Search This Blog

Wednesday 6 July 2011

मासिक राशी फल जुलाई 201



मेष -
इस मास आप अपनी वाणी से बने काम ख़राब कर सकते है अत: वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए | आपके कार्यक्षेत्र में व्यवधान वाला समय है तो अधिक आतुर न हो या जल्दीबाजी में बिना सोचे समझे निवेश अथवा आर्थिक निर्णय न करे | स्वास्थ्य के सन्दर्भ में उतर चढाव को अनदेखा करने पर मिश्रित फल मिलेंगे | परिवार का माहौल ठीक रहेगा, आपके प्रयास करने पर कुटुंब में जो कुछ भी तनाव है वह शांत और समाप्त हो सकता है | आपके सतत प्रयासरत रहने व सौम्य व्यहार रखने से आपकी आमदनी बढ़ने की सम्भावनाएँ हैं | आपका कार्यभार व जिम्मेदारियां अधिक हो सकती है जिसके लिए आपको सदैव तैयार रहना चाहिए |


वृषभ - इस मॉस में कार्य, परिवार, व्यापार का दबाव अधिक होने से आपके स्वभाव में चिड़चिडा़पन सम्मिलित और परिलिक्षित होगा | जल्दीबाजी व बिना परिणाम सोचे कार्य करने से किसी भी कार्य में सफलता हासिल नहीं कर पाएंगें | मानसिक कष्ट, तनाव व परेशानियाँ अधिक होंगी | आप अपने खान-पान व दिनचर्या पर सम्पूर्ण ध्यान दें इसमें लापरवाही आपको स्वस्थ्य समस्या विशेषकर उदार कास्ट, मस्तिष्क पीड़ा, त्वचा विकार तथा तेज ज्वर दे सकती है | आपको अपनी व परिवार की महत्वाकांशाओ, उम्मीदों को पूरा करने के लिए जहा कार्यरत है वही अधिक परिश्रम तथा प्रयासों को दुगुना करना पड़ेगा या फिर व्यापार में रोज़ से अधिक परिश्रम करना पड़ेगा |


मिथुन - यह माह आपके लिए विशेष उपलब्धियों से परिपूर्ण होगा | कठोर परिश्रम वाला समय व्यापार में शुभ साबित होगा | आपकी आय के स्त्रोतों में वृद्धि होगी | सोचे कार्य समय पर पूर्ण होंगे | रुके व बाधित कार्यो में आपको प्रयास करने से कामयाबी प्राप्त होगी | बेरोजगार व्यक्तियों को कार्य मिलेगा | आपके उच्चाधिकारी आप से प्रसन्न रहेगें, उनके सहियोग करने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी | आप अपनी क्षमता का भरपूर उपयोग कर सफलता के नए स्तर पर पहुंच सकते है | इस माह के अंत तक कार्य व्यवसाय के सन्दर्भ में विदेश यात्रा के योग भी बनेंगे |


कर्क - यह माह आपके लिए व आपकी योजनाओं के लिए अनुकूल है किन्तु कुछ बातो का ध्यान रखना होगा | स्वास्थ्य के प्रति लापवाही ना बरतें | बच्चों का अपने परिवार व अभिभावकों से संबंधों में कटुता हो सकती है | भू निवेश से लाभ प्राप्त होने का योग है | थोडे़ से ही अधिक प्रयास तथा मेहनत से सफलता प्राप्त होगी, नौकरी, व्यापारिक लाभ, उत्तम होगा | बकाये धन तथा अन्य कई स्रोतों से लाभ की प्राप्ति व वृद्धि हो सकती है | नया व्यापार, व्यवसाय, कार्यक्षेत्र का विस्तार करने वालों के लिए यह माह खासी उपलब्धियों से परिपूर्ण होगा | उदर कष्ट से सावधान रहे गंभीर वात समस्या परेशान करेगी |


सिंह - इस मॉस में आपको अपने पुराने निवेश का लाभ मिलेगा | किसी को दिए हुए धन अर्थात बकाये धन अथवा कोई पुराना भुला हुआ मुनाफा या गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है | आय के स्त्रोत एक से अधिक हो सकते हैं | व्यापारिक, आर्थिक परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेगीं | संतान के व्यहार से अभिभावक असंतुष्ट रहेंगे | गुप्त शत्रु पीड़ा देंगे जिसके कारण आप मानसिक रुप से परेशानी का अनुभव करेगें तथा इस कारण भी आप चिन्तातुर हो सकते हैं | विदेश से सम्बंधित कार्य करने वालो के लिए यह मॉस सर्वोत्तम सिद्ध हो सकता है |


कन्या - आपके कार्यक्षेत्र में अपने उच्चाधिकारियों व सहकर्मियों से संबंधों में मधुरता तथा तालमेल का अभाव रहेगा | आपकी हर प्रकार से जिम्मेदारी बढ़ेगी जिसके चलते मानसिक तनाव, थकान व व्यर्थ की भाग दौड़ जादा होगी, व्ययभार बढेगा, खर्चा अधिक होगा, जिसके परिणाम स्वरुप उच्च रक्तचाप की समस्या या शिकायत हो सकती है | आय के साधन बढ़ाने की चिंता व प्रयास होंगे | संतान पक्ष से आपको संतुष्टि रहेगी तथा आपको लाभ और सहयोग, मानसिक संबल प्राप्त होगा | परिवार में छोटे बच्चो का स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा नहीं रहेगा जो एक और चिंता का विषय होगा |

तुला - इस माह आप आधिक आय कमाने के लोभ में आकर आप गलत तरीकों में ना पडे़ | परिवार की जिम्मेदारियो का ध्यान दे उनसे मुँह ना मोडे़ | नई नौकरी मिलने या कार्यक्षेत्र में बदलाव अथवा विस्तार की पूर्ण व मजबूत संभावना है | क्रोध, उत्तेत्जना, तनाव को कम व नियंत्रित करे अन्यथा उच्च रक्तचाप की समस्या का सामना करना पड़ सकता है | कार्यों में विघ्न आने पर आपको क्रोध अधिक आएगा, बने कार्य प्रभावित होंगे | विद्यार्थियों के लिए यह माह उनकी योग्यता के आधार पर फल देने वाला रहेगा, अत: पूरी महेनत व एकाग्रता के साथ अध्ययन में लगे |


वृश्चिक - नौकरी पेशा व्यक्ति तथा आय में वृद्धि चाहने वाले कर्मचारियों के लिए इस माह में नौकरी में परिवर्तन व आय में वृद्धि के संकेत है | लेकिन आपको गलत तरीकों से धनोपार्जन की लालच, प्रलोभन भी दिए जा सकते है जिनसे आपको स्वयं को बचाना होगा अन्यथा न्यायिक बाधा समक्ष उत्पन्न होगी | इस माह आप अपनी मनमानी अधिक करेगें जिसके प्रतिफल आपके सभी करीबी आपसे दुरी बना लेंगे | आपके सहयोगी तथा परिजन आपसे नाराज भी रह सकते हैं | अपने व्यहार तथा कर्मों को सुधार कर सबको साथ लेकर चलेंगे तो लाभ व उन्नति प्राप्त होगी | क्रोध को नियंत्रित रखे |

धनु - इस माह में किसी गंभीर, कठिन व काफी समय से बाधित, अपूर्ण कार्य के आपके द्वारा पूर्ण होने से सामाजिक इस्थिति, मान सम्मान में वृद्धि, कीर्ति तथा सुयश की प्राप्ति होगी | आपको उपहार,सामाजिक प्रतिष्ठा, यश मिलने की संभावनाएँ बनती हैं | लेकिन किसी घनिष्ट मित्र से आपकी अनबन भी काफी समय चल सकती है | बेरोजगार, नौकरी तलाश रहे लोगो के लिए स्थितियाँ पहले से अधिक अनुकूल रहेगी़ | विद्यार्थियों के लिए संघर्ष का समय हो सकता है | अपेक्षा से अधिक परिश्रम करना होगा | आपने यदि किसी अन्य स्थान पर नई नौकरी के लिए आवेदन कर रखा है तो धैर्य के साथ परिणाम आने तक इंतज़ार करे |


मकर - व्यर्थ की भागदौड़, तनाव अधिक होगा जिसके फल स्वरुप आपकी सेहत पर कुप्रभाव पड़ सकता है | दिनचर्या अस्त व्यस्त होने से आपको उदर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है | क्रोध अधिक होगा जिसके कारण कोई भी आपके समक्ष अपनी भावनाओं तथा अपने विचार प्रकट नहीं कर पाएगा | पारीवारिक वातावरण को अनुकूल अथवा प्रतिकूल बनाना आपके व्यवहार पर निर्भर करेगा | मधुमेह के रोगियों को अपने खान-पान पर अत्यधिक ध्यान देंने की आवश्यकता है |


कुम्भ - आप यदि नौकरी में परिवर्तन चाहते है तो यह समय अनुकूल है यदि नौकरी परिवर्त्तित नहीं होती है तब इससे अच्छा यही है कि आप अपनी रूचि व प्रतिभा अनुरूप व्यापार की शुरुआत भी कर सकते है | जो व्यक्ति क्रोधी है उन्हें अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना अनिवार्य है अन्यथा बने काम बिगड़ेंगे तथा आपसे बात करने में परिवार के सदस्यों को झिझक भी होगी | विद्यार्थी वर्ग को इस माह मेहनत का फल उनके मनोनुकूल व योग्यतानुसार प्राप्त होगा | जो व्यक्ति अपनी नौकरी से असंतुष्ट हैं और नई नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह अवश्य प्रयास करें |


मीन - परिवार में परिजनों और कार्यक्षेत्र में सहियोगियो का दुर्व्यहार आपको मानसिक परेशानी का अनुभव कराएगा | आय में वृद्धि पाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहे | कुटुंब में वैचारिक मतभेद होने से परिवार में कलह का वातावरण होगा | ऐसी विषम परिस्थितियों के अनुसार सोच समझ कार्य करें और धैर्य से निर्णय लें | परिवार तथा व्यापार में आपका कार्यभार व भूमिका बढ़ेगी | इस माह आपका दांपत्य जीवन सामान्य या उससे भी कुछ कम होगा | क्रोध पर नियंत्रण रखें व वाणी को सैयमित रखना अनिवार्य है | अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण गंभीरता और से निभाएँ |

No comments:

Post a Comment