Search This Blog

Wednesday 28 September 2011

ग्रह


जी हां, इस नवरात्रि में आप अपनी ग्रह दशा आसानी से बदल सकते हैं। नवरात्रि शक्ति पर्व होने से इस पर्व में हर तरह की शक्ति काम करती है। अगर आप ग्रह दशा के कारण लगातार परेशानियां झेल रहे हैं या आपको लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है तो राशि अनुसार इस नवरात्रि में कुछ आसान उपाय करें।

व्यक्ति की ग्रह दशा ही उसको फर्श से अर्श पर लाती है और राजा से रंक भी बना देती है। सितारों की चाल को समझकर उसके अनुसार आप अपनी ग्रह दशा आसानी से बदल सकते हैं।



राशि अनुसार कौन से उपाय करें-

मेष- इस राशि के लोग राशि अनुसार नौ दिनों तक लाल गाय की पूजा करें और घास

खिलाएं।

वृष- आपकी राशि का स्वामी शुक्र है इसलिए आपको नौ दिनों तक कन्याओं को खीर खिलाना चाहिए।

मिथुन- बुध की इस राशि वाले लोग इस नवरात्रि में गाय को हरे मूंग खिलाएं और किन्नरों को सुपारी का दान दें।

कर्क- कर्क राशि वाले लोग नौ दिनों तक कच्चे दूध का प्याला दुर्गा जी के मंदिर में चढ़ाएं। सफेद मिठाई का भोग लगाएं।

सिंह- सिंह राशि वालें गुलाब के फूल और मोगरे का इत्र माता जी को लगाएं।

कन्या- इस राशि वालों को नवरात्रि में सितारें बदलने के लिए अपने घर में रोज गौमूत्र छिंटना चाहिए।

तुला- तुला राशि वाले इन नौ दिनों में रोज एक सुहागन स्त्री को खीर खिलाएं और फल दान दें।

वृश्चिक- लाल चंदन का तिलक लगाएं और कन्याओं को भोजन करवाएं।

धनु- धनु राशि के लोग नवरात्रि पर्व पर पीपल में कच्चा दूध और जल मिलाकर चढ़ाएं।

मकर- मकर राशि वाले जातक इस नवरात्रि में काली गाय की सेवा करें।

कुंभ- इस राशि वाले लोग इस नवरात्रि में लंगड़े लोगों को कुछ पैसे दान दें।

मीन- मीन राशि के लोग रोज पीले चंदन का तिलक लगाएं और ब्राह्मण को भोजन करवाएं।

No comments:

Post a Comment