Search This Blog

Friday 2 September 2011

नहाने से उपाय -

नहाने से उपाय - 





जब व्यक्ति का सूर्य नीच का हो तो उस व्यक्ति को नहाते समय पानी में खसखस या लाल फूल या केसर डाल कर  नहाना शुभ होता है | ये सभी सूर्य के कारक है व आपत्तियों से बचाव तो करते ही है साथ ही रोगों से लड़ने की शक्ति भी मिलती है | इससे सूर्य के गुण व्यक्ति में बढते है |  


वस्तुओं का दान -





सूर्य की वस्तुओं का दान करने से भी सूर्य के बुरे प्रभावों से बचा जा सकता है | इनमे तांबा, गुड, गेहूं, मसूर दाल, आदि शामिल है | यह दान या तो रविवार या सूर्य संक्रांति पे किया जा सकता है | सूर्य ग्रहण के दिनों भी सूर्य की वस्तुओं का दान लाभप्रद होता है | आस्था में कमी होने पर किसी भी उपाय के शुभ फल प्राप्त नहीं होता है |
   

No comments:

Post a Comment