Search This Blog

Saturday 2 July 2011

शिव पूजन से कामना सिद्धि

शिव पूजन से कामना सिद्धि
 
शिवलिंग पर गंगा जल से अभिषेक करने से भौतिक सुख प्राप्त होता हैं एवं मनुष्य को मोक्ष कि प्राप्ति होती हैं।
शिव पुराण के अनुशार शिवलिंग पर अन्न, फूल एवं विभिन्न वस्तुओं से जलाभिषेक कर मनुष्य के समस्त प्रकार के कष्टोका निवारण किया जासकता हैं।
 
निम्न साधना शिव प्रतिमा(मूर्ति) के समक्ष करने से शीघ्र लाभ प्राप्त होते हैं।
  • लक्ष्मी प्राप्ति हेतु भगवान शिव को बिल्वपत्र, कमल, शतपत्र एवं शंखपुष्प अर्पण करने से लाभ प्राप्त होता हैं।
  • पुत्र प्राप्ति हेतु भगवान शिव को धतुरे के फूल अर्पण करने से शुभ फल कि प्राप्ति होती हैं।
  • भौतिक सुख एवं मोक्ष प्राप्ति हेतु स्वेत आक, अपमार्ग एवं सफेद कमल के फूल भगवान शिव को चढाने से लाभ प्राप्त होता हैं।
  • वाहन सुख कि प्राप्ति हेतु चमेली के फूल भगवान शिव को चढाने से शीघ्र उत्तम वाहन प्राप्ति के योग बनते हैं।
  • विवाह सुख में आने वाली बाधाओं को दूर करने हेतु बेला के फूल भगवान शिव को चढाने से उत्तम पत्नी की प्राप्ति होती होती हैं एवं कन्या के फूल चढाने से उत्तम पति कि प्राप्ति होती हैं।
  • जूही के फूल भगवान शिव को चढाने से व्यक्ति को अन्न का अभाव नहीं होता हैं।
  • सुख सम्पत्ति की प्राप्ति हेतु भगवान शिव को हार सिंगार के फूल चढाने से लाभ प्राप्त होता हैं।
 

No comments:

Post a Comment