान के लिए नुक्सानदायक हो सकता है बाकि यह मास अच्छा है |
उपाय – भुनी हुई गेहूँ गुड़ के साथ बच्चों में बाँटें | माता की सेवा करें | माथे पर केसर का तिलक लगाएँ | ससुराल से झगड़ा ना करें | 10 मुखी रुद्राक्ष धारण करें | कल्याण होगा
2.वृष राशि (Taurus) – (ई, ऊ, ए, ओ, बा, वा, बी, वी, बू, वै, बे, बो)
ससुराल से इस मास लाभ नज़र आ रहा है | सरकारी विभाग भी लाभ देने को तैयार है | संतान और परिवार की तरक्की का योग है | मान सम्मान बढ़ेगा | ब्याज पर पैसा ना दें | भूमी एवं कृषि सम्बन्धित कार्यों से अच्छा लाभ होता नज़र आ रहा है सिर्फ कड़वे वचन किसी से ना बोलें और किसी से भी लड़ाई झगड़ा ना करें अन्यथा आपको शारीरिक, आर्थिक व सामजिक परेशानी आ सकती है |
उपाय – तीन कुत्तों को रोटी खिलाएँ | गेहूँ को भूनकर उसमें गुड़ डालकर बच्चों को बाँटे | पति पत्नी नंगे पैर ज़मीन पर ना चलें इसका ध्यान रखें | घर में पीला फूल लगाएँ और 10 मुखी रुद्राक्ष धारण करें | कल्याण होगा
3.मिथुन राशि (Gemini) – (क, कि, कु, घ, ड, छ, के, को, ह)
इस मास में समुन्दर पार यानि विदेश से सम्बन्धित कामों में लाभ नज़र आ रहा है | घर में बज़ुर्गों की धन दौलत से लाभ होता नज़र आ रहा है | ससुराल में भी तरक्की होगी | सफ़ेद वस्तुओं के काम करने वालों के लिए यह मास अच्छा है | खेती बाड़ी या भूमी से सम्बन्धित कार्यों में भी इस मास लाभ रहेगा | यह मास सिर्फ आपके और बड़े भाई के संबंधों के लिए ठीक नहीं है इसलिए बड़े भाई से झगड़ा ना करें | पत्नी के भाग्य से भी धन का लाभ होगा | कुलमिलाकर कुछ बातों को छोड़ के यह मास अच्छा है |
उपाय – 10 नेत्रहीनों को बूंदी के चार चार लड्डू खिलाएँ | सुबह उठते ही शहद चाटें | शरीर पर शुद्ध सोना धारण करें | गली के कुत्तों को भोजन खिलाएँ | 11 मुखी रुद्राक्ष धारण करें | कल्याण होगा
4.कर्क राशि (Cancer) – (हि, हु, हे, हो, डा, डी, ड, डे, डो)
ज्योतिष एवं परविद्ध्याओं से लाभ मिलेगा | मकान, लोहा, मशीनरी व लकड़ी आदि के कामों से लाभ होगा | शत्रुओं के कारण बनते कामों में रूकावट आ सकती है | साधू फकीरों से कोई ताबीज़ ना लें | घर में चोढे पत्तों के पेढ़ ना लगाएँ अन्यथा आर्थिक नुक्सान हो सकता है | अपने मुँह से अच्छी बातें निकालें क्योंकि इस मास आपका कहा सच हो सकता है |
उपाय – लाल रंग का रुमाल प्रयोग करें | हरी मूँग रात को भिगोकर सुबह कबूतरों को खिलाएँ | फिटकरी से प्रातः दांत साफ़ करें | शरीर पर शिध सोना पहने | प्रातः नाश्ते में शहद का सेवन करें | 11 11 मुखी रुद्राक्ष धारण करें | कल्याण होगा
5.सिंह राशि (Leo) – (म, मि, मे, मु, मो, टा, टि, टू, टे)
मेहनत व भाग दोड करना इस मास में लाभदायक रहेगा | ज़मीन जायदाद का भी लाभ होगा | दस्तकारी के कामों से भी लाभ होगा | सुख के साधन बढ़ेंगे | शत्रु दबे रहेंगे | झगड़े मुकद्दमें का फैसला आपके पक्ष में होगा सिर्फ यह मास आपके नानका परिवार के लिए यह मास अच्छा नहीं है |
उपाय – धर्म स्थान में बताशे चढाएँ | पिता की सेवा करें | स्त्रियों का सम्मान करें | दुर्गा पाठ करें | घर के पास कुआँ हो तो उसके पास केसर डालें | 12 मुखी रुद्राक्ष धारण करें | कल्याण होगा
6.कन्या राशि (Virgo) – (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पौ)
यह मास जर, जोरू और ज़मीन से सम्बन्धित झगडों से नुक्सान वाला मास है | ध्यान रखें इस मास में पारिवारिक झगड़ा ना होने पाए | नशे की चीज़ें व अंडे का इस्तमाल भी शारीरिक और आर्थिक नुक्सान पैदा करेगा | जानवरों से, वाहन से सम्बन्धित काम करने वालों को लाभ रहेगा | लोहा लकड़ी के कामों में भी लाभ दिखाई दे रहा है | अपने शहर से दूर से कोई अच्छी खबर आती दिखाई दे रही है |
उपाय – नौ वर्ष से छोटे बच्चों की सेवा करें | नारियल और बादाम मन्दिर में चढाएँ | प्रातः नाश्ते में मीठी वास्तु ज़रूर खाएँ | साधू फकीर से सम्बन्ध ना रखें | 8 मुखी रुद्राक्ष धारण करें | कल्याण होगा
7.तुला राशि (Libra) – (रा, री, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते)
इस मास तुला राशि के जातकों में ब्रह्म ज्ञान के प्रति रूचि बढ़ेगी | ज़मीन जायदाद का लाभ रहेगा | दूसरों की सलाह लेकर काम करें | शत्रुओं को माफ करें | मान सम्मान भी बढ़ेगा और झुशी भी मिलेगी | विदेश यात्रा से व विदेश सम्बन्धी कार्यों से लाभ होगा | सरकारी अधिकारी से झगड़ा ना करें | ऊँची सोच आपका भाग्य बदल देगी |
उपाय – मन्दिर में दूध चढाएँ | पानी में मीठा डालकर सूर्य देव को अर्ध्य दें | सतनाजा पक्षियों को खिलाएँ | 14 मुखी रुद्राक्ष धारण करें | कल्याण होगा
8.वृश्चिक राशि (Scorpio) – (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
यह मास सरकारी अधिकारी से झगड़े का अंदेशा लेकर आ रहा है, ध्यान रखें | कोई अस्त्र शस्त्र पास ना रखें | धागा, ताबीज़, साधू और माल इनसे दूर रहें | अधिक गुस्से और अब्शब्द बोलने से काम बिगडेंगे | शाकाहारी रहें और अमानत में खयानत ना करें | सच्चाई, महनत और ईमानदारी से काम करेंगे तो शुभ फलों की प्राप्ति होगी |
उपाय – काले सफ़ेद कुत्ते की पालना करें | देसी घी की जोत जलाएँ | प्रातः शुद्ध खोए से बनी मिठाई का सेवन करें | पत्नी के द्वारा सरसों का तेल दान कराएं | 9 मुखी रुद्राक्ष धारण करें | कल्याण होगा
9.धनु राशि (Sagittarius) – (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढे, भे)
राजा जैसी शान रहेगी | वस्त्र और आभूषणों का लाभ रहेगा | लकड़ी लोहे मकान आदि के कार्य से धन का लाभ रहेगा | नए वाहन का योग बन रहा है | इस मास धार्मिक विचार शुभ फल दे सकते हैं सिर्फ ससुराल के लोगों के साथ मिलके कोई व्यापार ना करें | मांस मदिरा का सेवन ना करें अन्यथा स्वास्थ्य भी खराब रह सकता है |
उपाय – सफ़ेद कपड़े से सिर को ढक के रखें | मछलियों को आटे की गोलियाँ खिलाएँ | निसंतान व्यक्ति की सेवा करें | काले चने गरीबों को खिलाएँ | 13 मुखी रुद्राक्ष धारण करें | कल्याण होगा
10.मकर राशि (Capricorn) – (मो, ज, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी)
परिवार में शुभ कार्यों पर इस मास खूब धन खर्च होगा | ज्योतिष परविद्ध्या एवं ज्ञान से लाभ होगा | घर में तबला आदि ना बजाएं | जन्म स्थान से दूर से लाभ आता दिखाई दे रहा है | शारीरिक परेशानी से बचाव रखें | आशिक मिजाज़ी हानि देगी | कोई अच्छा पद समाज में इस मास मिल सकता है |
उपाय – दो किलो हरी मूँग मन्दिर में दान दें | सुखा नारियल जल प्रवाह करें | शुद्ध चाँदी घर के लॉकर में रखें | गली के कुत्तों को मीठी रोटी खिलाएँ | रुद्राक्ष कवच धारण करें | कल्याण होगा
11.कुंभ राशि (Aquarius) – (गु, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)
अनहोनी बातें मान सम्मान की हानि, बिना कसूर सज़ा मिलने का भय, दांतों व नाड़ियों में रोग का भय, ह्रदय रोगियों को परेशानी बढ़ने के साथ साथ कारोबार के लिए यह मास अच्छा है | कोई अच्छा सम्मानजनक पद व अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है | हर समय खुश रहने का प्रयास करें | घर की रसोई में मांस ना पकाएं | धर्म की पालना करें, लाभ होगा |
उपाय – मजदूर का पैसा ना रखें | दुर्गा पूजन या कन्याओं की सेवा करें | धार्मिक स्थान की यात्रा करें | रसोई में पीतल के बर्तनों का प्रयोग करें | अगर इस मास में संतान जन्म होता है तो मीठे के साथ नमकीन ज़रूर बातें | 8,9,10 मुखी रुद्राक्ष धारण करें | कल्याण होगा
12.मीन राशि (Pisces) – (दी, दु, य, झ, त्र, ढे, ढो, चा, चि)
दूसरे लोगों को देखकर सिर्फ अपनी शान ही नहीं बढ़ाएंगे अपितु इस मास आपको धन लाभ भी अच्छा होगा | कारोबार में अधिक मेहनत भाग दोड एवं ईमानदारी शुभ फलों को प्राप्त कराएगी | सरकारी अफसर और ससुराल वालों से झगड़ा ना करें | घर में पूजा का स्थान ना बदलें | पूजा पाठ में ध्यान लगाएँ | जूआ आदि ना खेलें तो लाभ रहेगा |
उपाय – मिट्टी के बर्तन में मशरूम रखके मन्दिर में दें | मन्दिर में सिर झुकाएँ | गाय को चारा खिलाएँ | नीम का पौधा घर में लगाएँ | 15 मुखी रुद्राक्ष धारण करें |
No comments:
Post a Comment